मनोहरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 02 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 3.50 लाख की हरियाणा निर्मित शराब व कार जब्त

मनोहरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 02 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 3.50 लाख की हरियाणा निर्मित शराब व कार जब्त
मनोहरपुर (जयपुर)।
जयपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोहरपुर थाना क्षेत्र में दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से महंगे ब्रांड्स की 120 बोतलें अवैध हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त विक्टोरिस कार (RJ-59-CC-5568) जब्त की है। जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये तथा प्रयुक्त कार की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।
जयपुर ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक (IPS) हनुमान प्रसाद ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा लाखन सिंह एवं वृत्ताधिकारी शाहपुरा लक्ष्मीनारायण सैनी के निकटतम सुपरविजन में मनोहरपुर थानाधिकारी आशुतोष कुमार (पु.नि.) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़े आरोपी
घटनाक्रम के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटपूतली की तरफ से एक विक्टोरिस कार में हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब भरकर जयपुर की ओर लाई जा रही है। सूचना पर दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खोजावाला के पास विशेष नाकाबंदी की गई।
इस दौरान संदिग्ध कार को रुकवाकर पूछताछ की गई, तो चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। शक होने पर कार की तलाशी ली गई तो डिग्गी में महंगे ब्रांड्स की 120 बोतलें अवैध हरियाणा निर्मित शराब पाई गईं। पुलिस ने धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और अनुसंधान के पश्चात न्यायालय के आदेश पर जेल भिजवा दिया।
हरियाणा से गुजरात ले जा रहे थे खेप
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे अवैध शराब को हरियाणा से लाकर अहमदाबाद (गुजरात) में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने ले जा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी:
 * वीरेंद्र (34) पुत्र हाकिम सिंह गुर्जर, निवासी तिगरिया, थाना बालघाट, जिला करौली (हाल निवासी: नृसिंह विहार, झोटवाड़ा, जयपुर)।
 * नरेश कुमार गुर्जर (30) पुत्र प्रेमचंद गुर्जर, निवासी चैनगढ़, थाना नवलगढ़, जिला झुंझुनूं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
थानाधिकारी आशुतोष कुमार, सहायक उप निरीक्षक (ASI) राजेश कुमार, कांस्टेबल संदीप (1027) और कांस्टेबल राजेंद्र कुमार (2395) शामिल रहे। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल राजेंद्र कुमार की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।