जयपुर: 'ऑपरेशन म्यूल हन्टर' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर: 'ऑपरेशन म्यूल हन्टर' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
• आरोपियों के पास मिले खातों से 12.59 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, देशभर में दर्ज हैं 34 शिकायतें
• खुद और दोस्तों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराधियों को किराए पर देते थे आरोपी
जयपुर (विशेष संवाददाता):
राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर अपराधियों और ठगों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन म्यूल हन्टर' के तहत जयपुर दक्षिण की मानसरोवर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर ठगी की राशि के लेन-देन के लिए बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास मिले बैंक खातों पर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (1930) पर देश के विभिन्न राज्यों से कुल 34 शिकायतें और लगभग 12,59,20,628 रुपये (12.59 करोड़ रुपये) की ठगी रजिस्टर्ड पाई गई है।  
कैसा हुआ मामले का खुलासा?
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ने बताया कि समन्वय पोर्टल और एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर संदिग्ध 'म्यूल अकाउंट्स' (Mule Accounts) की जांच और मॉनिटरिंग के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दि राजस्थान स्टेट को-आपरेटिव बैक लि. (शाखा मानसरोवर) के एक संदिग्ध खाते का रिकॉर्ड प्राप्त किया गया।  
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने खातेदार सचिन सिंह और उसके साथी सोनू मोटवानी को पकड़ा। जब पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की, तो उसमें विभिन्न बैंकों के पासबुक, चेकबुक, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड के बड़ी संख्या में फोटोग्राफ मिले। इसके आधार पर मानसरोवर थाने में मुकदमा नंबर 554/2026 दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू की गई।  
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
सचिन सिंह (23 वर्ष) पुत्र श्री लाखन सिंह, निवासी- गांव डांगर, थाना फतेहपुर सीकरी, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश), हाल किराएदार- वरुण पथ, मानसरोवर, जयपुर।
(कार्य: अपने और परिचितों के नाम से बैंक खाते खुलवाकर उपलब्ध कराना)  
सोनू मोटवानी (26 वर्ष) पुत्र श्री राजकुमार मोटवानी, निवासी- स्वर्ण पथ, मानसरोवर, जयपुर।
(कार्य: खातों को साइबर ठगों को किराए पर उपलब्ध कराना)  
पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मानसरोवर थानाधिकारी सतीश चंद (पु.नि.), साइबर सेल के हेड कांस्टेबल लोकेश (634), कांस्टेबल नवीन कुमार (8806), सुंदर यादव (9829), मुकेश कुमार (9938) और लालसिंह (10086) शामिल रहे।  
जयपुर पुलिस की आमजन से अपील:
"कोई भी व्यक्ति अपने या अपने परिचितों के बैंक खाते, ओटीपी (OTP), एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन या अन्य दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को झांसे में आकर न दें। साइबर अपराधी आपके नाम से खाते खुलवाकर या किराए पर लेकर उनका उपयोग ठगी के पैसों के लेन-देन में कर सकते हैं, जिससे आप कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं।"
  

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।