Posts

Showing posts from August, 2026

बजाज नगर थाना पुलिस ने CAFÉ DIONA रेस्ट्रो कैफे पर छापेमारी

Image
" जयपुर पुलिस का अवैध गतिविधियों पर शिकंजा जारी है!    ​बजाज नगर थाना पुलिस ने CAFÉ DIONA रेस्ट्रो कैफे पर छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 4 हुक्के, चिलम, पाइप और कई तरह के फ्लेवर जब्त किए हैं।    ​पुलिस ने कैफे संचालक मनोज कुमार (निवासी सूरतगढ़) को गिरफ्तार कर लिया है और कोटपा (COTPA) एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।"    ​🚨 जयपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही! अवैध हुक्का बार पर छापा, कैफे संचालक गिरफ्तार 🚨   ​DCP (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा (IPS) के निर्देशों पर बजाज नगर थाना पुलिस ने CAFÉ DIONA रेस्ट्रो कैफे में चल रहे अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया।   ​मुख्य बिंदु:   ​📍 स्थान: CAFÉ DIONA रेस्ट्रो कैफे, बजाज नगर थाना क्षेत्र   ​ बरामदगी: 4 हुक्के, 4 चिलम, पाइप और प्रतिबंधित फ्लेवर सामग्री   ​👤 गिरफ्तारी: कैफे संचालक मनोज कुमार (उम्र 28 वर्ष, निवासी सूरतगढ़, श्रीगंगानगर)   ​⚖️ कानूनी कार्रवाई: कोटपा अधिनियम और राजस्थान धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज।   ​📢 पुलिस की अप...

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

Image
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद ​जयपुर (विशेष संवाददाता)। जयपुर शहर में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर नकेल कसते हुए जयपुर ईस्ट की रामनगरिया थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले दो शातिर आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से जयपुर शहर और दौसा जिले के विभिन्न इलाकों से चुराई गई कुल 06 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।   ​मौज-मस्ती के लिए करते थे चोरी ​पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) आईपीएस रंजीता शर्मा ने बताया कि जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देशों पर शहर में वाहन चोरी की वारदातों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन व सहायक पुलिस आयुक्त (सांगानेर) दीपक खण्डेवाल के सुपरविजन तथा रामनगरिया थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।   ​पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी आदतन चोर हैं, जो मौज-मस्ती व ...

मनोहरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन वाला ₹1000 का इनामी साइबर ठग राधेश्याम अरेस्ट

Image
मनोहरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन वाला ₹1000 का इनामी साइबर ठग राधेश्याम अरेस्ट ​एक साल से चल रहा था फरार, पहाड़ियों में दबिश देकर पुलिस ने दबोचा ​ठगी की कमाई से खरीदी मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर जब्त, थार जीप की तलाश जारी ​देशभर के विभिन्न राज्यों में 57 शिकायतें दर्ज, 7 अन्य मामलों में भी था वांछित ​जयपुर/मनोहरपुर (विशेष संवाददाता): जयपुर ग्रामीण पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे विशेष साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना मनोहरपुर की टीम ने पिछले एक साल से फरार चल रहे ₹1000 के इनामी और अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड के आरोपी राधेश्याम गुर्जर (23) को गिरफ्तार कर लिया है।   ​जिला पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) हनुमान प्रसाद ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए दिए गए सख्त निर्देशों के पालन में यह कार्रवाई की गई। एएसपी शाहपुरा लाखन सिंह और वृत्ताधिकारी लक्ष्मीनारायण सैनी के पर्यवेक्षण में मनोहरपुर थानाधिकारी (पुलिस निरीक्षक) आशुतोष कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी को धर दबोचा।   ​11-12 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन ​पुलिस जां...

मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'ऑपरेशन AAG' के तहत शातिर बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद

Image
मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'ऑपरेशन AAG' के तहत शातिर बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद ​जयपुर (विशेष संवाददाता)। आगामी नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जयपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन और मुहाना थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन AAG' के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को देशी कट्टे और 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।   ​हेड कांस्टेबल कानसिंह की सूचना पर कार्रवाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आउटर क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। हेड कांस्टेबल कानसिंह (2172) द्वारा जुटाए गए सटीक आसूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय आरोपी धर्मेंद्र सिंह उर्फ टाइगर (निवासी मुंडेरा, थाना जनूथर, जिला डीग) को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।   ​पूछताछ में कई वार...

मनोहरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन वाला ₹1000 का इनामी साइबर ठग राधेश्याम अरेस्ट

Image
मनोहरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन वाला ₹1000 का इनामी साइबर ठग राधेश्याम अरेस्ट ​एक साल से चल रहा था फरार, पहाड़ियों में दबिश देकर पुलिस ने दबोचा ​ठगी की कमाई से खरीदी मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर जब्त, थार जीप की तलाश जारी ​देशभर के विभिन्न राज्यों में 57 शिकायतें दर्ज, 7 अन्य मामलों में भी था वांछित ​जयपुर/मनोहरपुर (विशेष संवाददाता): जयपुर ग्रामीण पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे विशेष साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना मनोहरपुर की टीम ने पिछले एक साल से फरार चल रहे ₹1000 के इनामी और अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड के आरोपी राधेश्याम गुर्जर (23) को गिरफ्तार कर लिया है।   ​जिला पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) हनुमान प्रसाद ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए दिए गए सख्त निर्देशों के पालन में यह कार्रवाई की गई। एएसपी शाहपुरा लाखन सिंह और वृत्ताधिकारी लक्ष्मीनारायण सैनी के पर्यवेक्षण में मनोहरपुर थानाधिकारी (पुलिस निरीक्षक) आशुतोष कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी को धर दबोचा।   ​11-12 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन ​पुलिस जां...

दूदू में 21.5 किलो डोडा चूरा की तस्करी का मामला: ढाई महीने से फरार मुख्य सप्लायर हरचन्द ढाका गिरफ्तार

Image
​ दूदू में 21.5 किलो डोडा चूरा की तस्करी का मामला: ढाई महीने से फरार मुख्य सप्लायर हरचन्द ढाका गिरफ्तार अभियान 'एंटी वेनम' के तहत मौजमाबाद थाना पुलिस को मिली सफलता, आरोपी पर पूर्व में दर्ज हैं 4 आपराधिक मामले ​ मौजमाबाद / दूदू (विशेष संवाददाता)। जयपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान 'एंटी वेनम' के तहत मौजमाबाद थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने डोडा चूरा सप्लाई करने के मामले में पिछले ढाई महीने से फरार चल रहे वांछित आरोपी हरचन्द ढाका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ​जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (IPS) ने बताया कि गत 14 जून 2026 को दूदू थानाधिकारी मय टीम द्वारा एनएच-48 स्थित भादू भाई होटल पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुशील उर्फ शिवा (निवासी सारण नगर, जोधपुर) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया गया था। दूदू थाने में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान मौजमाबाद थानाधिकारी को सौंपा गया। ​ ...

जयपुर (किशनपोल): मनिहारों के रास्ते में भीषण आग, अवैध कॉम्प्लेक्स और लचर फायर सेफ्टी पर उठे गंभीर सवाल

Image
https://youtu.be/nIhg63bI9NI?si=R47kyVb5HvRR2RDc जयपुर (किशनपोल): मनिहारों के रास्ते में भीषण आग, अवैध कॉम्प्लेक्स और लचर फायर सेफ्टी पर उठे गंभीर सवाल जयपुर के किशनपोल स्थित 'मनिहारों का रास्ता' के आनंद अपार्टमेंट में बीती रात भीषण आग लग गई। आग ने एक दुकान और कपड़े के वेस्ट (कतरन) गोदाम को पूरी तरह चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 80 दुकानें, पर सुरक्षा के नाम पर सिर्फ 4 सिलेंडर चार मंजिला इस व्यावसायिक इमारत में करीब 80 दुकानें और ऊपर कपड़े का कारखाना संचालित हो रहा है। करोड़ों के माल और भारी आवाजाही के बावजूद पूरी बिल्डिंग में सुरक्षा के नाम पर महज 4 से 6 छोटे फायर सिलेंडर मिले। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए न तो फायर पाइपलाइन थी और न ही कोई आधुनिक सुरक्षा तंत्र। निगम की मिलीभगत और अवैध निर्माण के आरोप स्थानीय नागरिकों और पूर्व पार्षद ने आरोप लगाया कि करीब 15 साल पहले रियासतकालीन ढांचे पर नियमों को ताक पर रखकर यह अवैध कॉम्प्लेक्स खड़ा किया गया। नगर निगम ने इसे कई बार सील किया, लेकि...

जयपुर: सिंधीकैम्प थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 45 ग्राम स्मैक के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

Image
जयपुर: सिंधीकैम्प थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 45 ग्राम स्मैक के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार जयपुर। राजधानी जयपुर में कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों और संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सिंधीकैम्प ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ सप्लायर और खरीदार दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त एक कार को जब्त किया है। कार में डिलीवरी लेते रंगे हाथों दबोचा सीएसटी (CST) आयुक्तालय जयपुर की सूचना पर पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण के निर्देशन व थानाधिकारी वन्दना नरूला के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने स्टेशन रोड पर सघन निगरानी शुरू की। इस दौरान कार में स्मैक की डिलीवरी दे रहे सप्लायर और माल मंगवाने वाले मुख्य तस्कर को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 ग्राम स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल कार (RJ 45 CD 6445) जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। झालावाड़ नेटवर्क से जुड़े हैं तार पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिनेश तंवर अकलेरा (झालावाड़) निवासी कैलाश त...

जयपुर: बेटे को बंधक बनाकर लाखों की डकैती करने वाली नेपाली गैंग का पर्दाफाश, यूपी-नेपाल बॉर्डर से 3 गिरफ्तार

Image
जयपुर: बेटे को बंधक बनाकर लाखों की डकैती करने वाली नेपाली गैंग का पर्दाफाश, यूपी-नेपाल बॉर्डर से 3 गिरफ्तार जयपुर। राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवक को बंधक बनाकर नकदी और जेवरात लूटने वाली शातिर नेपाली गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जयपुर पूर्व डीसीपी रंजीता शर्मा (IPS) के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम ने करीब 10,000 किलोमीटर का सफर तय कर और 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर यूपी-नेपाल बॉर्डर से तीन आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार भी जब्त कर ली है। क्या थी पूरी घटना? दुर्गापुरा स्थित होटल क्लार्क आमेर के पीछे श्री विहार कॉलोनी निवासी आशीष गुप्ता 29 जुलाई को सपरिवार उत्तराखंड घूमने गए थे। सुबह करीब 4 बजे तीन बदमाश घर में घुसे और उनके पुत्र राघव गुप्ता को बंधक बना लिया। आरोपी घर से करीब ₹5 लाख नकद, दो महंगी कार्टियर घड़ियां, 12 सोने-हीरे की अंगूठियां, 8 ब्रेसलेट, 6 पेंडेंट, सोने की गिन्नी और चांदी के सिक्के लूटकर फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपी:  * सतवीर सिंह (28 वर्ष): निवासी टेन्डवा, बहराइच (यूपी)  * मनबहादुर (20 वर्ष...

जयपुर ग्रामीण पुलिस का 'एरिया डोमिनेशन' अभियान: 395 ठिकानों पर दबिश, 84 आरोपी गिरफ्तार

Image
जयपुर ग्रामीण पुलिस का 'एरिया डोमिनेशन' अभियान: 395 ठिकानों पर दबिश, 84 आरोपी गिरफ्तार जयपुर। जयपुर ग्रामीण पुलिस ने जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए विशेष "एरिया डोमिनेशन" अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक (IPS) हनुमान प्रसाद के निर्देशानुसार 25 अगस्त को चलाए गए इस अभियान में 56 पुलिस टीमों और 231 पुलिसकर्मियों ने एक साथ 395 विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान कुल 84 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई की मुख्य बातें  * 84 आरोपियों की गिरफ्तारी: पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 73 वांछित अपराधियों और 9 नए दर्ज मामलों में 11 आरोपियों सहित कुल 84 लोगों को दबोचा।  * वांछित और ईनामी बदमाश पकड़े गए: गिरफ्तार आरोपियों में 1 ईनामी बदमाश, गिरफ्तारी वारंट में वांछित 27, स्थाई वारंट/पीओ के 5, महिला अत्याचार में वांछित 2 और सामान्य अपराधों में वांछित 6 आरोपी शामिल हैं।  * अवैध शराब और खनन पर शिकंजा: अवैध शराब के 3 मामलों में 3 आरोपियों को 90 पव्वे अवैध देशी शराब व नकदी के साथ पकड़ा गया। वहीं, अवैध खनन व परिवहन के 2 मामलों म...

जयपुर ग्रामीण पुलिस का 'एरिया डोमिनेशन' अभियान: सांभरलेक पुलिस ने 1 स्थायी वारंटी समेत 5 आरोपियों को दबोचा

Image
जयपुर ग्रामीण पुलिस का 'एरिया डोमिनेशन' अभियान: सांभरलेक पुलिस ने 1 स्थायी वारंटी समेत 5 आरोपियों को दबोचा सांभरलेक (जयपुर ग्रामीण): जयपुर ग्रामीण जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़, अवैध मादक पदार्थ, अवैध खनन, अवैध शराब और आर्म्स एक्ट के खिलाफ चलाए जा रहे 'एरिया डोमिनेशन' विशेष अभियान के तहत सांभरलेक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 1 स्थायी वारंटी, 3 गिरफ्तारी वारंटी और शांति भंग की आशंका (170 BNSS) में 1 गैर सायलान सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग भी की गई। अधिकारियों के निर्देशन में बनी टीमें पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण श्री हनुमान प्रसाद (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा और वृत्ताधिकारी सांभरलेक मुकेश कुमार जोशी के सुपरविजन में थानाधिकारी राममिलन (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग इलाकों में दबिश दी। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:  * स्थायी वारंटी: ओमप्रकाश (42) पुत्र मल्लाराम विश...

भरतपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM लूट की साजिश नाकाम, पुलिस ने दबोचे 3 शातिर बदमाश

भरतपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM लूट की साजिश नाकाम, पुलिस ने दबोचे 3 शातिर बदमाश ​ रिपोर्ट: राकेश कोठेनिया ​ भरतपुर। शहर में देर रात एटीएम लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। सारस चौराहा क्षेत्र स्थित एमएसजे कॉलेज के सामने मंगलवार देर रात बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के एटीएम को निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से तीनों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। ​ देर रात दिया था वारदात को अंजाम देने का प्रयास जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाश एमएसजे कॉलेज के सामने स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ में दाखिल हुए और मशीन को तोड़कर नकदी लूटने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और इलाके में नाकाबंदी कर दबिश दी। ​ गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है: ​ शैलेंद्र — निवासी नगला केसरिया, चिकसाना (भरतपुर) ​ अजय — निवासी अभौरा, कुम्हेर (डीग) ​ कुलदीप — निवासी गढ़ुआ, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) ​पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पू...

जयपुर ग्रामीण पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान: जोबनेर में बड़ी कार्रवाई, हत्या का ईनामी आरोपी सहित 10 गिरफ्तार

Image
जयपुर ग्रामीण पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान: जोबनेर में बड़ी कार्रवाई, हत्या का ईनामी आरोपी सहित 10 गिरफ्तार जयपुर ग्रामीण। पुलिस थाना जोबनेर की एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई की गई। दो माह से हत्या के मामले में फरार चल रहे 1000 रुपये के ईनामी आरोपी सन्नी उर्फ सनी लखन को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अवैध देशी शराब और अवैध चेजा पत्थर से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री हनुमान प्रसाद, आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि असामाजिक तत्वों की धरपकड़, अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध खनन और आर्म्स एक्ट के खिलाफ कार्रवाई के लिए 25 अगस्त 2026 को जिले में एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत इलाका चन्दवाजी में अवैध खनन के खिलाफ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री नीरज पाठक और वृत्ताधिकारी जोबनेर श्री पन्नालाल जांगिड़ के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी जोबनेर श्री मोतीलाल शर्मा, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई करते हुए: दो माह से ह...

जयपुर पश्चिम: सिंधी कैम्प पुलिस ने शातिर मोटरसाइकिल चोर को दबोचा, चोरी की टीवीएस राइडर बरामद

Image
जयपुर पश्चिम: सिंधी कैम्प पुलिस ने शातिर मोटरसाइकिल चोर को दबोचा, चोरी की टीवीएस राइडर बरामद जयपुर। पुलिस थाना सिंधी कैम्प (जयपुर पश्चिम) की टीम ने वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। शातिर मोटरसाइकिल चोर सुरेन्द्र कुमार बुनकर उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर चोरी की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्रीमान प्रशान्त किरण आईपीएस ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और प्रभावी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राजेश कुमार गुप्ता तथा सहायक पुलिस आयुक्त सदर श्री दरजाराम के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी श्रीमती वन्दना नरूला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने कड़ी मेहनत और आसूचना संकलन के बाद इस वारदात का खुलासा किया। घटना का विवरण दिनांक 22 अगस्त 2026 को परिवादी श्री जितेन्द्र कुमार की टीवीएस मोटरसाइकिल (नंबर आरजे 60 एसबी 2086) जंगलेश्वर महादेव मंदिर, सवाई जयसिंह हाईवे के पास से चोरी हो गई थी। इस पर थाना सिंधी कैम्प में मुकदमा संख्या 117/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई। कार्र...

जयपुर: जवाहर सर्किल गार्डन में नाबालिग से छेड़छाड़, 51 वर्षीय लोकल गार्जियन गिरफ्तार जयपुर, 24 अगस्त 2026

Image
जयपुर: जवाहर सर्किल गार्डन में नाबालिग से छेड़छाड़, 51 वर्षीय लोकल गार्जियन गिरफ्तार जयपुर, 24 अगस्त 2026 जयपुर पूर्व पुलिस ने जवाहर सर्किल गार्डन में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और बैड टच के मामले में 51 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रामप्रवेश उर्फ राजेश यादव (निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश) पीड़िता का स्थानीय संरक्षक था। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) श्रीमती रंजीता शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि जिले में बालिकाओं व महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना जवाहर सर्किल पर दर्ज पीओसीएसओ प्रकरण में टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरण 11 अगस्त 2026 को पीड़िता बालिका अपनी मां के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को आरोपी ने डॉक्टर को दिखाने के बहाने बालिका को उसके पीजी से अपनी कार में लेकर जवाहर सर्किल गार्डन पहुंचाया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ तथा बैड टच किया। इस रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 387/2026 धारा 74, 75(1) बीएनएस तथा 7/8, 9(एल)(एन)/10 पीओसीएसओ एक्ट में दर्ज क...

जयपुर: रंगदारी की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

Image
जयपुर: रंगदारी की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने रंगदारी की धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना के बाद आरोपी राजस्थान छोड़कर नेपाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश समेत कई जगहों पर फरार घूम रहा था। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि परिवादी की लिखित रिपोर्ट के अनुसार बनोपार्क थाने के हिस्ट्रीशीटर हिमांशु जागिड, विशु सारासर, समीर खान, मकरान, वसीम खान समेत 10-15 अन्य लोग दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों में सवार होकर आए। उन्होंने जमीन की देखभाल करने वाले अनिल टांक से निक्की शर्मा के बारे में पूछा और धमकी दी कि अगर धंधा करना है तो रंगदारी देनी होगी, वरना जान से मार देंगे। आरोपियों ने दावा किया कि उन्होंने कई मर्डर कर रखे हैं और पुलिस प्रशासन कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पुलिस को सूचना देने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। प्रकरण दर्ज होने के बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर (प्रथम) श्री आलोक सिंघल के नेतृत्व में सहा...

जयपुर पूर्व पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर वाहन चोर कुलदीप भोजवानी गिरफ्तार, चोरी की टैक्सी कार बरामद

जयपुर पूर्व पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर वाहन चोर कुलदीप भोजवानी गिरफ्तार, चोरी की टैक्सी कार बरामद जयपुर, 22 अगस्त 2026। जयपुर पूर्व पुलिस ने वाहन चोरी के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना जवाहर सर्किल की टीम ने कुलदीप भोजवानी को गिरफ्तार किया तथा चोरी की टैक्सी कार बरामद की। आरोपी राह चलते लोगों से मोबाइल लेकर ओला-उबर बुक कर घटनाओं को अंजाम देता था। उसके खिलाफ अन्य थानों में आईटी एक्ट और साइबर ठगी के मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) श्रीमती रंजिता शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदातों की रोकथाम और अपराधियों की तुरंत धर-पकड़ के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री पारस जैन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर श्री शिवदयाल के सुपरविजन में थानाधिकारी जवाहर सर्किल श्री महेश चन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। घटना का विवरण परिवादी रॉकी बैरवा ने 29 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से उसकी टैक्सी बुक की। सुबह करीब 6 बजे जीटी रोड पर आकर चाय लेने के ब...

पांच साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सिंधी कैंप पुलिस की कार्रवाई

Image
पांच साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सिंधी कैंप पुलिस की कार्रवाई जयपुर। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंधी कैंप थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले करीब पांच वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जोधपुर न्यायालय से दो स्थाई वारंट जारी थे। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण के अनुसार, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त दरजाराम के निकट सुपरविजन में सिंधी कैंप थाना प्रभारी वंदना नरूला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और आसूचना संकलन के बाद लंबे समय से अपने पते से फरार चल रहे स्थाई वारंटी भवानी सिंह को जयपुर में आने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज पारिवारिक न्यायालय संख्या-2, जोधपुर में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भवानी सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह राठौड़, उम्र 51 वर्ष, निवासी एलाइड केमिकल के सामने, हाथी बाबू का बाग, पोलो विक्ट्री, जयपुर के रूप में हुई है। कार्रव...

सांगानेर सदर: शराब के नशे में कलह से तंग आकर पत्नी व बेटे ने की 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, शव कट्टे में बांधकर झाड़ियों में फेंका

Image
सांगानेर सदर: शराब के नशे में कलह से तंग आकर पत्नी व बेटे ने की 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, शव कट्टे में बांधकर झाड़ियों में फेंका ​• सूचना मिलने के महज 5 घंटे में पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश ​• धारदार हथियार से की थी हत्या; दोनों आरोपी पहले से एक अन्य मर्डर केस में जमानत पर चल रहे थे ​जयपुर। राजधानी के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह और शराब की लत के चलते एक कलयुगी बेटे और पत्नी द्वारा 75 वर्षीय बुजुर्ग की नृशंस हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन में सांगानेर सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 5 घंटे के भीतर ही अंधे कत्ल का राजफाश कर मृतक के बेटे और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।   ​खाली प्लॉट की झाड़ियों में कट्टे में बंधा मिला शव ​डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि 20 अगस्त को तड़के करीब 3:35 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गोविन्दपुरा स्थित पानी की टंकी व 36 दुकान के पास एक खाली प्लॉट में कंबल में लपेटा हुआ शव पड़ा है, जिससे तेज दुर्गंध आ रही है।   ​सूचना मिलते ही सांगानेर सदर थान...

सांगानेर सदर: शराब के नशे में कलह से तंग आकर पत्नी व बेटे ने की 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, शव कट्टे में बांधकर झाड़ियों में फेंका

Image
सांगानेर सदर: शराब के नशे में कलह से तंग आकर पत्नी व बेटे ने की 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, शव कट्टे में बांधकर झाड़ियों में फेंका ​• सूचना मिलने के महज 5 घंटे में पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश ​• धारदार हथियार से की थी हत्या; दोनों आरोपी पहले से एक अन्य मर्डर केस में जमानत पर चल रहे थे ​जयपुर। राजधानी के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह और शराब की लत के चलते एक कलयुगी बेटे और पत्नी द्वारा 75 वर्षीय बुजुर्ग की नृशंस हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन में सांगानेर सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 5 घंटे के भीतर ही अंधे कत्ल का राजफाश कर मृतक के बेटे और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।   ​खाली प्लॉट की झाड़ियों में कट्टे में बंधा मिला शव ​डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि 20 अगस्त को तड़के करीब 3:35 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गोविन्दपुरा स्थित पानी की टंकी व 36 दुकान के पास एक खाली प्लॉट में कंबल में लपेटा हुआ शव पड़ा है, जिससे तेज दुर्गंध आ रही है।   ​सूचना मिलते ही सांगानेर सदर थान...

महेश मीणा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Image
महेश मीणा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार जयपुर (पश्चिम)। पुलिस थाना विश्वकर्मा ने महेश मीणा की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। मृतक की पत्नी कविता मीणा और उसका सहयोगी प्रेमी गणेश मीणा ही हत्या के मुख्य अभियुक्त निकले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पश्चिम श्री प्रशांत किरण (आईपीएस) ने बताया कि 16 अगस्त 2026 को परिवादी बाबूलाल मीणा (निवासी उदक पापड़, जयपुर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में कहा गया कि 5 अगस्त को महेश मीणा की पत्नी कविता मीणा ने दवाई दिलवाने के बहाने मोटरसाइकिल पर उन्हें बोराज ले गई। शाम को मृतक के भाई मनीष मीणा को फोन कर महेश की तबीयत खराब होने की बात बताते हुए रोड नंबर 14 पुलिया के पास बुलाया। इसके बाद महेश को सीकेएस अस्पताल, रोड नंबर 6 में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर प्रकरण संख्या 286/2026 धारा 103(1) व 61(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री राजेश गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त चूंमू श्र...

पुलिस थाना शिप्रापथ टीम ने पोक्सो प्रकरण में 5 हजार के इनामी फरार अभियुक्त को शिवपुरी से गिरफ्तार किया

पुलिस थाना शिप्रापथ टीम ने पोक्सो प्रकरण में 5 हजार के इनामी फरार अभियुक्त को शिवपुरी से गिरफ्तार किया जयपुर। पुलिस थाना शिप्रापथ (जयपुर दक्षिण) की टीम ने पोक्सो अधिनियम के एक गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त दीपक कुशवाह को मध्य प्रदेश के शिवपुरी से ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण श्री राजर्षिराज ने बताया कि परिवादी ने थाना शिप्रापथ पर पोक्सो संबंधी एक लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण श्री ललित कुमार शर्मा के मार्गदर्शन, सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर श्री हेमेन्द्र शर्मा के सुपरिविजन और थानाधिकारी श्री हितेश शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आसूचना एवं साक्ष्य संकलन के साथ तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए अभियुक्त का पता लगाया। दीपक कुशवाह (उम्र 21 वर्ष), पुत्र श्री राधे कुशवाह, जाति कुशवाह, निवासी माली मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास ग्राम भटनावर, थाना पोहरी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) को शिवपुरी से डिटेन कर थाना शिप्रापथ लाया गया और ...

राजापार्क में स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर हत्या का प्रयास: आदर्श नगर पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

Image
राजापार्क में स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर हत्या का प्रयास: आदर्श नगर पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए जयपुर। राजापार्क मार्केट में स्कॉर्पियो कार से जानबूझकर टक्कर मारकर हत्या का प्रयास करने वाले मामले में आदर्श नगर थाना पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी को इससे पहले ही पकड़ा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्रीमती रंजीता शर्मा आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवादी मुशर्रफ कुरैशी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 6 जुलाई 2026 की रात वह राजापार्क  मार्केट में अपने दोस्त के साथ गया था। वापस लौटते समय एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सलमान कुरैशी, फरमान कुरैशी और अन्य 4-5 लड़के हथियार लेकर आए। उन्होंने जान से मारने की नीयत से उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों उछलकर दूर गिर गए। बचकर भागने पर स्कॉर्पियो ने उनका पीछा कर हमला भी किया। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी आदर्श नगर को अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज...

जयपुर: अजमेरी गेट पर चढ़े नाबालिग को पुलिस ने सकुशल उतारा

जयपुर: अजमेरी गेट पर चढ़े नाबालिग को पुलिस ने सकुशल उतारा जालूपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बालक को मां के सुपुर्द किया जयपुर, 19 अगस्त 2026। अजमेरी गेट के ऐतिहासिक परकोटे पर चढ़े एक नाबालिग लड़के को जालूपुरा पुलिस ने बुधवार को सकुशल नीचे उतारकर उसके परिजनों को सौंप दिया। लड़का गेट के ऊपर बैठकर नीचे कूदने की धमकी दे रहा था। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा ने बताया कि 19 अगस्त को पुलिस नियंत्रण कक्ष से जालूपुरा थाने पर सूचना मिली कि एक लड़का अजमेरी गेट पर चढ़ा हुआ है और कूदने की धमकी दे रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर द्वितीय श्री बजरंग सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली जयपुर श्री ओमप्रकाश गोदारा के निर्देशन में थानाधिकारी जालूपुरा श्री बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम में अनुसंधान बॉक्स के साथ श्री बनवारी लाल सउनि, हेड कांस्टेबल झाबर मल (1071), कांस्टेबल अविनाश कुमार (7589), बिशन सिंह (7737) और शिवराज (10064) शामिल थे। सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। सभी टीमें अजमेरी गेट पह...

जयपुर। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बुधवार को पुलिस आयुक्तालय में आयोजित एक समारोह में जुलाई 2026 माह के दौरान उत्कृष्ट, मेहनत, लगन और समर्पण से कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया।

Image
जयपुर। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बुधवार को पुलिस आयुक्तालय में आयोजित एक समारोह में जुलाई 2026 माह के दौरान उत्कृष्ट, मेहनत, लगन और समर्पण से कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया। पुलिस आयुक्त श्री मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि जयपुर पुलिस का ध्येय ‘आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय’ की भावना को साकार करना है। इसी उद्देश्य से पुलिसकर्मियों के सराहनीय कार्यों को पहचान देकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और वे जनसेवा के लिए और अधिक लगन के साथ प्रेरित होंगे। जिला पूर्व से चिन्हित कॉन्स्टेबल आबिद खान (कार्यालय पुलिस उपायुक्त पूर्व) को जुलाई माह में चलाए गए एमवी एक्ट, बाल वाहिनी और रिफ्लेक्टर टेप अभियान में अधिकाधिक कार्यवाही करवाने तथा सर्किल/थानों की अपराध गोष्ठियों से संबंधित सूचनाएं समय पर तैयार कर प्रेषित करवाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। जिला पश्चिम के कॉन्स्टेबल राकेश (जिला विशेष टीम) ने पुलिस थाना हरमाड़ा के मुकदमा संख्या 354/26 में अज्ञात मृतक की शिनाख्त कर बस्सी टोल के सीसीटीवी कैमरों ...

जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू जयपुर, 19 अगस्त 2026: राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) प्रदीप मोहन शर्मा ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा कि चुनावों का मतदान 9 सितंबर 2026 (प्रथम चरण) और 11 सितंबर 2026 (द्वितीय चरण) को तथा मतगणना 14 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। सभी वर्ग के मतदाता बिना किसी आतंक और भय के अपना मताधिकार प्रयोग कर सकें, इसके लिए असामाजिक एवं बाधक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना आवश्यक है। प्रमुख प्रतिबंध आदेश के अनुसार जयपुर पुलिस आयुक्तालय की सीमाओं में: कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर विस्फोटक पदार्थ, आग्नेय अस्त्र-शस्त्र (रिवाल्वर, पिस्टल, बंदूक आदि) या अन्य घातक हथियार (तलवार, चाकू, गुप्ता, लाठी आदि) धारण कर घूम नहीं सकेगा, प्रदर्शन ...

ऑपरेशन आग के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Image
ऑपरेशन आग के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसटी जिला जयपुर दक्षिण और सांगानेर सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, 8 कारतूस और एक धारदार छुरी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को डीएसटी जयपुर दक्षिण और थाना सांगानेर सदर की टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपक योगी और राहुल चौधरी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। इसके साथ ही आरोपियों से मुहाना थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात में चोरी हुआ सामान भी बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक योगी (22), निवासी पचाल, थाना अलीगढ़, टोंक तथा राहुल चौधरी (19), निवासी रूपपुरा, थाना बनेठा, जिला टोंक, हाल निवासी सांगानेर सदर क्षेत्र जयपुर दक्षिण के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में डीएसटी जयपुर दक्षिण और सांगानेर सदर थाना पुलिस की टीम ...

भांकरोटा में 40 लाख की फिरौती के लिए अपहरण का खुलासा, महिला समेत 3 गिरफ्तार

Image
https://youtube.com/shorts/HvJ6Ut4IRTU?si=X5Re89vu7pJgXuAj भांकरोटा में 40 लाख की फिरौती के लिए अपहरण का खुलासा, महिला समेत 3 गिरफ्तार जयपुर। भांकरोटा थाना पुलिस ने अपहरण कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक रिवाल्वर, 6 जिंदा कारतूस और 2 खाली कारतूस के खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को चिकारडा निवासी 48 वर्षीय पोखरचंद खटीक जयसिंहपुरा, भांकरोटा स्थित एक ऑटो गैरेज पर अपनी स्कॉर्पियो ठीक करवा रहे थे। इसी दौरान सुमन यादव और उसके साथ आए कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन्हें बिना नंबर की स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया। इसके बाद उनके मोबाइल से बेटे को फोन कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण के सुपरविजन में पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अपहृत व्यक्ति क...

राजस्थान के स्कूल में वीडियो, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग तथा लाइव स्ट्रीमिंग के लिए संस्था प्रधान की पूर्व लिखित अनुमति जरूरी होगी

Image
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति फोटो-वीडियोग्राफी पर रोक, शिक्षा मंत्री दिलावर बोले- बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब बिना अनुमति फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करना आसान नहीं होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक स्कूल परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश के साथ विद्यार्थियों और स्कूल की गतिविधियों की फोटो, वीडियो, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग तथा लाइव स्ट्रीमिंग के लिए संस्था प्रधान की पूर्व लिखित अनुमति जरूरी होगी। निर्देशों के अनुसार बिना अनुमति किसी बाहरी व्यक्ति को स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्कूल में आने वाले व्यक्ति को विजिटर रजिस्टर में अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। साथ ही कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल मैदान, शौचालय या विद्यार्थियों से जुड़े क्षेत्रों में जाने के लिए भी स्कूल प्रशासन की अनुमति जरूरी होगी। बच्चों की निजता और सुरक्षा का हवाला शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस पूरे विवाद पर सफाई देते हुए कहा है कि सरकार ने मीडिया पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। उनका कहना है कि नाबालिग बच्चों की निजता...

चौमूं खेल स्टेडियम में युवक पर हमले का मामला, 5 घंटे के धरने के बाद शांत हुआ आक्रोश

चौमूं खेल स्टेडियम में युवक पर हमले का मामला, 5 घंटे के धरने के बाद शांत हुआ आक्रोश चौमूं। वीर हनुमान मार्ग स्थित खेल स्टेडियम में एक युवक के साथ हुई मारपीट और जानलेवा हमले के आरोपों को लेकर उपजा विवाद रविवार को काफी गरमा गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर करीब पांच घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन की समझाइश तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के भरोसे के बाद धरना समाप्त हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेल स्टेडियम में एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी दिखाई दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित युवक को न्याय दिलाया जाए। मामले को शांत कराने के लिए चौमूं एसीपी कृष्णराज जांगिड़ और थाना प्रभारी हरबेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों और ग्रामीणों से समझाइश करते हुए भरोसा दिलाया कि मामले में नामजद ...

शुल्क वसूली के बाद भी सफाई ठप: डीडवाना में सड़कों पर उतरे कायमखानी मोहल्ले के लोग, कचरा फैलाकर किया प्रदर्शन नगर परिषद के खिलाफ जमकर की नारेबाजी,

Image
https://youtu.be/1sZyBNpQJ5Q?si=MpLDrJJhBKIYl2Qo *डीडवाना से खबर* शुल्क वसूली के बाद भी सफाई ठप: डीडवाना में सड़कों पर उतरे कायमखानी मोहल्ले के लोग, कचरा फैलाकर किया प्रदर्शन नगर परिषद के खिलाफ जमकर की नारेबाजी,  महिलाओं ने चेतावनी दी— "समाधान नहीं हुआ तो आयुक्त के चैंबर में फेंकेंगे कचरा" डीडवाना।शहर के चुंगी चौकी मार्ग स्थित कायमखानी मोहल्ले में सफाई व्यवस्था और नियमित कचरा संग्रहण न होने से त्रस्त मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार हो रही अनदेखी से नाराज निवासियों ने मुख्य सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया और अपने-अपने घरों से कचरा लाकर सड़क पर उड़ेल दिया। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई।प्रदर्शनकारी ग्रामीणों व स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि नगर परिषद हर महीने कचरा संग्रहण के नाम पर ₹50 की रसीद (शुल्क) तो नियमित रूप से काटती है, लेकिन मोहल्ले में रोजाना ऑटो टीपर (कचरा गाड़ी) नहीं भेजी जाती।स्थानीय लोगों के अनुसार, 6 से 7 दिनों में केवल एक बार नगर परिषद का ट्र...