जयपुर ग्रामीण। शाहपुरा थाना पुलिस ने युवतियों को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोपी रवि प्रजापत को गिरफ्तार किया है।








शाहपुरा में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन मामले
जयपुर ग्रामीण। शाहपुरा थाना पुलिस ने युवतियों को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोपी रवि प्रजापत को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से भी तीन दुष्कर्म के मामले दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण हनुमान प्रसाद (आईपीएस) ने बताया कि 28 मई 2026 को एक व्यक्ति ने शाहपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी बेटी के साथ एच.आर.एम. फाइनेंस कार्यालय के संचालक रवि प्रजापत ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से घर के सोने-चांदी के जेवर भी मंगवा लिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा रणवीर सिंह और वृत्ताधिकारी रामावतार ताखर के निर्देशन में थाना प्रभारी रिया चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी रवि प्रजापत को शाहपुरा कस्बे से हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शाहपुरा में एच.आर.एम. फाइनेंस नाम से कार्यालय संचालित करता था और कॉलिंग कार्य के लिए युवतियों को नौकरी पर रखता था। आरोप है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों को नौकरी का लालच देकर उनका शोषण करता था तथा अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जयपुर ग्रामीण के अलावा अलवर जिले के नीमराणा, भिवाड़ी और थानागाजी थानों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और आरोपी को सहयोग या संरक्षण देने वालों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी: रवि प्रजापत (26), निवासी सेड़ का बास, शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण।
पुलिस टीम: थाना प्रभारी रिया चौधरी, हेड कांस्टेबल जयसिंह, कांस्टेबल रविंद्र सिंह एवं इन्द्र कुमार।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़