Posts

फूलियाकलां (भीलवाड़ा)अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई*

Image
*अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई* सुरज वर्मा  फूलियाकलां (भीलवाड़ा) क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलियाकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध गतिविधियों पर सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पुलिस की टीम शाम के समय नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान खामोर के समीप आमली खेड़ा क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे तुरंत रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम हरिलाल बावरी निवासी खामोर बताया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से बिना लाइसेंस की एक नाली टोपीदार बंदूक बरामद हुई। अवैध हथियार मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बंदूक को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे अवैध हथियार रखने के कारणों के...

कोटा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 दर्जन मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर अवैध कट्टे के साथ दबोचा।

Image
देश का दर्पण संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया कोटा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 दर्जन मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर अवैध कट्टे के साथ दबोचा। कोटा  शहर मे अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में कोटा शहर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर के एक शातिर अपराधी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी विजेंद्र सिंह उर्फ अंकित उर्फ गजेंद्र शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर पहले से ही करीब 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदीपुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में शहर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीमें सक्रिय हैं। 1 मई की रात को उद्योग नगर थाना पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि न्यू मोटर मार्केट में एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।  पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।पीतल की बॉडी वाला कट्टा बरामदतलाशी के दौरान आरोपी विजेंद्र सिंह ...

डीडवाना , अवैध पानी कनेक्शन और बूस्टर पर सख्त कार्रवाई, पानी की बर्बादी रोकने की अपील

Image
https://youtu.be/KBn182ATrz8?si=tLO6cQjN1qVfX9Eo Desh ka Darpan News Rajasthan *डीडवाना से खबर* अवैध पानी कनेक्शन और बूस्टर पर सख्त कार्रवाई, पानी की बर्बादी रोकने की अपील डीडवाना शहर में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल अधिशासी अभियंता गिरिराज चौधरी और सहायक अभियंता सुरेन्द्र कुमार के निर्देशन में अवैध पानी कनेक्शन और अवैध बूस्टर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अवैध कनेक्शन और बूस्टर जब्त किए गए, जिससे पानी की अनियमित सप्लाई पर नियंत्रण पाया जा सके।अभियान के दौरान कनिष्ठ अभियंता महिपाल बुड़ानिया ने शहरवासियों को पानी की महत्ता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नहर बंदी के कारण जल संकट की स्थिति बनी हुई है, इसलिए सभी नागरिकों को पानी का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।टीम ने उन लोगों को भी चेतावनी दी जो पानी को व्यर्थ बहा रहे थे और समझाइश दी कि भविष्य में ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जलदाय विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे पानी का सदुपयोग करें और किसी भी प्रकार के अवैध कनेक्शन या बूस्टर का उपयोग न करें, ताकि सभी को सम...

राजस्थान | राजसमंद राजसमंद जिले में आज शिक्षा को लेकर उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

Image
https://youtu.be/qt3atFrvrGs?si=mHss_DF2BBC2n_96 राजस्थान | राजसमंद राजसमंद जिले में आज शिक्षा को लेकर उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने जिला दौरे पर राजसमंद पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की मेहनत और लगन ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी सफलता हासिल कर रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यार्थी, उनके अभिभावक तथा भाजपा के स्थानीय नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने पर भी चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री के इस दौरे से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला।

राजस्थान | राजसमंद राजसमंद जिले में आज शिक्षा को लेकर उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

Image
राजस्थान | राजसमंद राजसमंद जिले में आज शिक्षा को लेकर उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने जिला दौरे पर राजसमंद पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की मेहनत और लगन ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी सफलता हासिल कर रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यार्थी, उनके अभिभावक तथा भाजपा के स्थानीय नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने पर भी चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री के इस दौरे से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला।

डीडवाना , नव पदस्थापित जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने ग्रहण किया कार्यभार जनहित के कार्य और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन रहेगी प्राथमिकता

Image
https://youtu.be/uUI6OMTIhRs?si=eY67FCmQ6Eia7TEd *डीडवाना , नव पदस्थापित जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने ग्रहण किया कार्यभार जनहित के कार्य और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन रहेगी प्राथमिकता डीडवाना।भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी श्री अवधेश मीणा ने गुरुवार को डीडवाना-कुचामन के जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में अपना पदभार ग्रहण  किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिले का सर्वांगीण विकास और आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और फ्लैगशिप कार्यक्रमों को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यभार संभालने के पश्चात जिला कलक्टर श्री अवधेश मीणा ने जिला कलक्टर कार्यालय के विभिन्न अनुभागों व शाखाओं का अवलोकन कर आवश्यक कार्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया https://youtu.be/uUI6OMTIhRs?si=sAAKxy-prNkfK8st (*बाइट 01 जिला कलक्टर  अवधेश मीणा* )

राजसमंद गुमशुदाओं की दस्तयाबी' के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजसमंद पुलिस की बड़ी सफलता।

Image
https://youtu.be/1xbQXS8rkvQ?si=lND1N6InN2ccE58m https://youtu.be/1xbQXS8rkvQ?si=lND1N6InN2ccE58m राजस्थान राजसमंद  https://youtu.be/1xbQXS8rkvQ?si=lND1N6InN2ccE58m गुमशुदाओं की दस्तयाबी' के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजसमंद पुलिस की बड़ी सफलता। श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देशन में जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीमों ने मात्र 14 दिनों के भीतर 114 गुमशुदा व्यक्तियों को खोज निकाला है।  इस अभियान ने न केवल कानून की मुस्तैदी दिखाई है, बल्कि कई परिवारों को सालों बाद उनके अपनों से मिलाकर मानवीय संवेदनाओं का परिचय भी दिया है। अभियान की मुख्य विशेषताएं: 15 विशेष टीमें: जिले के विभिन्न थानों से 15 विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर तकनीकी और पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए गुमशुदा लोगों को ट्रैक किया। सफलता का आंकड़ा: दस्तयाब किए गए 114 लोगों में 10 पुरुष, 103 महिलाएं और 1 नाबालिग बालिका शामिल हैं। 8 साल पुराने मामले सुलझे: इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि उन मामलों का निपटारा रहा जो पिछले 8 साल, 7 साल और 6 साल से लंबित थे। सालों से अपनों की ...