जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा: 3डी रेस्टोरेंट एंड बार का मैनेजर गिरफ्तार, हुक्के व नशीले फ्लेवर जब्त
जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा: 3डी रेस्टोरेंट एंड बार का मैनेजर गिरफ्तार, हुक्के व नशीले फ्लेवर जब्त जयपुर। पुलिस थाना जवाहर सर्किल ने इलाके में चल रहे अवैध हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेएलएन मार्ग स्थित '3डी रेस्टोरेंट एंड बार' पर छापा मारा है। पुलिस ने मौके से अवैध हुक्का बार संचालित कर रहे मैनेजर को गिरफ्तार किया है, साथ ही हुक्का पी रहे चार लोगों के खिलाफ कोटपा (COTPA) एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) श्रीमती रंजिता शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि क्षेत्र में देर रात तक कैफे खोलकर पार्टी कराने और अवैध हुक्का पिलाने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री पारस जैन और सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर श्री शिवदयाल के सुपरविजन में थानाधिकारी जवाहर सर्किल श्री महेश चंद (पु.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई 8 अक्टूबर 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि यूडीबी बिल्डिंग, जेएलएन मार्ग स्थित '3डी रेस्टोरेंट एंड बार' में ग्राहक...