डीडवाना वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आरएसी बैंड ने बिखेरे देशभक्ति के रंग
देश का दर्पण न्यूज़ डीडवाना
डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*
*डीडवाना से खबर*
डीडवाना वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आरएसी बैंड ने बिखेरे देशभक्ति के रंग
डीडवाना। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक अशोक स्तंभ पर उस समय देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जब वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आरएसी की 10वीं बटालियन (आईआर बीकानेर) के बैंड ने सुमधुर प्रस्तुतियां दीं। बैंड मास्टर कालूराम के कुशल नेतृत्व में जवानों ने अपनी धुनों से राहगीरों और शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' रहा, जिसकी गौरवशाली यात्रा के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' और राजस्थान की मिट्टी की खुशबू समेटे राजस्थानी लोक गीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। आरएसी के जवानों के अनुशासन और संगीत के तालमेल को देख वहां उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा।इस गरिमामय आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के बीच कई उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा डीडवाना थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह
कमांडो सहित पुलिस विभाग के अन्य जवान और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।बैंड की गूंज सुनते ही शहर के मुख्य केंद्र अशोक स्तंभ पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जवानों का उत्साहवर्धन किया। उपस्थित नागरिकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल देशभक्ति की भावना को बल मिलता है, बल्कि नई पीढ़ी को अपने राष्ट्रीय प्रतीकों और इतिहास के बारे में जानने का अवसर भी मिलता है।




Comments
Post a Comment