डीडवाना , अवैध पानी कनेक्शन और बूस्टर पर सख्त कार्रवाई, पानी की बर्बादी रोकने की अपील
https://youtu.be/KBn182ATrz8?si=tLO6cQjN1qVfX9Eo
Desh ka Darpan News Rajasthan
*डीडवाना से खबर*
अवैध पानी कनेक्शन और बूस्टर पर सख्त कार्रवाई, पानी की बर्बादी रोकने की अपील
डीडवाना शहर में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल अधिशासी अभियंता गिरिराज चौधरी और सहायक अभियंता सुरेन्द्र कुमार के निर्देशन में अवैध पानी कनेक्शन और अवैध बूस्टर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अवैध कनेक्शन और बूस्टर जब्त किए गए, जिससे पानी की अनियमित सप्लाई पर नियंत्रण पाया जा सके।अभियान के दौरान कनिष्ठ अभियंता महिपाल बुड़ानिया ने शहरवासियों को पानी की महत्ता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नहर बंदी के कारण जल संकट की स्थिति बनी हुई है, इसलिए सभी नागरिकों को पानी का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।टीम ने उन लोगों को भी चेतावनी दी जो पानी को व्यर्थ बहा रहे थे और समझाइश दी कि भविष्य में ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जलदाय विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे पानी का सदुपयोग करें और किसी भी प्रकार के अवैध कनेक्शन या बूस्टर का उपयोग न करें, ताकि सभी को समान रूप से पानी उपलब्ध कराया जा सके।




Comments
Post a Comment