Posts

Showing posts from March, 2026

कथित फर्जी पुलिस चौकी को लेकर टोंक में आज से अनिश्चितकालीन अनशन*

Image
*कथित फर्जी पुलिस चौकी को लेकर टोंक में आज से  अनिश्चितकालीन अनशन*    कथित फर्जी पुलिस चौकी खोलने के मामले में क़ृषि उपज मंडी समिति  निवाई सचिव को जांच कर निलंबित नहीं करने के कारण किसान महापंचायत द्वारा ज़िला कलेक्टर टोंक के खिलाफ रामेश्वर प्रसाद चौधरी युवा प्रदेशाध्यक्ष किसान महापंचायत अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। कथित फर्जी पुलिस चौकी एक वर्ष से भी अधिक समय से संचालित हो रहीं हैं जब किसान महापंचायत युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने मिडिया के माध्यम से जानकारी सार्वजनिक की तों सचिव द्वारा पुलिस चौकी को मिटाकर कर अस्थाई पुलिस केम्प लिखा है। जिससे स्पष्ट हो गया है कि अपराध करने के उपरांत स्वयं को बचाने के लिए जांच कार्यवाही के मध्य में ही सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। अनिश्चितकालीन अनशन के लिए स्थान घंटाघर के सामने स्थान की मांग की गई है। क्योंकि टोंक जिला मुख्यालय पर अनशन, धरना- प्रदर्शन के लिए स्थान भी चिन्हित नहीं कर रखा है। जिस के कारण घंटाघर पर ही *अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दिनांक 25 मार्च 2026 को सुबह 11.00 बजे से शुरू किया जाएगा

जयपुर में **लुटेरी दुल्हन गैंग** का बड़ा भंडाफोड़! पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को किया गिरफ्तार

Image
Desh ka Darpan News https://deshkadarpannews.live/flash-news/49977/ जयपुर में **लुटेरी दुल्हन गैंग** का बड़ा भंडाफोड़! पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को किया गिरफ्तार जयपुर, 22 मार्च 2026: जयपुर पुलिस ने एक संगठित "लुटेरी दुल्हन" गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो शादी का झांसा देकर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। पुलिस थाना बिन्दायका ने विशेष अभियान चलाकर दो महिलाओं सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) श्री प्रशांत किरण के अनुसार, यह गिरोह शादी के बहाने लोगों को फंसाता था। पहले दलालों के जरिए संपर्क बनाया जाता, फिर शादी का प्रस्ताव रखकर पैसे लिए जाते। शादी के बाद दुल्हन रात के समय घर में मौजूद नकदी, गहने और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी। ठगी की राशि को गिरोह के सदस्यों (जैसे सन्नी, प्रवीण, विक्रम आदि) में बांट लिया जाता था। **मामले की शुरुआत** एक पीड़ित अखिलेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी विक्रम वैष्णव और उसके साथियों ने शादी करवाने के नाम पर उनसे 2 लाख 10 हजार रुपये लिए थे। 30 जून ...

बहरोड़: NH-48 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 ट्रक जब्त बहरोड़। बेहतर यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरोड़ पुलिस ने नेशनल हाईवे-48 पर सख्त कार्रवाई की।

Image
https://youtu.be/H--51hhhIWY?si=VO5sdNeXBdIGG0LR Desh ka Darpan News बहरोड़: NH-48 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 ट्रक जब्त बहरोड़। बेहतर यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरोड़ पुलिस ने नेशनल हाईवे-48 पर सख्त कार्रवाई की। IGP जयपुर रेंज राहुल प्रकाश के निर्देश पर कोटपुतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना सुरेश खींची और वृताधिकारी बहरोड़ सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में थानाधिकारी अंकित सामरिया के नेतृत्व में यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उन वाहनों को निशाना बनाया गया, जिनकी नम्बर प्लेट स्पष्ट नहीं थी या जिन पर जानबूझकर ग्रीस लगाकर नम्बर छिपाए गए थे। पुलिस ने ऐसे 11 डम्पर और ट्रकों को मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत जब्त किया, जबकि कई अन्य वाहनों के चालान भी काटे गए। पुलिस ने मौके पर ही कुछ वाहन चालकों को समझाइश देकर उनकी नम्बर प्लेट से ग्रीस साफ करवाया और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त का...

भीलवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज: उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों का इंतजार, फिर बहिष्कार!

Image
https://youtu.be/z5-0Jc6URss?si=oxv44-qUfic4QZ3A Desh ka Darpan news भीलवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज: उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों का इंतजार, फिर बहिष्कार! भीलवाड़ा जिले में आज बड़ा विवाद खड़ा हो गया। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पत्रकारों को समय से पहले बुलाया गया था, लेकिन वे लंबे समय तक इंतजार करते रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस का निर्धारित समय सुबह 11:30 बजे रखा गया था, मगर उपमुख्यमंत्री अधिकारियों की मीटिंग में व्यस्त रहे और पत्रकारों को एक घंटे से अधिक इंतजार करवाया गया। प्रशासन की ओर से पत्रकारों को समय पर बुलाने के बावजूद, कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही समय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई। इससे नाराज पत्रकारों ने आखिरकार उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया। पत्रकारों का कहना है कि बार-बार ऐसी लापरवाही से मीडिया का सम्मान प्रभावित हो रहा है और वे इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह घटना भीलवाड़ा में प्रशासनिक स्तर पर समय प्रबंधन और मीडिया के साथ समन्वय की कमी को उजागर करती है। उपमुख्यमंत्री ...

भीलवाड़ा जिले से बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। शाहपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मेवदा गांव में एक परिवार पर रात के समय अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया।

Image
https://youtu.be/8hxQlWUPHrs?si=3PLcx-yQ9wcxpd-W Desh ka Darpan news  भीलवाड़ा जिले से बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। शाहपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मेवदा गांव में एक परिवार पर रात के समय अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, यह दूसरी बार है जब उनके साथ ऐसी मारपीट की गई है। उन्होंने पहले भी शाहपुरा थाने में बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत (रिपोर्ट) दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि मुजरिम अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं, जिसके चलते बदमाशों ने दोबारा हमला बोल दिया। घटना बीती रात हुई, जब कुछ अज्ञात लोग घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर लाठियों-डंडों से हमला किया। परिवार का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण उनकी जान को खतरा बना हुआ है और वे अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर निष्क्रियता का गंभीर आरोप लगाया है। जांच में यह साम...

राजस्थान दिवस समारोह 2026- राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय आयोजन सरदार स्कूल में हुआ संपन्न*

Image
https://youtu.be/jyF6TTShho8?si=gBhO3Nbht8RHAyiX https://deshkadarpannews.live/flash-news/49936/ *मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में युवाओं को सशक्त कर रही राज्य सरकार* *राजस्थान दिवस समारोह 2026- राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय आयोजन सरदार स्कूल में हुआ संपन्न* *जिले के नव नियुक्त कार्मिकों ने वर्चुअल माध्यम से सुना माननीय मुख्यमंत्री का संबोधन* कोटपूतली-बहरोड़, 17 मार्च। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के विजन पर कार्य करते हुए राज्य सरकार युवाओं को सशक्त कर प्रदेश के भविष्य को सुदृढ़ करने एवं ‘विकसित राजस्थान-2047‘ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में राजस्थान दिवस समारोह-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय आयोजन राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपुतली के सभागार में जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम रामवतार मीणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी व जिले के विभिन्न विभा...

डीडवाना , महिला पर गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमले के मामले में मकराना पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, SP को सौंपा ज्ञापन

Image
Desh ka Darpan news Rajasthan डीडवाना , महिला पर गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमले के मामले में मकराना पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, SP को सौंपा ज्ञापन https://deshkadarpannews.live/flash-news/49929/ https://youtu.be/7ad91BqzxGU?si=wE67BFtDxG1HTlZB ​ डीडवाना जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे मनाना (मकराना) के एक पीड़ित परिवार ने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने आरोप लगाया कि 13 मार्च को हुई जानलेवा हमले की घटना के बावजूद पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। भाजपा जिला मंत्री आत्मप्रकाश नाई के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई है। *​घटना का खौफनाक विवरण: हत्या की नीयत से चढ़ाई गाड़ी* ​दर्ज FIR संख्या 0075/2026 के अनुसार, घटना 13 मार्च 2026 की सुबह करीब 10:00 बजे की है। परिवादी मनोज कुमार सेन निवासी मनाना ने बताया कि उसकी पत्नी ललिता घर के बाहर बैठी थी, तभी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी रतनलाल, उसकी पत्नी बाऊ देवी, पुत्र लोकेन्द्र उर्फ राहुल, योगेश उर्फ गुड्डू और पुत्...

डीडवाना , घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग, 4 होटलों से 9 सिलेंडर जब्त रसद विभाग और होटल संचालक में कहासुनी, मौके पर जुटी भीड़; पुलिस ने संभाला मामला

Image
https://youtu.be/-xJEzb_2rxE?si=9tu9Wx8Mj6nTLvQi *डीडवाना , घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग, 4 होटलों से 9 सिलेंडर जब्त रसद विभाग और होटल संचालक में कहासुनी, मौके पर जुटी भीड़; पुलिस ने संभाला मामला एंकर:- मकराना में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने के मामले में मंगलवार दोपहर जिला रसद विभाग की टीम ने मकराना में कार्रवाई की। टीम ने बायपास बस स्टैंड और गौड़ाबास क्षेत्र के होटल-रेस्टोरेंट्स पर जांच करते हुए चार प्रतिष्ठानों से कुल 9 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान बायपास तिराहे स्थित दिल्ली जायका बिरयानी कॉर्नर पर टीम और होटल संचालक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान नगर परिषद की टीम भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन काफी देर तक मौजूद रहने के बाद बिना कार्रवाई के वापस लौट गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस और होटल संचालक के बीच मारपीट की अफवाह भी फैल गई। सूचना पर एसडीएम अंशुल सिंह बेनीवाल, एएसबी नेमीचंद खारिया, वृताधिकारी विक्की नागपाल, थानाधिकारी गरिमा चौधरी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर ...

भीलवाड़ा से बड़ी खबर! पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर कारोबार पर की सख्त कार्रवाई

Image
https://youtu.be/-xJEzb_2rxE?si=wT12V_dLkvJUMg4r Desh ka Darpan News भीलवाड़ा से बड़ी खबर! पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर कारोबार पर की सख्त कार्रवाई https://deshkadarpannews.live/flash-news/49904/ भीलवाड़ा, 18 मार्च 2026: शहर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस एवं प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। आरके कॉलोनी स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर पुलिस ने अवैध रूप से बेचे जा रहे गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरके कॉलोनी में स्थित एक दुकान (बजरंग गैस चूल्हा सर्विस सेंटर सहित अन्य जगहों पर) घरेलू गैस सिलेंडरों को ब्लैक में महंगे दामों पर बेचा जा रहा है और अवैध रिफिलिंग का भी खेल चल रहा है। इस सूचना पर सीओ सिटी सज्जन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी सज्जन सिंह खुद मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर जांच की। https://youtu.be/QnlI7bd3shY?si=Q9khRHlK1bdScRK_ छापेमारी में मौके से कई घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, साथ ही रिफिलिंग मशीन और अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद...

एक्सीडेंट नहीं हत्या! भाई ने 1 करोड़ बीमा क्लेम के लिए करवाई साजिश? | राजसमंद बग्गड़ केस |

Image
Desh ka Darpan news Rajasthan क्या वाकई बीमा क्लेम के लालच में रिश्तों का खून Darpan News  Rajasthan राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्गड़ (बड़ावास) गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने इसे सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या करार दिया है और इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।   https://deshkadarpannews.live/flash-news/49840/ https://youtu.be/2brb92zcFro?si=oJ368z1gL9y6xgjj मामला 7 मार्च 2026 का है, जब देवी सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत का शव कुंडेली रोड पर मिला था। परिजनों का आरोप है कि शव पर घुटनों, हाथों की उंगलियों पर चोट के निशान थे, शरीर घसीटे जाने के संकेत मिले, बाल खींचकर निकाले गए लगते थे। मौके पर एक चप्पल शव के पास और दूसरी 200-300 मीटर दूर पड़ी थी, साथ ही खून के छींटे भी थे। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि मृतक के सगे भाई दिनेश सिंह उर्फ दूद सिंह ने अपनी पत्नी इंद्रा और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर देवी सिंह की हत्या की। इसके बाद इसे सड़क हादसा दिखाकर देवगढ़ थाने में एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज क...

जयपुर: 9 वर्षीय बालिका का अपहरण 8 घंटे में सुलझा, पूर्व आजीवन कारावासी आरोपी गिरफ्तार

Image
जयपुर: 9 वर्षीय बालिका का अपहरण 8 घंटे में सुलझा, पूर्व आजीवन कारावासी आरोपी गिरफ्तार जयपुर, 14 मार्च 2026 – जयपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 9 साल की नाबालिग बालिका रिशिका का अपहरण मात्र 8 घंटे में सुलझा लिया है। बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है, जबकि आरोपी को डिटेन किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज वर्मा IPS के नेतृत्व में हुई। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के अनुसार, 13 मार्च 2026 को सुबह विमलपुरा गांव (थाना शिवदासपुरा) निवासी रामनिवास बैरवा ने अपनी 9 वर्षीय पुत्री रिशिका के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। बच्ची और उसकी चचेरी बहन राधिका स्कूल गई थीं, लेकिन शाम को केवल राधिका घर लौटी। स्कूल से पता चला कि रिशिका स्कूल पहुंची ही नहीं थी। इस पर थाना शिवदासपुरा में मुकदमा नंबर 268/2026 धारा 137(2) BNS के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साईबर सेल जयपुर (दक्षिण), जिला विशेष टीम और थाना शिवदासपुरा-चाकसू की संयुक्त टीम गठित की। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त भवानी सिंह RPS के निर्देशन मे...

जयपुर: 9 वर्षीय बालिका का अपहरण 8 घंटे में सुलझा, पूर्व आजीवन कारावासी आरोपी गिरफ्तार

Image
जयपुर: 9 वर्षीय बालिका का अपहरण 8 घंटे में सुलझा, पूर्व आजीवन कारावासी आरोपी गिरफ्तार जयपुर, 14 मार्च 2026 – जयपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 9 साल की नाबालिग बालिका रिशिका का अपहरण मात्र 8 घंटे में सुलझा लिया है। बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है, जबकि आरोपी को डिटेन किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज वर्मा IPS के नेतृत्व में हुई। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के अनुसार, 13 मार्च 2026 को सुबह विमलपुरा गांव (थाना शिवदासपुरा) निवासी रामनिवास बैरवा ने अपनी 9 वर्षीय पुत्री रिशिका के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। बच्ची और उसकी चचेरी बहन राधिका स्कूल गई थीं, लेकिन शाम को केवल राधिका घर लौटी। स्कूल से पता चला कि रिशिका स्कूल पहुंची ही नहीं थी। इस पर थाना शिवदासपुरा में मुकदमा नंबर 268/2026 धारा 137(2) BNS के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साईबर सेल जयपुर (दक्षिण), जिला विशेष टीम और थाना शिवदासपुरा-चाकसू की संयुक्त टीम गठित की। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त भवानी सिंह RPS के निर्देशन मे...

परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ने दिया महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश।*

Image
Date 13-03-2026 Desh ka Darpan news Bihar siwan  परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ने दिया महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश।* सीवान संवाददाता मसरूर अहमद सिवान, 13 मार्च 2026 शुक्रवार। को दिनांक-15.03.2026 को प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक दो पालीयों में आयोजित होगी परीक्षा।* *परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों के पहुचने का समय प्रथम पाली में सुबह 08:30 से 09:30 बजे तक(प्रथम पाली के लिए) दोपहर 12:30 से 01:30 बजे (द्वितीय पाली के लिए) के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा* *--सभी अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट आकार का हालिया रंगीन फ़ोटो, एक पहचान पत्र और उसकी स्व-सत्यापित प्रति लाना होगा अनिवार्य* *परीक्षा की तिथि दिनांक-15.03.2026 को परीक्षा केन्द्र के 500 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा रहेगी लागू* जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ने सिविल कोर्ट में परिचारी,(सामान्य+आदेशपाल) की नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा को क...

जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से द्विती

Image
Desh ka Darpan News siwan Bihar ■*जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशक पहुंचे* सीवान संवाददाता मसरूर अहमद सिवान 13, मार्च 2026, शुक्रवार को जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से द्वितीय चरण का प्रशिक्षण के दूसरे दिन आज दिनांक 13 मार्च 2026 से डॉ अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में निरीक्षण करने जनगणना निदेशक पहुंचे।* *प्रशिक्षण दो चरणों में दिया जा रहा है। जिसमें आज दिनांक-12.03.2026 से द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिनांक-14.03.2026 तक दिया जाएगा।* *मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रशिक्षण की समीक्षा एवं पर्यवेक्षण हेतु निदेशक जनगणना कार्य सह नागरिक निबंधन का भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 13 मार्च 2026 को सिवान जिला पहुंचे* । *जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) हेतु जिला/नगर निगम/चार्ज स्तर के पदाधिकारियों एवं अन्य शासकीय सेवकों के जारी प्रशिक्षण की समीक्षा एवं पर्यवेक्षण हेतु श्री एम. रामचंद्रुडु, भा. प्र. से., निदेशक जनगणना कार्य/नागरिक निबंधन सह मुख...

दूनी पुलिस की अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई 01 ट्रैक्टर-ट्रोली के साथ अवैध बजरी जप्त

Image
* दूनी पुलिस की  अवैध बजरी खनन   के खिलाफ  कार्रवाई  01 ट्रैक्टर-ट्रोली के साथ अवैध बजरी  जप्त   टोंक दूनी। श्री पुष्पेन्द्र सिंह सॉलकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा के निर्देशन में, श्री हेमराज आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त देवली के सुपरविजन में, श्री गौरव गुर्जर आरपीएस. (प्रोबेशनर) थानाधिकारी पुलिस थाना दूनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध बजरी खनन / परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही हेतु  शुक्रवा को ईलाका थाना क्षेत्र एन.एच. 52 बंथली कट से अवैध बजरी परिवहन करते हुए 01 ट्रेक्टर ट्रोली को अन्तर्गत धारा 223 (ए), 303 (2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में जब्त किया गया। ट्रेक्टर ट्रोली का चालक मौके से फरार हो गया।

मंडला 2026’ में पॉश अधिनियम पर उदयपुर में कार्यशाला— कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मुहैया कराना आवश्यक- महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री

Image
Desh ka Darpan news मंडला 2026’ में पॉश अधिनियम पर उदयपुर में कार्यशाला— कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मुहैया कराना आवश्यक- महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री जयपुर, 13 मार्च। ‘मंडला 2026 प्लेसेंटली इन्क्लूसिव’ के पाँचवें दिन मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा पॉश (पीओएसएच) अधिनियम, 2013- कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जतन संस्थान, उदयपुर तथा आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी), मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संयुक्त सहभाग से आयोजित हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी कार्य-पर्यावरण सुनिश्चित करने के कानूनी प्रावधानों, संस्थागत जिम्मेदारियों और व्यावहारिक प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार रहीं। डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि कार्यस्थल हो या बाहर कहीं भी महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मुहैया करना हमारी जिम्मेदारी । कार्यशा...

राजस्थान दिवस पर 14 से 19 मार्च तक राज्यभर में “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन— जनभागीदारी से स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का अभियान

राजस्थान दिवस पर 14 से 19 मार्च तक राज्यभर में “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन— जनभागीदारी से स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का अभियान जयपुर, 13 मार्च। राजस्थान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 14 से 19 मार्च 2026 तक “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के निदेशक श्री प्रतीक जुईकर ने बताया की छह दिवसीय इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है। स्वच्छता सप्ताह के दौरान राज्यभर में विभिन्न विषयों पर आधारित विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 14 मार्च को जिला स्तर पर कार्यक्रमों के साथ स्वच्छता सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ होगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन की भागीदारी से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। 15 मार्च को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर विशेष फोकस रखते हुए 3R (Reduce, Reuse, Recycle) के सिद्धांतों के पालन तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रत...

जयपुर जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई - जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम की शहर में 3 स्थानों पर कार्रवाई - 83 गैस सिलेण्डर व एक पिकअप जब्त, दो व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई

Image
Desh ka Darpan News जयपुर जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई - जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम की शहर में 3 स्थानों पर कार्रवाई - 83 गैस सिलेण्डर व एक पिकअप जब्त, दो व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई जयपुर, 13 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार जयपुर शहर में घरेलू एवं व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेण्डरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अवैध रिफिलिंग, भण्डारण और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम श्री प्रियव्रत सिंह चारण द्वारा जयपुर शहर में विशेष अभियान चलाते हुए 3 विशेष प्रवर्तन दलों का गठन किया गया। पूरी कार्यवाही के दौरान कुल 83 गैस सिलेण्डर (घरेलू एवं व्यावसायिक) तथा एक पिकअप वाहन जब्त किया गया। साथ ही प्रथम दृष्टया उर्मिल गैस एजेंसी, लालकोठी की संलिप्तता सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा रही है। विशेष प्रवर्तन दल “ए” में सुश्री कविता श...

राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन पर एसीएस का परिवादियों से सीधा संवाद— मार्च में औसतन 6 दिन में समस्याओं का समाधान, संतुष्टी प्रतिशत 79 पहुंचा

Image
Desh ka Darpan News राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन पर एसीएस का परिवादियों से सीधा संवाद— मार्च में औसतन 6 दिन में समस्याओं का समाधान, संतुष्टी प्रतिशत 79 पहुंचा जयपुर, 13 मार्च। राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन आमजन की समस्या के समाधान के लिए वरदान साबित हो रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री प्रवीण गुप्ता ने शुक्रवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने परिवादियों से सीधा संवाद किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मार्च माह में औसतन 6 दिन में हुआ समस्या का समाधान- सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 181 हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान की दिशा में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। मार्च माह में विभाग द्वारा औसत 6 दिवस में समस्या का समाधान किया गया है। गौरतलब है कि मार्च माह में अब तक 3228 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से 752 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। इस के साथ ही महत्वपूर्ण बात यह कि संतुष्टि का प्रतिशत 79 प्रतिशत रहा है। एस...

पीएम किसान उत्सव— जिला स्तरीय कार्यक्रम संसदीय कार्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजित— डबल इंजन की सरकार कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित– श्री पटेल

Image
Desh ka Darpan News  पीएम किसान उत्सव— जिला स्तरीय कार्यक्रम संसदीय कार्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजित— डबल इंजन की सरकार कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित– श्री पटेल जयपुर, 13 मार्च। पीएम किसान उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को जोधुपर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त के हस्तांतरण एवं उनके संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। श्री पटेल ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और खेती केवल एक परंपरागत पेशा नहीं, बल्कि आधुनिक भारत की प्रगति का आधार है। किसान आत्मनिर्भर और सशक्त होगा, तभी 'विकसित भारत @2047' का स्वप्न साकार होगा। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा विकसित भारत की थीम गरीब, युवा, अन्नदाता औ...