अंतरराष्ट्रीय मजूदर दिवस के अवसर पर महिला श्रमिकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

*अंतरराष्ट्रीय मजूदर दिवस के अवसर पर महिला श्रमिकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
सुरज वर्मा 
 शाहपुरा में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के तहत शाहपुरा में आमजन की सुविधा हेतु विभिन्न आधारभूत विकास कार्य करवा ये जा रहे है।
 परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम (सीएपीपी) यूनिट द्वारा भी समय-समय पर आमजन में जनचेतना के माध्यम से परियोजना संदेश देने एवं सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती है। इसी क्रम में आज अंतरराष्ट्रीय मजूदर दिवस के अवसर पर शाहपुरा के महिला श्रमिकों के साथ जागरूकता एवं अनुभव साझा करने के लिये रेगर बस्ती में श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम गतिविधि की गई। इस कार्यक्रम में 30 श्रमिकों ने भाग लिया।
सीएपीपी इकाई के सहायक सामाजिक विकास एवं जेंडर स्पॉट अधिकारी महेंद्र सिंह राणावत ने श्रमिकों को श्रम का महत्व, मजदूरों के अधिकार एवं कर्तव्य, श्रमिकों हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही जल कल्याण कारी योजना यें, कार्य के दौरान सुरक्षा का महत्व, मानव जीवन में शिक्षा का महत्व, मौसमी बीमारियों से बचाव, महिला श्रमिकों को मिलने वाली सुविधा यें, व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्वास्थ्य पर चर्चा कर जानकारी दी गई। साथ ही इसी क्रम में महिला श्रमिकों को बताया कि सरकार के विकास कार्यों में श्रमिकों का सबसे बड़ा योगदान होता है 
नगर पालिका के स्वच्छ भारत मिशन इंजीनियर प्रहलाद गुलपारिया ने सिटीजन फीडबैक के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में सिटीजन फीडबैक करने का अनुरोध किया जिससे स्वच्छ सर्वेक्षण 25-26 में शहर की अच्छी रैंक प्राप्त की जा सके।
 कार्यक्रम में मोहम्मद मोहीन मंसूरी ने अपना सहयोग प्रदान किया बस्ती के महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई ।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19