Posts

Showing posts from March, 2026

डूंगरपुर ऑपरेशन साइबर हंट' में बड़ी सफलता, बीमा पॉलिसी के नाम पर 58 लाख की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार!

Image
https://youtu.be/pdqVqA5Hj0A?si=H3JMX0IUTx6LZpxl भूपेन्द्र गामोट डूंगरपुर ऑपरेशन साइबर हंट' में बड़ी सफलता, बीमा पॉलिसी के नाम पर 58 लाख की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार! ​ डूंगरपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।  ऑपरेशन साइबर हंट' के तहत पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों की जीवन बीमा पॉलिसी का पैसा हड़प लिया करता था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,  जिन्होंने देशभर के कई राज्यों में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। डूंगरपुर जिला स्पेशल टीम और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस धोखाधड़ी का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों सूरज कुमार छपरा, बिहार, जगदीश गर्ग सलूंबर और मयंक कटारिया उदयपुर को गिरफ्तार किया!  ​ मनीष कुमार जिला पुलिस अधीक्षक डूँगरपुर

डीडवाना , जिला बनने के बाद भी बदहाली के आंसू रो रहा डीडवाना करोड़ों की सीवरेज योजना बनी जनता के लिए नासूर

Image
*डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  *डीडवाना से खबर* जिला बनने के बाद भी बदहाली के आंसू रो रहा डीडवाना करोड़ों की सीवरेज योजना बनी जनता के लिए नासूर ​डीडवाना।राजस्थान के मानचित्र पर जिला बनकर उभरा डीडवाना अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। जिस सीवरेज परियोजना को शहर की कायाकल्प करने के लिए करोड़ों के बजट के साथ लाया गया था, वह आज भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनदेखी की भेंट चढ़ चुकी है। आलम यह है कि करोड़ों रुपए बहाने के बाद भी शहर की गलियां और मुख्य बाजार गंदगी से सराबोर हैं, और जिम्मेदार प्रशासन 'खानापूर्ति' के खेल में मस्त है। *​सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, डूबने की कगार पर शहर* ​शहर के मुख्य बाजारों, बैंकों के बाहर, शिक्षण संस्थानों और रिहायशी मोहल्लों में सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर उफन रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन केवल कागजों में काम कर रहा है। यदि शहर में दो-तीन अच्छी बारिश हो जाए, तो पूरा डीडवाना जलमग्न हो जाएगा। नगर परिषद द्वारा प्रतिवर्ष चैंबरों की सफाई और पानी लिफ्ट करने के नाम पर लाखों के टेंडर किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर काम शून्य है। *​नमक...

डीडवाना , जिला बनने के बाद भी बदहाली के आंसू रो रहा डीडवाना करोड़ों की सीवरेज योजना बनी जनता के लिए नासूर

Image
डीडवाना , जिला बनने के बाद भी बदहाली के आंसू रो रहा डीडवाना करोड़ों की सीवरेज योजना बनी जनता के लिए नासूर ​डीडवाना।राजस्थान के मानचित्र पर जिला बनकर उभरा डीडवाना अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। जिस सीवरेज परियोजना को शहर की कायाकल्प करने के लिए करोड़ों के बजट के साथ लाया गया था, वह आज भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनदेखी की भेंट चढ़ चुकी है। आलम यह है कि करोड़ों रुपए बहाने के बाद भी शहर की गलियां और मुख्य बाजार गंदगी से सराबोर हैं, और जिम्मेदार प्रशासन 'खानापूर्ति' के खेल में मस्त है। *​सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, डूबने की कगार पर शहर* ​शहर के मुख्य बाजारों, बैंकों के बाहर, शिक्षण संस्थानों और रिहायशी मोहल्लों में सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर उफन रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन केवल कागजों में काम कर रहा है। यदि शहर में दो-तीन अच्छी बारिश हो जाए, तो पूरा डीडवाना जलमग्न हो जाएगा। नगर परिषद द्वारा प्रतिवर्ष चैंबरों की सफाई और पानी लिफ्ट करने के नाम पर लाखों के टेंडर किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर काम शून्य है। *​नमक की झील और मेला मैदान पर अस्तित्व का संकट* ​सीवरे...

विवाहित महिला को दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर शव कुए मे डालने का मामला दर्ज। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव पीहर पक्ष को सौंपा।

Image
https://youtu.be/mzNBEFamvWg?si=858SmlZjfbW6wKET विवाहित महिला को दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर शव कुए मे डालने का मामला दर्ज। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव पीहर पक्ष को सौंपा।  राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम थानाराजाजी में गत शनिवार की रात्रि महिला के कुएं में गिरने से मौत हो गयी थी। मृतका के परिजनों ने राजगढ़ थाने में दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर शव को कुएं में डालने का मामला दर्ज करवाया है। मृतका के भाई नरेश मीना ने बताया कि उसकी बहन की शादी थानाराजाजी में 13 मई 2025 को हुई थी। शादी के एक महीने के बाद से उसके पति सहित अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे। गत शनिवार को उसकी बहन पायल मीना को मारकर शव को कुएं में फेंक दिया। वही परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। करीब 4 घण्टे की समझाईश के बाद शव को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव पीहर पक्ष को सौंप दिया। इस सम्बंध मृतका के भाई बीघोता, टहला निवासी सत्यनारायण मीना ने मामला दर्ज करवाया है कि उसकी बहन पायल की शादी 13 मई 2025 को विधिवत रूप से ग्राम थानाराजाजी निवासी सोनू पुत्र मोती मीना के साथ द...

राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम थानाराजाजी में शनिवार की देर रात्रि कुएं में गिरने से एक विवाहिता महिला की मृत्यु

Image
विवाहित महिला की कुए मे गिरने से मौत।  राजगढ़ (अलवर)।  राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम थानाराजाजी में शनिवार की देर रात्रि कुएं में गिरने से एक विवाहिता महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया की थाना राजाजी गांव में एक महिला के कुएं मे गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पालिका कर्मी जूगनू तमोली व ग्रामीणो के सहयोग से महिला को निकलवाकर राजगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने बताया की मृतका पायल मीना (22) पत्नी सोनू मीना निवासी थाना राजाजी है। मृतका का विवाह 13 मई 2025 को हुआ था।  पुलिस ने मृतका के शव को राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया तथा रविवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौंप कर मामले की जांच शुर कर दी है। बाइट-जुगनू https://youtu.be/WbTLGxvJ-dQ?si=XW0PDREb68nUoKD5 तम्बोली, पालिकाकर्मी