Posts

जयपुर दक्षिण पुलिस ने फर्जी पट्टा तैयार कर जमीन बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भारत संधू को गिरफ्तार

Image
जयपुर दक्षिण पुलिस ने फर्जी पट्टा तैयार कर जमीन बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भारत संधू को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त दक्षिण के निर्देशन में पुलिस थाना नारायण विहार द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार परिवादी बृजेश यादव की शिकायत पर नारायण विहार थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि वर्ष 2023 में प्लॉट संख्या ए-70 हनुमंत विहार का वर्ष 2007 का फर्जी पट्टा तैयार किया गया। आरोप है कि इस पट्टे पर भारत संधू की फोटो लगाकर कूटरचित दस्तावेज बनाए गए और बाद में उसी प्लॉट का सौदा अशोक कुमावत के नाम कर दिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्लॉट के स्वामित्व और बेचान से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात तैयार किए गए। सौदे के एवज में आरोपी भारत संधू को राशि भी दी गई थी। पुलिस ने आरोपी भारत संधू पुत्र जोगेंद्र, निवासी माधोराजपुरा जयपुर ग्रामीण हाल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी जनपथ लालकोठी जयपुर को 17 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अन्य मामले दर्ज होने की जानकारी भी मिली है, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड...

जयपुर। पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम में नकबजनी कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार

Image
https://youtu.be/B1HTJbepBpU?si=xMFzHsfyTaF85B-b गोदाम में नकबजनी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद जयपुर। पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम में नकबजनी कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ने बताया कि पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर के निर्देश पर चोरी, लूट और डकैती के मामलों में वांछित एवं चालानशुदा अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त के सुपरविजन में थाना अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। ऐसे हुई वारदात परिवादी अमन दीप निवासी राजापार्क जयपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी फर्म “प्रिन्स इन्फ्रा” का गोदाम सांगासेतु पुलिया के पास शिकारपुरा रोड पर स्थित है। नगर निगम द्वारा यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने के कारण गोदाम सील कर दिया गया था। गोदाम में एल्युमिनियम, कॉपर, पीतल, लोहे का स्क्रैप, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन एवं अन्य सामान ...

तीन साल से फरार अपहरण व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दो दिन पीछा कर किशनगढ़ से दबोचा

Image
https://youtu.be/B_vf-KShIvc?si=adTep6vqJ6dGwbwC तीन साल से फरार अपहरण व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दो दिन पीछा कर किशनगढ़ से दबोचा जयपुर। पुलिस थाना जवाहर सर्किल ने अपहरण, मारपीट और लूट के मामले में पिछले तीन साल से फरार चल रहे आरोपी मोहित कुमार शर्मा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना पुराना मकान बेचकर दूसरी जगह रह रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने लगातार दो दिन तक पीछा कर उसे किशनगढ़, अजमेर से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व  ने बताया कि पुराने लंबित मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त  के सुपरविजन में थाना प्रभारी  के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। ऐसे दिया वारदात को अंजाम पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2023 को परिवादी गौरव गौड़ ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह रात करीब 1 बजे फोर्टिस हॉस्पिटल के पास चाय पीकर लौट रहा था। इसी दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसे टक्कर मारी। गाड़ी से उतरे 2-3 युवकों ने जबरन उसे गाड़ी में डाल लिया और...

जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, ₹15 हजार नकद बरामद

Image
https://youtu.be/K5PrVw723nw?si=F795l3xf-hycNBHO जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, ₹15 हजार नकद बरामद जयपुर। जयपुर पश्चिम पुलिस ने नकबजनी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किशोरपुरा रोड स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹15 हजार नकद बरामद किए हैं, जबकि शेष माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए सभी थाना अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा के सुपरविजन में थाना करधनी पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवीन सिधारिया (25 वर्ष) निवासी पिलानी, जिला झुंझुनूं हाल निवासी कालवाड़ रोड, जयपुर के रूप में हुई है। घटना का विवरण परिवादी ने 15 मई 2026 को रिपो...

जयपुर में पुलिस पर हमला! ब्रह्मपुरी में देर रात महिला समेत 4 लोगों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मी घायल

Image
https://youtu.be/f4JuqgdAZ2Y?si=uv4eCb3nIX9yOOQa https://youtu.be/f4JuqgdAZ2Y?si=uv4eCb3nIX9yOOQa जयपुर में पुलिस पर हमला! ब्रह्मपुरी में देर रात महिला समेत 4 लोगों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मी घायल राजस्थान की राजधानी Jaipur के Brahmpuri Police जयपुर Station क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना 16 मई 2026 की रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी थाना पुलिस अपने क्षेत्र में नियमित गश्त और निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को 2-B गुप्ता गार्डन, गोविंद नगर में कुछ लोग देर रात बैठे दिखाई दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनसे पूछा कि इतनी रात को यहां क्यों बैठे हैं और उन्हें घर जाने के लिए कहा। आरोप है कि पुलिस की समझाइश के बाद वहां मौजूद लोगों ने अचानक आक्रामक रवैया अपनाया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मियों पर लाठी से हमला करती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि महिला समेत सभी लोग शराब के नशे में थे। पुलिस का कहन...

जयपुर में मसाज पार्लरों की आड़ में फैलता देह व्यापार: नियम बने, कार्रवाई हुई, फिर भी नहीं थम रहा धंधा देश का दर्पण न्यूज़ टीम का बड़ा स्टिंग ऑपरेशन, 25 में से 24 मसाज पार्लरों में कथित देह व्यापार का दावा

Image
https://deshkadarpannews.live/flash-news/50550/ जयपुर में मसाज पार्लरों की आड़ में फैलता देह व्यापार: नियम बने, कार्रवाई हुई, फिर भी नहीं थम रहा धंधा देश का दर्पण न्यूज़ टीम का बड़ा स्टिंग ऑपरेशन, 25 में से 24 मसाज पार्लरों में कथित देह व्यापार का दावा जयपुर। राजधानी जयपुर में मसाज पार्लरों की संख्या जिस तेजी से बढ़ रही है, उसने अब सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देश का दर्पण न्यूज़ टीम द्वारा किए गए बड़े स्टिंग ऑपरेशन में चौंकाने वाले खुलासे सामने आने का दावा किया गया है। टीम के अनुसार जयपुर के लगभग 25 मसाज पार्लरों में जांच और रिकॉर्डिंग की गई, जिनमें से केवल एक मसाज पार्लर ऐसा मिला जहां कथित रूप से देह व्यापार नहीं हो रहा था, जबकि बाकी 24 स्थानों पर मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होती हुई पाई गईं। देश का दर्पण न्यूज़ के पास इन स्टिंग ऑपरेशनों की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद होने का दावा किया गया है। टीम का कहना है कि जयपुर के लगभग हर बड़े इलाके में 5 से 7 मिनट पैदल चलने पर मसाज पार्लर के बोर्ड दिखाई देने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब “मसा...

जयपुर में मसाज पार्लरों की आड़ में फैलता देह व्यापार: नियम बने, कार्रवाई हुई, फिर भी नहीं थम रहा धंधा देश का दर्पण न्यूज़ टीम का बड़ा स्टिंग ऑपरेशन, 25 में से 24 मसाज पार्लरों में कथित देह व्यापार का दावा

Image
https://deshkadarpannews.live/flash-news/50550/ जयपुर में मसाज पार्लरों की आड़ में फैलता देह व्यापार: नियम बने, कार्रवाई हुई, फिर भी नहीं थम रहा धंधा देश का दर्पण न्यूज़ टीम का बड़ा स्टिंग ऑपरेशन, 25 में से 24 मसाज पार्लरों में कथित देह व्यापार का दावा जयपुर। राजधानी जयपुर में मसाज पार्लरों की संख्या जिस तेजी से बढ़ रही है, उसने अब सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देश का दर्पण न्यूज़ टीम द्वारा किए गए बड़े स्टिंग ऑपरेशन में चौंकाने वाले खुलासे सामने आने का दावा किया गया है। टीम के अनुसार जयपुर के लगभग 25 मसाज पार्लरों में जांच और रिकॉर्डिंग की गई, जिनमें से केवल एक मसाज पार्लर ऐसा मिला जहां कथित रूप से देह व्यापार नहीं हो रहा था, जबकि बाकी 24 स्थानों पर मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होती हुई पाई गईं। देश का दर्पण न्यूज़ के पास इन स्टिंग ऑपरेशनों की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद होने का दावा किया गया है। टीम का कहना है कि जयपुर के लगभग हर बड़े इलाके में 5 से 7 मिनट पैदल चलने पर मसाज पार्लर के बोर्ड दिखाई देने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब “मसा...

जयपुर में भूमाफियाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कब्जे की कोशिश करने वाली गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

Image
https://youtu.be/ilkvIg7-7to?si=SxMQYk-4RgnOeWZJ https://youtu.be/ilkvIg7-7to?si=SxMQYk-4RgnOeWZJ Desh ka Darpan News Rajasthan  जयपुर में भूमाफियाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कब्जे की कोशिश करने वाली गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार जयपुर। राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में खाली प्लॉट पर जबरन कब्जे की कोशिश और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे के लिए मौके पर लाया गया कंटेनर और निर्माण सामग्री भी जब्त कर ली है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि रविवार अलसुबह करीब 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि गौतम विहार, गजसिंहपुरा, गोपालपुरा बाईपास इलाके में कुछ लोग एक प्लॉट पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस और चैतक टीम मौके पर पहुंची। मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित थे और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। पुलिस ने समझाइश कर भीड़ को शांत कराया। प्लॉट में एक कंटेनर और निर्माण सामग्री रखी मिली, जिसे कब्जे की तैयारी माना गया। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्र...

जयपुर में दबंगों का आतंक! युवक को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा, नकदी लूटने का आरोप, पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने के आरोप

Image
https://youtu.be/-Pj3NDarvis?si=Bi6ptIBJ04MYRpor https://youtu.be/-Pj3NDarvis?si=Bi6ptIBJ04MYRpor Desh ka Darpan News Rajasthan jaipur जयपुर में दबंगों का आतंक! युवक को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा, नकदी लूटने का आरोप, पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने के आरोप जयपुर। राजधानी जयपुर के मालवीय नगर इलाके से दबंगई और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राह चलते एक युवक को कथित तौर पर दबंगों ने बीच सड़क पर रोककर न सिर्फ बेरहमी से पीटा बल्कि नकदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद कई बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। पीड़ित प्रहलाद गुर्जर ने बताया कि वह 12 मई की सुबह दूध लेने के लिए निकला था। इसी दौरान अमित भारद्वाज पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि रामस्वरूप गुर्जर, रामू गुर्जर और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच की, जातिसूचक शब्द कहे और फिर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे सड़क पर काफी दूर तक घसीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौ...

जयपुर में भूमाफियाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कब्जे की कोशिश करने वाली गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

Image
https://youtu.be/ilkvIg7-7to?si=SxMQYk-4RgnOeWZJ https://youtu.be/ilkvIg7-7to?si=SxMQYk-4RgnOeWZJ Desh ka Darpan News Rajasthan  जयपुर में भूमाफियाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कब्जे की कोशिश करने वाली गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार जयपुर। राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में खाली प्लॉट पर जबरन कब्जे की कोशिश और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे के लिए मौके पर लाया गया कंटेनर और निर्माण सामग्री भी जब्त कर ली है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि रविवार अलसुबह करीब 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि गौतम विहार, गजसिंहपुरा, गोपालपुरा बाईपास इलाके में कुछ लोग एक प्लॉट पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस और चैतक टीम मौके पर पहुंची। मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित थे और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। पुलिस ने समझाइश कर भीड़ को शांत कराया। प्लॉट में एक कंटेनर और निर्माण सामग्री रखी मिली, जिसे कब्जे की तैयारी माना गया। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्र...

जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ में 48 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 430 मोबाइल बरामद

Image
https://deshkadarpannews.live/flash-news/50424/ https://youtu.be/OahNVa6A9ZQ?si=bNFxFzpalxJ9QZt3 जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ में 48 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 430 मोबाइल बरामद जयपुर। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के नेतृत्व में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन म्यूल हंटर” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अप्रैल माह में कुल 48 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जयपुर दक्षिण जिले में 15 प्रकरण दर्ज कर 17 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 31 संदिग्धों को 170 बीएनएसएस के तहत निरुद्ध किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी किराये पर बैंक खाते लेकर करीब 2 करोड़ रुपये की संदिग्ध राशि ट्रांसफर करवा रहे थे। पुलिस थाना श्यामनगर में दर्ज प्रकरण संख्या 174/26 में NCRP पोर्टल पर 53 शिकायतें तथा थाना सोडाला के प्रकरण संख्या 180/26 में 41 शिकायतें दर्ज मिली हैं। पुलिस ने इस मामले में अजय कुमार विजय और ललित कुमार सैनी सहित कई आरोपियों को ...

पूर्व मंत्री महेश जोशी सुबह तड़के गिरफ्तार, JJM घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन

Image
Date ,07-05-2026 राजस्थान की राजनीति में बड़ा भूचाल पूर्व मंत्री महेश जोशी सुबह तड़के गिरफ्तार, JJM घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन जयपुर। राजस्थान की राजनीति में गुरुवार सुबह बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) सुबह करीब 4 से 5 बजे जयपुर स्थित उनके आवास पहुंची और पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई करीब 900 से 960 करोड़ रुपये के कथित जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़ी हुई है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि कुछ कंपनियों को फर्जी दस्तावेज और अनुभव प्रमाण पत्रों के आधार पर करोड़ों रुपये के टेंडर दिलाए गए। इस पूरे मामले में तत्कालीन मंत्री रहते हुए महेश जोशी की भूमिका भी जांच के दायरे में आई है। क्या है पूरा मामला? जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर तक नल से पानी पहुंचाना है। आरोप है कि इस योजना के तहत टेंडर प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं की गईं। जांच में सामने आया कि “श्...

कोटा शहर में खारोल खारवाल समाज छात्रावास निर्माण हेतु मध्य प्रदेश के समाजबंधुओं से सार्थक संवाद सम्पन्न*

Image
*कोटा शहर में खारोल खारवाल समाज छात्रावास निर्माण हेतु मध्य प्रदेश के समाजबंधुओं से सार्थक संवाद सम्पन्न* सुरज वर्मा  शाहपुरा अध्ययनरत खारोल-खारवाल समाज के विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोटा शहर में प्रस्तावित समाज छात्रावास निर्माण परियोजना के संबंध मे मध्य प्रदेश के समाज बंधुओ से महत्वपूर्ण संवाद आयोजित किया गया। संभागीयअध्यक्ष-सत्यनारायण खारवाल के आह्वान पर समाज संगठन के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र डोडिया मध्य प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में पहुंचे और समाजबंधुओं के साथ छात्रावास की तकनीकी ड्राइंग, डिज़ाइन एवं अनुमानित निर्माण लागत के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध समाजजनों का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मध्य प्रदेश के समाजबंधुओं ने कोटा शहर में समाज छात्रावास निर्माण परियोजना को समय की आवश्यकता बताते हुए नैतिक समर्थन प्रदान किया और हरसंभव आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया। समाजबंधुओं ने कहा कि शिक्षा नगरी कोटा में समाज का अपना छात्रावास होने से देशभर से आने वाले समाज के विद्यार्थियों को आवासी...

अंतरराष्ट्रीय मजूदर दिवस के अवसर पर महिला श्रमिकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

Image
*अंतरराष्ट्रीय मजूदर दिवस के अवसर पर महिला श्रमिकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन* सुरज वर्मा   शाहपुरा में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के तहत शाहपुरा में आमजन की सुविधा हेतु विभिन्न आधारभूत विकास कार्य करवा ये जा रहे है।  परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम (सीएपीपी) यूनिट द्वारा भी समय-समय पर आमजन में जनचेतना के माध्यम से परियोजना संदेश देने एवं सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती है। इसी क्रम में आज अंतरराष्ट्रीय मजूदर दिवस के अवसर पर शाहपुरा के महिला श्रमिकों के साथ जागरूकता एवं अनुभव साझा करने के लिये रेगर बस्ती में श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम गतिविधि की गई। इस कार्यक्रम में 30 श्रमिकों ने भाग लिया। सीएपीपी इकाई के सहायक सामाजिक विकास एवं जेंडर स्पॉट अधिकारी महेंद्र सिंह राणावत ने श्रमिकों को श्रम का महत्व, मजदूरों के अधिकार एवं कर्तव्य, श्रमिकों हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही जल कल्याण कारी योजना यें, कार्य के दौरान सुरक्षा का महत्व, मानव जीवन में शिक्षा का महत्व, मौसमी बीमारियों से बचाव, महिला श...

फूलियाकलां (भीलवाड़ा)अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई*

Image
*अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई* सुरज वर्मा  फूलियाकलां (भीलवाड़ा) क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलियाकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध गतिविधियों पर सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पुलिस की टीम शाम के समय नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान खामोर के समीप आमली खेड़ा क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे तुरंत रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम हरिलाल बावरी निवासी खामोर बताया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से बिना लाइसेंस की एक नाली टोपीदार बंदूक बरामद हुई। अवैध हथियार मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बंदूक को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे अवैध हथियार रखने के कारणों के...

कोटा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 दर्जन मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर अवैध कट्टे के साथ दबोचा।

Image
देश का दर्पण संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया कोटा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 दर्जन मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर अवैध कट्टे के साथ दबोचा। कोटा  शहर मे अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में कोटा शहर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर के एक शातिर अपराधी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी विजेंद्र सिंह उर्फ अंकित उर्फ गजेंद्र शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर पहले से ही करीब 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदीपुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में शहर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीमें सक्रिय हैं। 1 मई की रात को उद्योग नगर थाना पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि न्यू मोटर मार्केट में एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।  पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।पीतल की बॉडी वाला कट्टा बरामदतलाशी के दौरान आरोपी विजेंद्र सिंह ...

डीडवाना , अवैध पानी कनेक्शन और बूस्टर पर सख्त कार्रवाई, पानी की बर्बादी रोकने की अपील

Image
https://youtu.be/KBn182ATrz8?si=tLO6cQjN1qVfX9Eo Desh ka Darpan News Rajasthan *डीडवाना से खबर* अवैध पानी कनेक्शन और बूस्टर पर सख्त कार्रवाई, पानी की बर्बादी रोकने की अपील डीडवाना शहर में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल अधिशासी अभियंता गिरिराज चौधरी और सहायक अभियंता सुरेन्द्र कुमार के निर्देशन में अवैध पानी कनेक्शन और अवैध बूस्टर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अवैध कनेक्शन और बूस्टर जब्त किए गए, जिससे पानी की अनियमित सप्लाई पर नियंत्रण पाया जा सके।अभियान के दौरान कनिष्ठ अभियंता महिपाल बुड़ानिया ने शहरवासियों को पानी की महत्ता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नहर बंदी के कारण जल संकट की स्थिति बनी हुई है, इसलिए सभी नागरिकों को पानी का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।टीम ने उन लोगों को भी चेतावनी दी जो पानी को व्यर्थ बहा रहे थे और समझाइश दी कि भविष्य में ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जलदाय विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे पानी का सदुपयोग करें और किसी भी प्रकार के अवैध कनेक्शन या बूस्टर का उपयोग न करें, ताकि सभी को सम...

राजस्थान | राजसमंद राजसमंद जिले में आज शिक्षा को लेकर उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

Image
https://youtu.be/qt3atFrvrGs?si=mHss_DF2BBC2n_96 राजस्थान | राजसमंद राजसमंद जिले में आज शिक्षा को लेकर उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने जिला दौरे पर राजसमंद पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की मेहनत और लगन ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी सफलता हासिल कर रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यार्थी, उनके अभिभावक तथा भाजपा के स्थानीय नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने पर भी चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री के इस दौरे से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला।

राजस्थान | राजसमंद राजसमंद जिले में आज शिक्षा को लेकर उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

Image
राजस्थान | राजसमंद राजसमंद जिले में आज शिक्षा को लेकर उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने जिला दौरे पर राजसमंद पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की मेहनत और लगन ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी सफलता हासिल कर रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यार्थी, उनके अभिभावक तथा भाजपा के स्थानीय नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने पर भी चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री के इस दौरे से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला।

डीडवाना , नव पदस्थापित जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने ग्रहण किया कार्यभार जनहित के कार्य और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन रहेगी प्राथमिकता

Image
https://youtu.be/uUI6OMTIhRs?si=eY67FCmQ6Eia7TEd *डीडवाना , नव पदस्थापित जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने ग्रहण किया कार्यभार जनहित के कार्य और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन रहेगी प्राथमिकता डीडवाना।भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी श्री अवधेश मीणा ने गुरुवार को डीडवाना-कुचामन के जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में अपना पदभार ग्रहण  किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिले का सर्वांगीण विकास और आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और फ्लैगशिप कार्यक्रमों को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यभार संभालने के पश्चात जिला कलक्टर श्री अवधेश मीणा ने जिला कलक्टर कार्यालय के विभिन्न अनुभागों व शाखाओं का अवलोकन कर आवश्यक कार्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया https://youtu.be/uUI6OMTIhRs?si=sAAKxy-prNkfK8st (*बाइट 01 जिला कलक्टर  अवधेश मीणा* )