फूलियाकलां (भीलवाड़ा)अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई*
*अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई* सुरज वर्मा फूलियाकलां (भीलवाड़ा) क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलियाकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध गतिविधियों पर सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पुलिस की टीम शाम के समय नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान खामोर के समीप आमली खेड़ा क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे तुरंत रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम हरिलाल बावरी निवासी खामोर बताया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से बिना लाइसेंस की एक नाली टोपीदार बंदूक बरामद हुई। अवैध हथियार मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बंदूक को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे अवैध हथियार रखने के कारणों के...