जयपुर मेट्रो स्टेशनों से फायर फाइटिंग का सामान चुराने वाले दो शातिर चोर व कबाड़ी गिरफ्तार



जयपुर मेट्रो स्टेशनों से फायर फाइटिंग का सामान चुराने वाले दो शातिर चोर व कबाड़ी गिरफ्तार  
जयपुर। पुलिस थाना जयपुर मेट्रो रेल ने मेट्रो स्टेशनों से फायर फाइटिंग सिस्टम का सामान (होज़ रील एवं ब्रांच पाइप) चोरी करने वाले दो आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है।  
मॉक ड्रिल के दौरान खुली चोरी की पोल
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को जयपुर मेट्रो स्टेशन अधीक्षक श्रीमती योगिता तिवाड़ी ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 25 सितंबर 2026 को हुई एक मॉक ड्रिल के दौरान जब मानसरोवर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर स्थित एफएचसी (फायर होज़ केबिनेट) को खोला गया, तो उसमें से 1 होज़ रील तथा 1 ब्रांच पाइप गायब पाया गया। इसके बाद जब अन्य स्टेशनों की जांच की गई, तो मानसरोवर, न्यू आतिश मार्केट, विवेक विहार, श्यामनगर, सिविल लाइन्स और रेलवे स्टेशन से भी होज़ रील एवं ब्रांच पाइप चोरी होने का खुलासा हुआ।  
CCTV फुटेज से पकड़े गए आरोपी
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आयुक्त मेट्रो रेल श्री सुशील कुमार (आईपीएस) तथा सहायक पुलिस आयुक्त मेट्रो रेल श्री संजय आर्य (आर.पीएस.) के निर्देशन में थानाधिकारी श्रीमती मन्जू तंवर (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।  
पुलिस टीम ने स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की, जिसमें दो संदिग्ध युवक बैग के साथ एफएचसी से सामान निकालते नजर आए। फुटेज व सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों—विक्की राणवा (30 वर्ष) और सुरेन्द्र कुमार (33 वर्ष)—को 28 सितंबर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी रमेश चन्द अग्रवाल (63 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया गया।  
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
विक्की राणवा (30 वर्ष) पुत्र श्री पूर्ण मल, निवासी: निवाई (टोंक), हाल निवासी: कच्ची बस्ती, चित्रकूट, जयपुर।  
सुरेन्द्र कुमार (33 वर्ष) पुत्र श्री ओमप्रकाश, निवासी: संजय नगर, चित्रकूट, जयपुर।  
रमेश चन्द अग्रवाल (63 वर्ष, कबाड़ी) पुत्र श्री शान्तिलाल अग्रवाल, निवासी: मोदी भवन, जमुना डेयरी, सोडाला, जयपुर।  
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी मन्जू तंवर, उप निरीक्षक विमलेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक बच्चू सिंह व मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार व महेन्द्र कुमार, तथा कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, मो. उमेर एवं महेन्द्र कुमार की प्रमुख भूमिका रही।  


Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।