कोटा शहर में खारोल खारवाल समाज छात्रावास निर्माण हेतु मध्य प्रदेश के समाजबंधुओं से सार्थक संवाद सम्पन्न*

*कोटा शहर में खारोल खारवाल समाज छात्रावास निर्माण हेतु मध्य प्रदेश के समाजबंधुओं से सार्थक संवाद सम्पन्न*
सुरज वर्मा 
शाहपुरा अध्ययनरत खारोल-खारवाल समाज के विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोटा शहर में प्रस्तावित समाज छात्रावास निर्माण परियोजना के संबंध मे मध्य प्रदेश के समाज बंधुओ से महत्वपूर्ण संवाद आयोजित किया गया। संभागीयअध्यक्ष-सत्यनारायण खारवाल के आह्वान पर समाज संगठन के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र डोडिया मध्य प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में पहुंचे और समाजबंधुओं के साथ छात्रावास की तकनीकी ड्राइंग, डिज़ाइन एवं अनुमानित निर्माण लागत के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध समाजजनों का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मध्य प्रदेश के समाजबंधुओं ने कोटा शहर में समाज छात्रावास निर्माण परियोजना को समय की आवश्यकता बताते हुए नैतिक समर्थन प्रदान किया और हरसंभव आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया। समाजबंधुओं ने कहा कि शिक्षा नगरी कोटा में समाज का अपना छात्रावास होने से देशभर से आने वाले समाज के विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र डोडिया ने सभी समाजबंधुओं द्वारा दिए गए सहयोग एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए आभार व्यक्त किया

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़