जयपुर में भूमाफियाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कब्जे की कोशिश करने वाली गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार



https://youtu.be/ilkvIg7-7to?si=SxMQYk-4RgnOeWZJ



https://youtu.be/ilkvIg7-7to?si=SxMQYk-4RgnOeWZJ



Desh ka Darpan News Rajasthan 

जयपुर में भूमाफियाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कब्जे की कोशिश करने वाली गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में खाली प्लॉट पर जबरन कब्जे की कोशिश और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे के लिए मौके पर लाया गया कंटेनर और निर्माण सामग्री भी जब्त कर ली है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि रविवार अलसुबह करीब 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि गौतम विहार, गजसिंहपुरा, गोपालपुरा बाईपास इलाके में कुछ लोग एक प्लॉट पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस और चैतक टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित थे और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। पुलिस ने समझाइश कर भीड़ को शांत कराया। प्लॉट में एक कंटेनर और निर्माण सामग्री रखी मिली, जिसे कब्जे की तैयारी माना गया। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कब्जा करने की कोशिश में शामिल तीन लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया तथा कंटेनर और निर्माण सामग्री को धारा 106 बीएनएसएस में जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में संदीप कुमार, अभिषेक कस्वां और नौसाद खान शामिल हैं।
इधर, परिवादी आनंद शर्मा ने आरोप लगाया है कि 10 मई की रात करीब 12 बजे 20 से 25 बदमाश उनके मकान पर पहुंचे और मेन गेट का ताला तोड़कर जबरन कब्जे की कोशिश की। आरोप है कि बदमाशों ने मकान में रखे करीब 10 लाख रुपए कीमत के मार्बल और अन्य सामान में तोड़फोड़ की तथा परिवार के लोगों के साथ मारपीट भी की, जिसमें कुछ लोगों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है।
एफआईआर के अनुसार, आरोपी गैंग के रूप में काम करते हैं और मोटी रकम वसूली के लिए विवादित संपत्तियों पर कब्जे की कोशिश करते हैं। घटना के दौरान मजदूरों के मोबाइल फोन छीनने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के समय पुलिस चाहती तो तत्काल सख्त कार्रवाई कर सकती थी। हालांकि बाद में श्याम नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव को सौंपी है।

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19