उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी कीमती सामान गायब




उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी कीमती सामान गायब 
देश का दर्पण ..दैनिक अखबार पत्रकार..राकेश कोठेनिया 
भरतपुर ......लखनपुर क्षेत्र के परसवार गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर स्कूल की कक्षा का ताला तोड़कर वहां लगी कीमती स्मार्ट टीवी और उससे जुड़ी अन्य डिवाइस चोरी कर ले गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब अवकाश के बाद स्कूल दोबारा खुला और शिक्षकों ने कक्षा का दरवाजा खुला पाया। अंदर का नजारा देख स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के प्रिंसिपल नीरज गुप्ता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चोरों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए शैक्षणिक उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने विद्यालय पहुंचकर मौका मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़