भारत में हर वर्ष 1.43 लाख से अधिक लोग मुख कैंसर से प्रभावित, तंबाकू सबसे बड़ा कारण*
भारत में हर वर्ष 1.43 लाख से अधिक लोग मुख कैंसर से प्रभावित, तंबाकू सबसे बड़ा कारण* (विश्व तंबाकू निषेध दिवस विशेष ) जयपुर। तंबाकू का बढ़ता सेवन विशेष रूप से युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। इसके परिणामस्वरूप कैंसर के मामलों में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर की ग्लोबोकैन 2022 रिपोर्ट के अनुसार भारत में वर्ष 2022 में कैंसर के 14.13 लाख नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 9.16 लाख लोगों की कैंसर से मृत्यु हुई। इनमें मुख एवं ओरल कैविटी कैंसर देश का दूसरा सबसे सामान्य कैंसर रहा, जिसके 1,43,759 नए मामले सामने आए तथा लगभग 79,979 लोगों की मृत्यु हुई। डॉ गुप्ता ने बताया कि तंबाकू केवल मुख कैंसर ही नहीं, बल्कि फेफड़े, गला, भोजन नली, स्वरयंत्र, मूत्राशय और अन्य कई प्रकार के कैंसर का प्रमुख कारण है। ग्लोबोकैन रिपोर्ट के अनुसार भारत में फेफड़ों के कैंसर के 81,748 तथा भोजन नली के कैंसर के 70,637 नए मामले दर्ज किए गए, जिनका तंबाकू सेवन से सीधा संबंध है। भगवान महावीर कैंसर हॉस्...