राजस्थान राजसमंद। बालातो की गुआंर के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, गांव में शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग,
राजस्थान
www.deshkadarpannews.com
राजसमंद।
बालातो की गुआंर के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन,
गांव में शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग,
अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,
ज्ञापन में बताया,
गांव की आराजी खसरा संख्या 8289 पर प्राचीन काल से शमशान के लिए कर रहे हैं इस्तेमाल,
लेकिन राम सिंह पिता हीरा सिंह ने शमशान की जमीन पर कर लिया अवैध अतिक्रमण,
जमीन पर अंतिम संस्कार करने और बालकों को दफनाने का करता है विरोध
ग्रामीणों ने प्रशासन से की अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग,
Ancer
राजसमंद जिले की बालातो की गुआंर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव की आराजी खसरा संख्या 8289 प्राचीन काल से शमशान भूमि के रूप में उपयोग में ली जा रही है। इसी जमीन पर ग्रामीण वर्षों से अंतिम संस्कार एवं बालकों को दफनाने की परंपरा निभाते आ रहे हैं। आरोप है कि राम सिंह पुत्र हीरा सिंह द्वारा इस शमशान भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी न केवल भूमि पर कब्जा किए हुए है, बल्कि अंतिम संस्कार एवं दफन क्रिया करने पर भी विरोध करता है, जिससे गांव में लगातार तनाव की स्थिति बन जाती है। कई बार समझाइश के प्रयास किए गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेजकर सीमांकन कराया जाए और अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए, ताकि गांव की धार्मिक और सामाजिक परंपराएं बाधित न हों।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।https://youtu.be/mlnWpbDqGRc?si=q29Su4TEozPs78uS
राजस्थान राजसमंद।
बालातो की गुआंर के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन,
गांव में शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग,
अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,
ज्ञापन में बताया,
गांव की आराजी खसरा संख्या 8289 पर प्राचीन काल से शमशान के लिए कर रहे हैं इस्तेमाल,
लेकिन राम सिंह पिता हीरा सिंह ने शमशान की जमीन पर कर लिया अवैध अतिक्रमण,
जमीन पर अंतिम संस्कार करने और बालकों को दफनाने का करता है विरोध
ग्रामीणों ने प्रशासन से की अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग,
राजसमंद जिले की बालातो की गुआंर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव की आराजी खसरा संख्या 8289 प्राचीन काल से शमशान भूमि के रूप में उपयोग में ली जा रही है। इसी जमीन पर ग्रामीण वर्षों से अंतिम संस्कार एवं बालकों को दफनाने की परंपरा निभाते आ रहे हैं। आरोप है कि राम सिंह पुत्र हीरा सिंह द्वारा इस शमशान भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी न केवल भूमि पर कब्जा किए हुए है, बल्कि अंतिम संस्कार एवं दफन क्रिया करने पर भी विरोध करता है, जिससे गांव में लगातार तनाव की स्थिति बन जाती है। कई बार समझाइश के प्रयास किए गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेजकर सीमांकन कराया जाए और अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए, ताकि गांव की धार्मिक और सामाजिक परंपराएं बाधित न हों।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments
Post a Comment