Posts

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कोटपूतली बहरोड में झंडारोहण

Image
https://deshkadarpannews.live/?p=48726&preview=true https://youtu.be/8ZR9gYKNiiU?si=rsmc_FBZvoyvA1rf गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कोटपूतली बहरोड में झंडारोहण   26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वा गणतंत्र दिवस पूरे गर्व और सम्मान के साथ मना रहा है। गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे संविधान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का पावन अवसर है। इस अवसर पर  देवेन्द्र कुमार बिश्नोई I.P.S. उप महानिरीक्षक पुलिस सह पुलिस अधीक्षक जिला कोटपुतली बहरोड द्वारा अपने निवास स्थान, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया जाकर सलामी ली गई। साथ ही राष्ट्रीय गीत "वन्देमातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बैंड वादको द्वारा मनमोहक प्रस्तुतिया दी गई। इस अवसर पर  नाजिम अली खान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ भी उपस्थित रहे। इस पावन अवसर पर उपस्थ्ति समस्त कर्मचारियों/अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा मिठाइयां वितरित की गई। समस्त क्षेत्रवासियों को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी गई। https://youtu.be/8ZR9gYKNiiU?si=rsmc_FBZvoyvA...

77वें गणतंत्र दिवस पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया ध्वजारोहण राष्ट्रीय पर्व पर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वीरांगनाओं को किया सम्मानित

Image
https://deshkadarpannews.live/?p=48726&preview=true https://youtu.be/lX0-cAQrA1Q?si=rf0LlLANsUyKR0R9 77वें गणतंत्र दिवस पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया ध्वजारोहण  राष्ट्रीय पर्व पर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वीरांगनाओं को  किया सम्मानित   कोटपूतली-बहरोड  जिले में 77वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, सोमवार को राजकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया गया। समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी , जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी , पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई, एडीएम ओमप्रकाश सहारण, विधायक हंसराज पटेल सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे । समारोह के दौरान परेड, शारीरिक व्यायाम, देश भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए और जिले की वीरांगनाओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया गया ।

नाथद्वारा बस स्टैंड हादसा: ट्रावेल्स बस की टक्कर से चाय विक्रेता की मौत, 17 घायल; मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन, सर्विस रोड जाम नाथद्वारा, राजसमंद।

Image
https://youtu.be/Fa0zf9F7o_E?si=EioPfii5KrJjhMyC https://deshkadarpannews.live/flash-news/48708/ नाथद्वारा बस स्टैंड हादसा: ट्रावेल्स बस की टक्कर से चाय विक्रेता की मौत, 17 घायल; मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन, सर्विस रोड जाम नाथद्वारा, राजसमंद। नाथद्वारा नगर के बस स्टैंड पर रविवार अल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उदयपुर की ओर से आ रही एक ट्रावेल्स बस अनियंत्रित होकर आगे खड़ी रोडवेज बस में जा घुसी। हादसे में बस स्टैंड पर चाय की थड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बसों में सवार करीब 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उदयपुर की ओर से आ रही ट्रावेल्स बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे आगे चल रही रोडवेज बस से टकरा गई। इसी दौरान बीच में आ जाने से कुंठवा निवासी चाय विक्रेता मोहनसिंह (38) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही श्रीनाथजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम भी पुलिस द्वारा खुलवाया गया। ...

राजस्थान राजसमंद। बालातो की गुआंर के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, गांव में शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग,

Image
https://deshkadarpannews.live/flash-news/48701/ राजस्थान  www.deshkadarpannews.com राजसमंद। बालातो की गुआंर के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, गांव में शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग, अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ज्ञापन में बताया, गांव की आराजी खसरा संख्या 8289 पर प्राचीन काल से शमशान के लिए कर रहे हैं इस्तेमाल, लेकिन राम सिंह पिता हीरा सिंह ने शमशान की जमीन पर कर लिया अवैध अतिक्रमण, जमीन पर अंतिम संस्कार करने और बालकों को दफनाने का करता है विरोध ग्रामीणों ने प्रशासन से की अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग, Ancer राजसमंद जिले की बालातो की गुआंर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव की आराजी खसरा संख्या 8289 प्राचीन काल से शमशान भूमि के रूप में उपयोग में ली जा रही है। इसी जमीन पर ग्रामीण वर्षों से अंतिम संस्कार एवं बालकों को दफनाने की परंपरा निभाते आ रहे हैं। ...

डीडवाना वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आरएसी बैंड ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

Image
https://deshkadarpannews.live/flash-news/48694/ https://youtu.be/YBKrtzlmuqI?si=ziLgX6gHOTVzDras www.deshkadarpannews.com देश का दर्पण न्यूज़ डीडवाना डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  *डीडवाना से खबर*     डीडवाना     वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आरएसी बैंड ने बिखेरे देशभक्ति के रंग डीडवाना। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक अशोक स्तंभ पर उस समय देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जब वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आरएसी की 10वीं बटालियन (आईआर बीकानेर) के बैंड ने सुमधुर प्रस्तुतियां दीं। बैंड मास्टर कालूराम के कुशल नेतृत्व में जवानों ने अपनी धुनों से राहगीरों और शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' रहा, जिसकी गौरवशाली यात्रा के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' और राजस्थान की मिट्टी की खुशबू समेटे राजस्थानी लोक गीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। आरएसी के जवानों के अनुशासन और संगीत के तालमेल को देख वहां उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो ...

डीडवाना वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आरएसी बैंड ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

Image
देश का दर्पण न्यूज़ डीडवाना डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  *डीडवाना से खबर*     डीडवाना     वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आरएसी बैंड ने बिखेरे देशभक्ति के रंग डीडवाना। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक अशोक स्तंभ पर उस समय देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जब वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आरएसी की 10वीं बटालियन (आईआर बीकानेर) के बैंड ने सुमधुर प्रस्तुतियां दीं। बैंड मास्टर कालूराम के कुशल नेतृत्व में जवानों ने अपनी धुनों से राहगीरों और शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' रहा, जिसकी गौरवशाली यात्रा के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' और राजस्थान की मिट्टी की खुशबू समेटे राजस्थानी लोक गीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। आरएसी के जवानों के अनुशासन और संगीत के तालमेल को देख वहां उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा।इस गरिमामय आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के बीच कई उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडिशनल एस...

डीडवाना , हरनारायण बास में मौत को दावत देते नीचे झूलते बिजली के तार, बड़े हादसे का अंदेशा

Image
https://deshkadarpannews.live/?p=48691&preview=true https://youtu.be/j1rJENdDWt4?si=646wcHdsElEwMybR Deshkadarpannews Rajasthan *डीडवाना , हरनारायण बास में मौत को दावत देते नीचे झूलते बिजली के तार, बड़े हादसे का अंदेशा डीडवाना। शहर के हरनारायण बास क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही आमजन के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर बिजली के हाई-वोल्टेज तार काफी नीचे तक झूल रहे हैं, जिससे यहाँ से गुजरने वाले वाहनों, विशेषकर बसों के टकराने का खतरा हर समय बना रहता है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह मार्ग स्कूली बसों के आवागमन का मुख्य रास्ता है। तारों की ऊंचाई इतनी कम हो चुकी है कि बसों की छत इनसे टकराने की कगार पर है। कई बार बसें इन तारों के बिल्कुल करीब से गुजरती हैं, जिससे करंट फैलने और बड़ी जनहानि होने का डर सता रहा है।क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस समस्या के बारे में पूर्व में भी मौखिक रूप से विभाग को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक तारों को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई गई है। मानसून के दौरान या हल्की हवा चलने पर ये तार आपस में टकराकर चिंगारियां छोड़ते हैं, जिससे ...