भीलवाड़ा में आंधी-बारिश से बालाजी खेड़ा में घर की छत गिरी, बड़ा हादसा टला | अंडर ब्रिज में भरा पानी*
लोकेशन, भीलवाड़ा
एंकर ।- पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीती रात भीलवाड़ा में तेज बारिश और आंधी चली। इसके चलते शहर में कई जगह नुकसान देखने को मिला।
सबसे बड़ा हादसा बालाजी खेड़ा कच्ची बस्ती में हुआ, जहां एक घर के बरामदे की छत अचानक धराशायी हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार के लोग घर में थे और छत गिरने से पहले ही घर से बाहर निकल गए। समय रहते बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया, वरना जान-माल का नुकसान हो सकता था।
तेज बारिश के कारण शहर के अंडर ब्रिज में पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई बाइक और कारें पानी में बंद हो गईं।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर भीलवाड़ा में दिखने लगा है। रातभर हुई बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रशासन से कच्ची बस्तियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग उठ रही है।
बाइट। शिव लाल कुमार प्रजापत निवासी

Comments
Post a Comment