Posts

Showing posts from June, 2026

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

Image
आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली।  महिला को मिली नई जिंदगी ।  राजसमंद।आमेट उपखंड पर एक 70 वर्षीय महिला के पेट फूलने से अत्यधिक परेशान थी। महिला आर्थिक तंगी की वजह से वह इलाज़ नहीं करा पा रही थी। वहीं आयुष्मान योजना की जानकारी नहीं होने से   अपना इलाज नहीं करवा पा रही थी।  इधर महिला की तकलीप एवं आर्थिक तंगी देखकर  महिला के पड़ोसी ने इस आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दी गई।   इस योजना के बारे में जानकारी मिलते ही उसके परिवार वाले आमेट उपखंड के़ श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल लेकर आए। अस्पताल में  डॉ दर्पण ने महिला को देख कर जाचे लिखी जिससे पता चला कि मरीज़ के अंडाशय में गांठ है। जिसका आयुष्मान योजना में निशुल्क ऑपरेशन कर 10किलों की गांठ निकाली गई। उसके बाद महिला पूर्णतया स्वस्थ हैं साथ  डॉ रामानंद दाधीच एवं हॉस्पिटल के डायरेक्टर शुभम दाधीच ने उक्त जानकारी दी  सर्जिकल टीम - डॉ नेहा शर्मा , डॉ दर्पण, डॉ भगवती , डॉ तनय , उमेश ,भीम , राजरतन, कमलेश सोनू , दिल्लू , सोनू एवं किशन उपस्थित रह कर ऑपरेशन किया और मरीज परिवार ने सभी अस्पताल स्टाफ का आभा...

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

Image
https://youtu.be/Qa-YAQvbukY?si=REitx97DVhxvOg_c आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली।  महिला को मिली नई जिंदगी ।  राजसमंद।आमेट उपखंड पर एक 70 वर्षीय महिला के पेट फूलने से अत्यधिक परेशान थी। महिला आर्थिक तंगी की वजह से वह इलाज़ नहीं करा पा रही थी। वहीं आयुष्मान योजना की जानकारी नहीं होने से   अपना इलाज नहीं करवा पा रही थी।  इधर महिला की तकलीप एवं आर्थिक तंगी देखकर  महिला के पड़ोसी ने इस आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दी गई।   इस योजना के बारे में जानकारी मिलते ही उसके परिवार वाले आमेट उपखंड के़ श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल लेकर आए। अस्पताल में  डॉ दर्पण ने महिला को देख कर जाचे लिखी जिससे पता चला कि मरीज़ के अंडाशय में गांठ है। जिसका आयुष्मान योजना में निशुल्क ऑपरेशन कर 10किलों की गांठ निकाली गई। उसके बाद महिला पूर्णतया स्वस्थ हैं साथ  डॉ रामानंद दाधीच एवं हॉस्पिटल के डायरेक्टर शुभम दाधीच ने उक्त जानकारी दी  सर्जिकल टीम - डॉ नेहा शर्मा , डॉ दर्पण, डॉ भगवती , डॉ तनय , उमेश ,भीम , राजरतन, कमलेश सोनू , दिल्लू , सोनू एवं किशन उपस्थित रह कर ऑपरेश...

आरके अस्पताल में निजी लैब पहले ही दिन फेल, मरीज हुए परेशान

Image
https://youtu.be/WdUkXxJdcC4?si=DEFQF-Cz99bauk0P आरके अस्पताल में निजी लैब पहले ही दिन फेल, मरीज हुए परेशान राजसमंद। आरके जिला चिकित्सालय में जांच सेवाओं का संचालन संभालने वाली कृष्णा डायग्नोस्टिक्स पहले ही दिन व्यवस्थाओं को लेकर सवालों के घेरे में आ गई। गुरुवार को तकनीकी खामियों के चलते कई मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी, जिससे अस्पताल में नाराजगी का माहौल रहा। मरीजों का आरोप है कि दोपहर एक बजे रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। वहीं निजी लैब में तैनात कर्मचारियों के अनुभव को लेकर भी सवाल उठे। निजी लैब की अव्यवस्था के बीच सरकारी लैब ने करीब 200 मरीजों की 2 हजार से अधिक जांचें कर राहत दी। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश रजक ने बताया कि कंपनी के सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या के कारण रिपोर्ट देने में देरी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मरीजों को समय पर जांच सुविधा मिलने का भरोसा होने तक जांच सेवाओं का पूर्ण हस्तांतरण नहीं किया जाएगा। :::

क्रूरता की हदें पार महाराज को कुल्हाडी मार कर किया जख्मी। राजगढ़ (अलवर)।

Image
क्रूरता की हदें पार महाराज को कुल्हाडी मार कर किया जख्मी। राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के पिनान में गुरुवार को पशु क्रूरता की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। निर्दयता की सारी हदें पार करते हुए अज्ञात व्यक्ति ने एक बेज़ुबान नन्दी के कमर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया और हैवानियत यहीं नहीं रुकी, कुल्हाड़ी को उसी के शरीर में फंसा हुआ छोड़ दिया गया। नन्दी दर्द से तड़पता रहा। सूचना मिलते ही भौरँगी धाम गौशाला व पशु चिकित्सको की टीम घटनास्थल पर पहुंची। गौशाला टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल नन्दी को रेस्क्यू किया। पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंची, जिन्होंने नन्दी के शरीर में धंसी कुल्हाड़ी को बाहर निकाला और मौके पर ही उपचार शुरू किया। नन्दी की हालत नाजुक बनी हुई है, लेकिन समय पर मिले उपचार से उसकी जान बच पाई। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज की संवेदनशीलता पर भी गहरा आघात है। गौसेवक अजय महाराज ने बताया की सूचना मिली की पिनान में एक नन्दी है, जिसके कुल्हाड़ी लगी हुई है। सूचना पर मौके पर भौरँगी धाम गौशाला की टीम के साथ पहुंचे। प...

राजसमंद, RLP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम ADM को सौंपा ज्ञापन, 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, राजसमंद की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग

Image
https://youtu.be/2Ndpd_ev4Nc?si=-PQorBpQ9Gc-gW5u राजसमंद, RLP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम ADM को सौंपा ज्ञापन, 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, राजसमंद की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने राजसमंद जिले सहित प्रदेश की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में कानून-व्यवस्था, भूमि विवाद, सिंचाई, रोजगार, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि नागौर सांसद एवं आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही राजसमंद जिले की कुंवारिया एवं सरदारगढ़ तहसील में नए सेटलमेंट के दौरान कथित रूप से हुई अनियमितताओं की जांच कर प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। ज्ञापन में राजसमंद झील की मुख्य नहर से पंचायत क्षेत्र के खेतों तक जाने वाली सिंचाई नहर को पक्का कराने की मांग भी रखी गई, ताकि किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिल सके। दरीबा माइंस क्षेत्र का मुद्दा उठाते हुए स्थानीय युवाओं को रो...

डीडवाना , करोड़ों की सरकारी जमीन पर चला 'पीला पंजा', अवैध दुकानें जमींदोज

Image
https://youtu.be/oBxXq7OvGYc?si=RgkPIYAn1yh13S2q #Didwana #BulldozerAction #Encroachment #RajasthanNews #DidwanaNews #YellowClaw #GovernmentLand #BreakingNews #JCBAction #RajasthanMobileNews * डीडवाना , करोड़ों की सरकारी जमीन पर चला 'पीला पंजा', अवैध दुकानें जमींदोज सालासर रोड पर खसरा नंबर 1442 की 7200 वर्ग मीटर भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त, नगर परिषद ने दी सख्त चेतावनी डीडवाना।शहर में नगर परिषद की कीमती जमीनों पर कब्जा जमाए बैठे भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। नगर परिषद का 'पीला पंजा एक बड़े अतिक्रमण पर गरजा। प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7200 वर्ग मीटर भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के चुंगी चौकी से सालासर रोड जाने वाले मुख्य मार्ग पर नगर परिषद के स्वामित्व वाली खसरा नंबर 1442 की 7200 वर्ग मीटर भूमि खाली पड़ी थी। कुछ लोगों ने इस कीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। कब्जाधारियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उ...

लोक कल्याण मेले एवं स्वनिधि महोत्सव का आयोजन कर 22लाभार्थियों को तीन लाख 95 हजार के चैक वितरण किए।

Image
https://youtu.be/O1GUNY2fo34?si=lrJDKF-DACiu4Yst लोक कल्याण मेले एवं स्वनिधि महोत्सव का आयोजन कर 22लाभार्थियों को तीन लाख 95 हजार के चैक वितरण किए।  राजगढ़(अलवर) राजगढ़ नगर पालिका के तत्वावधान में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया।  शिविर में कुल 22 लाभार्थियों को 3 लाख 95 हजार रुपये के चेक वितरित किये।   कार्यक्रम की टीम प्रभारी मीनाक्षी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। मीनाक्षी ने उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि इस मेले ओर महोत्सव का मुख्य ध्येय समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से जोड़कर है जो अपनी मेहनत से आजीविका कमाता है। उन्होंने सभी छोटे दुकानदारों स्ट्रीट वेंडर्स ओर रेहड़ी पटरी वालों से आह्वान किया कि वे इस सरकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और ऋण राशि प्राप्त कर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाकर आत्मनिर्भर बनें। सीओ मीनाक्षी मिश्रा ने बताया कि 18 लाभार्थियो को 15-15 हजार,तीन लाभार्थियो को 25-25 हजार व एक लाभार्थी क...

जयपुर पुलिस आयुक्त ने मालवीय नगर थाने में की जनसुनवाई, परिवादियों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

https://youtu.be/UKNEguZc2uc?si=jDnZ1rl0xwsK_5S5 जयपुर पुलिस आयुक्त ने मालवीय नगर थाने में की जनसुनवाई, परिवादियों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान जयपुर, 13 जून। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने शनिवार को मालवीय नगर थाने में जनसुनवाई आयोजित कर क्षेत्रवासियों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कई परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आमजन को राहत प्रदान करने के लिए थाना स्तर पर प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवादियों की शिकायतों पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए निश्चित समयावधि में उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान आपसी मुकदमे, पारिवारिक विवाद, भूमि एवं मकान कब्जे से जुड़े मामले, अवैध अतिक्रमण, चोरी, मारपीट सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस आयुक्त ने सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण करने क...

जयपुर राजस्थान में खोनागोरिया तलाई हादसे के बाद अवैध बसावट पर उठे सवाल, खान भाइयों की भूमिका की जांच की मांग

Image
खोनागोरिया तलाई हादसे के बाद अवैध बसावट पर उठे सवाल, खान भाइयों की भूमिका की जांच की मांग जयपुर। खोनागोरिया थाना क्षेत्र के पीछे स्थित तलाई इलाके में 9 जून को हुई पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना में 8 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद अब पूरे क्षेत्र में कथित अवैध बसावट, भूमि उपयोग और निर्माण कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस हादसे में एक मासूम बच्चे सहित आठ लोगों की जान चली गई, जिसके बाद क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक निगरानी को लेकर बहस तेज हो गई है। देश का दर्पण न्यूज़ को स्थानीय लोगों और क्षेत्र से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर यह मांग उठाई जा रही है कि तलाई क्षेत्र में पिछले वर्षों में विकसित हुई बसावट की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि पर कब्जे कर अवैध रूप से प्लॉटिंग और निर्माण कार्य किए गए हैं तथा आज भी नए मकानों का निर्माण लगातार जारी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई मकानों में वास्तविक मालिक नहीं रहते, बल्कि उन्हें किराए पर दिया गया है। लोगों का आरोप है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि भविष्य ...

CM भजनलाल का भीलवाड़ा दौरा: रात्रि चौपाल में सुनी किसानों की पीड़ा, मॉर्निंग वॉक में लिए फीडबैक

Image
https://youtu.be/55tmo18fRIE?si=aXuksqXMYIgxlnYU हेडलाइन*: CM भजनलाल का भीलवाड़ा दौरा: रात्रि चौपाल में सुनी किसानों की पीड़ा, मॉर्निंग वॉक में लिए फीडबैक *भीलवाड़ा*: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दो दिवसीय भीलवाड़ा दौरे का आज दूसरा दिन है। शनिवार 6 जून की रात उन्होंने ग्रामीणों के साथ रात्रि चौपाल की और किसानों, महिलाओं, युवाओं की समस्याएं सुनीं। रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान CM ने ग्रामीणों से सीधी बातचीत की। उन्होंने सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने और किसानों को राहत देने का आश्वासन दिया। दौरे के दौरान उनका किसानों के साथ साधारण अंदाज में संवाद चर्चा का विषय बना। रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में भ्रष्टाचार था जिसे डबल इंजन की सरकार ने जड़ से मिटाया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं और युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सूत्रों के मुताबिक इस दौरे में भीलवाड़ा को कई सौगात मिल सकती हैं। CM ने स्थानीय विधायकों से भी योजनाओं का फीडबैक लिया।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मीडिया से ...

भीलवाड़ा: नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने 1 गिरफ्तार किया*

Image
https://youtu.be/rlFTsXJB7lk?si=q2UHx6afQ_Io5CXA भीलवाड़ा: नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने 1 गिरफ्तार किया* *भीलवाड़ा*: प्रताप नगर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला सामने आया है। पीड़िता ने SP सागर राणा से मिलकर शिकायत दी है। RPS नेहा राव ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पिछले 7 दिनों में जिले में इस तरह का दूसरा मामला है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि "मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।" अभी जांच जारी है, विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी। बाइट। पीड़िता  बाइट। नेहा राव आरपीएस अधिकारी

कोई कुछ भी मिलावटी और कीड़े युक्त, दूषित सामग्री बेचे कोई धणी धोरी नहीं। रिसोर्ट के नाश्ते में निकले कीड़े, पर्यटकों ने जताई नाराजगी।

Image
कोई कुछ भी मिलावटी और कीड़े युक्त, दूषित सामग्री बेचे कोई धणी धोरी नहीं। रिसोर्ट के नाश्ते में निकले कीड़े, पर्यटकों ने जताई नाराजगी। राजगढ (अलवर)। टहला क्षेत्र स्थित बीहड़ रिसोर्ट में नाश्ते में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रिसोर्ट में ठहरे पर्यटकों ने नाराजगी जताई, वहीं होटल प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया। रिसोर्ट में रविवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पर्यटकों को परोसे गए नाश्ते में कीड़े दिखाई दिए। पर्यटक नीरज यादव ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ घूमने के लिए टहला आए थे और रिसोर्ट में ठहरे हुए थे। सुबह नाश्ता मंगाने पर खाने में कीड़े तैरते हुए मिले। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत रिसोर्ट प्रबंधन से की। नाश्ते में कीड़े मिलने की सूचना मिलते ही होटल कर्मचारियों और प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई। पर्यटकों ने भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। मामले के सामने आने के बाद रिसोर्ट प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। रिसोर्ट प्रबंधन के वीरेंद्र ने बताया कि नाश्ते में कीड़े मिलने की घटना गंभीर है। प्रारंभिक जांच में यह खाना तैयार करने वाले शेफ की लापरवा...

राजस्थान राजसमंद,6 साल से वेतन नहीं, पंचायत के खिलाफ फूटा गुस्सा: बामन टुकड़ा पंचायत मुख्यालय पर परिजनों ने कराया मुंडन*

Image
https://youtu.be/vlwLYEbE53s?si=w7_VH4QziAuyH0DR *6 साल से वेतन नहीं, पंचायत के खिलाफ फूटा गुस्सा: बामन टुकड़ा पंचायत मुख्यालय पर परिजनों ने कराया मुंडन* --------------------------- राजसमंद। पंचायत समिति राजसमंद की ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पंचायत में कार्यरत चपरासी के कथित रूप से पिछले छह वर्षों से लंबित वेतन के विरोध में परिजनों ने पंचायत मुख्यालय के बाहर मुंडन कराकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पंचायत तंत्र पर गंभीर लापरवाही तथा अन्याय का आरोप लगाया। पीड़ित चपरासी पंडित रतनलाल प्रजापत का कहना है कि वे अपने बकाया वेतन के लिए पिछले कई वर्षों से पंचायत अधिकारियों, जिला प्रशासन और राज्य सरकार तक लगातार गुहार लगा रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें उनका हक नहीं मिला। उनका आरोप है कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण उनका परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है। वेतन भुगतान नहीं होने से आक्रोशित परिजनों ने पंचायत भवन के बाहर सिर मुंडवाकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब एक श्रमिक को अपनी मेहनत की कमाई के ल...

राजस्थान के डीडवाना में फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Image
*डीडवाना जिला से खबर* फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार मकराना। फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने के एक मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हैं, जिसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया हैं। पुलिस ने बताया कि मकराना के कायता मोहल्ला निवासी रईसा पत्नी अब्दुल गफूर रांदड़ द्वारा दर्ज कराए गए एक पुराने धोखाधड़ी के मामले में उक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुकदमा संख्या 227/2011 में फय्याज (63) पुत्र अब्दुल जब्बार चौधरी के खिलाफ धारा 420, 467 एवं 468 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले की जांच कर रहे वृत्ताधिकारी (सीओ) विक्की नागपाल ने जांच के दौरान आरोपों को प्रमाणित पाया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कथित रूप से फर्जी वसीयत तैयार कर संपत्ति पर अवैध कब्जा एवं हक प्राप्त करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने परिवादी की संपत्ति हड़पने की नीयत से जाली दस्तावेज तैयार किए थे। जुर्म प्रमाणित होने पर पुलिस ने आरोपी फय्याज को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जह...

सड़क सीमा में आने वाले धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्यवाही के दौरान अफवाह एवं धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : पुलिस आयुक्त*

Image
*सड़क सीमा में आने वाले धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्यवाही के दौरान अफवाह एवं धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : पुलिस आयुक्त* जयपुर, 7 जून। जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल ने बताया कि शहर में जयपुर विकास प्राधिकरण के द्वारा सड़क सीमा (राइट ऑफ वे) में आने वाले धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्यवाही के दौरान सोशल मीडिया या डिजिटल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।  पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस कार्यवाही के दौरान कुछ असामाजिक तत्व अथवा शरारती प्रवृत्ति के लोग धार्मिक उन्माद फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल माध्यमों पर वीडियो, पोस्ट अथवा भ्रामक सामग्री प्रसारित करने का प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर भड़काऊ वीडियो बनाने, तथ्यहीन अथवा भ्रामक सामग्री प्रसारित करने तथा धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने पर उसके विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।  जयपुर पुलिस की साइबर एवं कानून-व्यवस्था संबंधी इकाइयों क...

नेक्स्ट बुक" मूवी को लेकर बढ़ी उत्सुकता, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

Image
" नेक्स्ट बुक" मूवी को लेकर बढ़ी उत्सुकता, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा तेज, कहानी और स्टारकास्ट को लेकर कई तरह की अटकलें; आधिकारिक घोषणा का इंतजार https://youtu.be/mL8SkkOa_Kg?si=3Q9ModI8Ey3SqaMN मुंबई। मनोरंजन जगत में इन दिनों "नेक्स्ट बुक" मूवी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, फिल्मी गलियारों और सिनेमा प्रेमियों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर लगातार उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हालांकि फिल्म के निर्माताओं और प्रोडक्शन टीम की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन फिल्म से जुड़ी चर्चाओं ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, "नेक्स्ट बुक" एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जिसे बड़े स्तर पर तैयार किए जाने की संभावना जताई जा रही है। फिल्म की कहानी, विषय-वस्तु और कलाकारों को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें सामने आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसे युवाओं को आकर्षित करने वाली कहानी बताया जा रहा है, जबकि कुछ चर्चाओं में इसे एक अलग औ...

खान सर के कोचिंग संस्थान पर हमले का मामला गरमाया, बॉडीगार्ड गिरफ्तार, पुलिस जांच में नया मोड़

खान सर के कोचिंग संस्थान पर हमले का मामला गरमाया, बॉडीगार्ड गिरफ्तार, पुलिस जांच में नया मोड़ सब हेडलाइन: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज, वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर जांच जारी खबर: पटना में चर्चित शिक्षक Faisal Khan (खान सर) के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने मामले में खान सर से पूछताछ की है, जबकि उनके दो सुरक्षा कर्मियों (बॉडीगार्ड्स) को गिरफ्तार कर हथियार जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। � Navbharat Times +1 यह घटना 2 जून की रात पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान के बाहर हुई थी। आरोप है कि 15-20 लोगों ने संस्थान के बाहर तोड़फोड़ और पथराव किया। मामले में एक प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान के संचालक समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। � Hindustan Times +1 शुरुआत में गोलीबारी की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में कुछ रिपोर्टों में बताया गया कि CCTV फुटेज में बाहरी हमलावरों की ओर से फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस अब सभी पहलुओं...

आसनसोल में पुलिस चौकी पर हमला, पथराव और तोड़फोड़ के बाद मचा बवाल सब हेडलाइन लाउडस्पीकर विवाद को लेकर भड़का तनाव, पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का किया इस्तेमाल; कई आरोपियों की गिरफ्तारी

आसनसोल में पुलिस चौकी पर हमला, पथराव और तोड़फोड़ के बाद मचा बवाल सब हेडलाइन लाउडस्पीकर विवाद को लेकर भड़का तनाव, पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का किया इस्तेमाल; कई आरोपियों की गिरफ्तारी खबर पश्चिम बंगाल के Asansol में मई 2026 के दौरान एक पुलिस चौकी पर हुए हमले के बाद इलाके में तनाव फैल गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मस्जिद के लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव व तोड़फोड़ शुरू कर दी।  रिपोर्टों के मुताबिक, भीड़ ने पुलिस चौकी और आसपास खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाया। हालात बिगड़ने पर पुलिस और केंद्रीय बलों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया तथा आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  प्रशासन का ...

भीलवाड़ा में आंधी-बारिश से बालाजी खेड़ा में घर की छत गिरी, बड़ा हादसा टला | अंडर ब्रिज में भरा पानी*

Image
https://youtu.be/spTzIKV4tSk?si=ZZRZ7Af3kikhhDnQ भीलवाड़ा में आंधी-बारिश से बालाजी खेड़ा में घर की छत गिरी, बड़ा हादसा टला | अंडर ब्रिज में भरा पानी* लोकेशन, भीलवाड़ा  एंकर ।- पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीती रात भीलवाड़ा में तेज बारिश और आंधी चली। इसके चलते शहर में कई जगह नुकसान देखने को मिला।  सबसे बड़ा हादसा बालाजी खेड़ा कच्ची बस्ती में हुआ, जहां एक घर के बरामदे की छत अचानक धराशायी हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार के लोग घर में थे और छत गिरने से पहले ही घर से बाहर निकल गए। समय रहते बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया, वरना जान-माल का नुकसान हो सकता था। तेज बारिश के कारण शहर के अंडर ब्रिज में पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई बाइक और कारें पानी में बंद हो गईं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर भीलवाड़ा में दिखने लगा है। रातभर हुई बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रशासन से कच्ची बस्तियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग उठ रही है।  बाइट। शिव लाल कुम...