डीडवाना , हरनारायण बास में मौत को दावत देते नीचे झूलते बिजली के तार, बड़े हादसे का अंदेशा
Deshkadarpannews Rajasthan
*डीडवाना ,
हरनारायण बास में मौत को दावत देते नीचे झूलते बिजली के तार, बड़े हादसे का अंदेशा
डीडवाना। शहर के हरनारायण बास क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही आमजन के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर बिजली के हाई-वोल्टेज तार काफी नीचे तक झूल रहे हैं, जिससे यहाँ से गुजरने वाले वाहनों, विशेषकर बसों के टकराने का खतरा हर समय बना रहता है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह मार्ग स्कूली बसों के आवागमन का मुख्य रास्ता है। तारों की ऊंचाई इतनी कम हो चुकी है कि बसों की छत इनसे टकराने की कगार पर है। कई बार बसें इन तारों के बिल्कुल करीब से गुजरती हैं, जिससे करंट फैलने और बड़ी जनहानि होने का डर सता रहा है।क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस समस्या के बारे में पूर्व में भी मौखिक रूप से विभाग को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक तारों को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई गई है। मानसून के दौरान या हल्की हवा चलने पर ये तार आपस में टकराकर चिंगारियां छोड़ते हैं, जिससे आसपास के घरों में भी शॉर्ट-सर्किट का खतरा बना रहता है।
गवार्ड के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना इन झूलते तारों को तुरंत ऊंचा किया जाए। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे विद्युत कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे।

Comments
Post a Comment