जयपुर में दबंगों का आतंक! युवक को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा, नकदी लूटने का आरोप, पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने के आरोप





https://youtu.be/-Pj3NDarvis?si=Bi6ptIBJ04MYRporhttps://youtu.be/-Pj3NDarvis?si=Bi6ptIBJ04MYRpor

Desh ka Darpan News Rajasthan jaipur

जयपुर में दबंगों का आतंक! युवक को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा, नकदी लूटने का आरोप, पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने के आरोप

जयपुर। राजधानी जयपुर के मालवीय नगर इलाके से दबंगई और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राह चलते एक युवक को कथित तौर पर दबंगों ने बीच सड़क पर रोककर न सिर्फ बेरहमी से पीटा बल्कि नकदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद कई बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

पीड़ित प्रहलाद गुर्जर ने बताया कि वह 12 मई की सुबह दूध लेने के लिए निकला था। इसी दौरान अमित भारद्वाज पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि रामस्वरूप गुर्जर, रामू गुर्जर और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच की, जातिसूचक शब्द कहे और फिर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे सड़क पर काफी दूर तक घसीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि बदमाश मारपीट के बाद उसकी नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए।

सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है। पीड़ित का कहना है कि जवाहर नगर थाने जाने के बाद भी मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद आखिरकार उसे कोर्ट के जरिए मामला दर्ज करवाना पड़ा।

पीड़ित ने दावा किया है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और दुकानों की रिकॉर्डिंग में कैद हो सकती है। यदि पुलिस निष्पक्ष जांच करे तो आरोपियों की पहचान आसानी से हो सकती है। लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी इलाके के आदतन दबंग बताए जा रहे हैं और इससे पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट की घटनाओं में उनका नाम सामने आ चुका है। यहां तक कि नगर निगम अधिकारियों के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद बताए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर राजधानी जयपुर में खुलेआम दबंगई करने वालों पर कब शिकंजा कसेगा?

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19