Posts

Showing posts from July, 2026

जयपुर मेट्रो फेज-2 के तहत करीब 41 किलोमीटर लंबा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिसमें कुल 36 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह कॉरिडोर प्रहलादपुरा से टोड़ी मोड़ तक जयपुर के महत्वपूर्ण इलाकों को जोड़ेगा।

Image
जयपुर मेट्रो फेज-2 के तहत करीब 41 किलोमीटर लंबा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिसमें कुल 36 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह कॉरिडोर प्रहलादपुरा से टोड़ी मोड़ तक जयपुर के महत्वपूर्ण इलाकों को जोड़ेगा। परियोजना के पूरा होने से जयपुर एयरपोर्ट, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल, रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्रेट, अंबाबाड़ी, विद्याधर नगर सहित कई प्रमुख क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। इससे शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और आमजन को तेज एवं सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस परियोजना को जयपुर और राजस्थान के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है। परियोजना का क्रियान्वयन केंद्र और राजस्थान सरकार की 50:50 साझेदारी के तहत राजस्थान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। जयपुर मेट्रो फेज-2 के पूरा होने के बाद शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना जयपुर को आधुनिक, बेहतर कनेक्टिविटी वाले और ट्रैफिक के दबाव से राहत दिलाने वाले शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान...

जयसिंहपुरा खोर अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार-जेडीए से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, सरकारी जमीन का सर्वे कर हर अवैध कब्जे का ब्यौरा पेश करने के निर्देश

Image
जयसिंहपुरा खोर अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार-जेडीए से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, सरकारी जमीन का सर्वे कर हर अवैध कब्जे का ब्यौरा पेश करने के निर्देश सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों पर हाईकोर्ट की सख्ती, जयसिंहपुरा खोर मामले में जेडीए को सर्वे, सड़क चौड़ाई बरकरार रखने और विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का आदेश अजय सिंह  जयपुर-  राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने जयसिंहपुरा खोर स्थित सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने सूरजपोल गेट से जयसिंहपुरा खोर तक सरकारी भूमि पर हुए सभी अतिक्रमणों का सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा अब तक की गई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा न्यायालय के समक्ष रखने के आदेश दिए हैं। यह जनहित याचिका दिलशाद अली पुत्र इश्तियाक अली की ओर से दायर की गई है। याचिका में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा तथा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है। मामले में राज्...

आमेर सागर व नाहरगढ़ कदम कुंड क्षेत्र में नशाखोरी पर कार्रवाई की मांग, सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Image
https://www.facebook.com/share/v/192f3tA7Rg/ आमेर सागर व नाहरगढ़ कदम कुंड क्षेत्र में नशाखोरी पर कार्रवाई की मांग, सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन जयपुर। सामाजिक कार्यकर्ता रवि जोशी ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर आमेर सागर स्थित कालिका माता मंदिर एवं नाहरगढ़ के कदम कुंड क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ रही नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कदम कुंड क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व समूह बनाकर मादक पदार्थ (गांजा) का सेवन करते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी मांग की कि संबंधित व्यक्तियों की जांच कर यह पता लगाया जाए कि मादक पदार्थ कहां से लाया जा रहा है तथा अवैध आपूर्ति पर भी कार्रवाई की जाए। रवि जोशी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है तथा क्षेत्र के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया है। उनका कहना है कि अब आमेर सागर क्षेत्र में भी इस प्रकार की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं, जिससे धार्मिक एवं पर्यटन स्थल की छवि खराब हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस प्रशास...