कांग्रेस की भ्रांतिपूर्ण व जनविरोधी नीतियों से आहत युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, पंचायती राज चुनाव से पहले कोछोर में भाजपा को मिली नई ताकत
कांग्रेस की भ्रांतिपूर्ण व जनविरोधी नीतियों से आहत युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, पंचायती राज चुनाव से पहले कोछोर में भाजपा को मिली नई ताकत
दांतारामगढ़। राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनावों से पूर्व कोछोर गांव के मीणा समाज के युवाओं ने कांग्रेस की जनविरोधी, भ्रम फैलाने वाली एवं शोषणकारी नीतियों से आहत होकर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रहितैषी, समावेशी एवं विकासपरक नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विशेष बात यह रही कि कोछोर के युवाओं ने गजानंद कुमावत के निवास स्थान पर पहुँचकर स्वेच्छा से भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इस घटनाक्रम को पंचायती राज चुनाव से पहले क्षेत्र में भाजपा को मिली बड़ी राजनीतिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर गजानंद कुमावत, जीण माता भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश कुमावत, पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार मीणा एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष राम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रत्याशी गजानंद कुमावत ने सभी युवाओं को भारतीय जनता पार्टी का प्रतीक दुपट्टा पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को केवल वोट बैंक नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का सहभागी मानती है और पंचायती राज चुनाव से पहले युवाओं का भाजपा से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि गांव-गांव में भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
भाजपा में शामिल हुए युवाओं ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से युवाओं, किसानों, गरीबों तथा अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग को केवल डर और भ्रांतियों के सहारे अपने साथ जोड़े रखने का कार्य करती आई है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति और विकास कार्यों की अनदेखी से युवा वर्ग स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा था। कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर अब जनता के सामने पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार मीणा ने कांग्रेस की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस वर्षों से एससी-एसटी युवाओं के बीच यह भ्रांति फैलाती आ रही है कि यदि वे कांग्रेस से अलग हुए तो उनका आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। इसी डर के सहारे कांग्रेस इन वर्गों को अपने साथ बांधे रखती है और लगातार उनका राजनीतिक व सामाजिक शोषण करती रही है।
मीणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में आरक्षण विरोधी किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं है। भाजपा ने कभी भी एससी-एसटी के आरक्षण से छेड़छाड़ नहीं की, बल्कि आरक्षण को संवैधानिक रूप से और अधिक मजबूत किया है। भाजपा की सोच है कि समाज के गरीब, वंचित और पिछड़े वर्ग को अंतिम पंक्ति से उठाकर समान समाज की प्रथम पंक्ति में सम्मानपूर्वक स्थान दिया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा भाजपा शासित राज्यों में एससी-एसटी वर्ग के लिए शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, छात्रवृत्ति, आवास, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं में प्रमुख रूप से महेश कुमावत, विकास मीणा, विशाल मीणा, मुकेश मीणा, राहुल मीणा, पप्पू मीणा, आशु वर्मा, दिनेश मीणा, सुभाष मीणा, मनीष मीणा, लाला मीणा, रोहित मीणा, अनिल मीणा, बिरजू मीणा, सुनील मीणा, सोनू मीणा, महेश मीणा, दीनदयाल मीणा, योगेश मीणा, विक्रम मीणा एवं मुकेश मीणा सहित अन्य युवा शामिल रहे।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायती राज चुनाव से पहले युवाओं का इस प्रकार संगठित होकर भाजपा से जुड़ना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अब समाज भ्रम और झूठ की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति को अपना रहा है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा में शामिल हुए युवाओं ने संकल्प लिया कि वे भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाएंगे, कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का सच जनता के सामने रखेंगे और पंचायती राज चुनाव में भाजपा को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
Comments
Post a Comment