राजस्थान राजसमंद नाथद्वारा : शिक्षा मंत्री ने श्रीनाथजी के किए दर्शन, हालिया परीक्षा परिणामों पर जताई संतुष्टि ।
राजस्थान राजसमंद
नाथद्वारा : शिक्षा मंत्री ने श्रीनाथजी के किए दर्शन, हालिया परीक्षा परिणामों पर जताई संतुष्टि ।
प्रदेश के स्कूल शिक्षा व पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर गुरुवार सुबह नाथद्वारा पहुंचे व प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए ।
प्रभु के दर्शनों के उपरांत मंदिर परंपरा अनुसार मदन दिलावर का समाधान मंदिर मंडल के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय द्वारा उपरना रजाई ओढ़ाकर व श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट कर किया गया।
इस दौरान मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र पांडय सहित अन्य अधिकारी व सेवादार उपस्थित रहे ।
मोतीमहल में पत्रकारों से बात करते हुए मदन दिलावर ने बताया कि वे मेवाड़ के दौरे पर आए थे और यही से बारवीं के परिणामों को जारी किया गया, परिणाम आशा जनक है ओर आगे ओर भी सुधार करने के निर्देश दिए गए है।
निजी विद्यालयों द्वारा किताबों व यूनिफॉर्म के नाम पर वसूली जा रही मोटी राशि अवैध है ओर इसे मामलों के संज्ञान में आने पर कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बाल भिक्षावृत्ति पर जबाव देते हुए कहा कि इसे रोकना व बच्चों को पढ़ना सबकी जिम्मेदारी है हम सभी को इसके लिए सजग रहना चाहिए।
दर्शनों के बाद न्यू कोट्टजे में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया यहां कुछ देर रुक कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद वे आगे के लिए प्रस्थान कर गए ।




Comments
Post a Comment