डीडवाना , मकराना में 72 घंटे बाद निकला मजदूर का शव, मार्बल खदान में पैर फिसलकर पानी में गिरने से हुई थी मौत

https://youtu.be/EWf31mf8N5o?si=1tlM63RPrR9MeYKI




*डीडवाना ,

मकराना में 72 घंटे बाद निकला मजदूर का शव,
मार्बल खदान में पैर फिसलकर पानी में गिरने से हुई थी मौत

एंकर - मकराना मार्बल खनन क्षेत्र के माताभर रेंज की एक खदान में गुरुवार रात्रि को एक मजदूर का खनन कार्य करने के दौरान पैर फिसल गया था, जिससे खदान में भर पानी में गिरने से मजदूर की मौत हो गई थी, जिसके शव को प्रशासन की मौजूदगी में 72 घंटे बाद खदान से बाहर निकाला गया है। आपको बता दें कि माताभर मार्बल खनन क्षेत्र में गुरुवार रात्रि को मजदूर रामनिवास जाट पुत्र हनुमानराम जाट निवासी जाखली की पानी से भरी खान में गिरने से मौत हो गई थी। रात होने और खान में ज्यादा पानी भरा होने के कारण रेस्क्यू शुरू नहीं हो सका। रविवार दोपहर को पानी का लेवल कम होने के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। शुक्रवार को मोटरों की मदद से पानी निकालने का काम शुरू किया गया। शनिवार और रविवार भी को खान से पानी बाहर निकाला गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे बाद पानी का लेवल नीचे होने पर शव दिखाई दिया। जिसके बाद शव को क्रेन की सहायता से टंकी से बाहर निकाला गया। मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने पुलिस को मृग की रिपोर्ट दी हैं। वही मकराना उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि कड़ी मशक्कत और लगातार चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद शव को बाहर निकाला गया। शव बाहर निकालने के बाद पीएमओ डॉ. रामनिवास आंवला एवं मेडिकल टीम ने मौके पर ही पोस्टमार्टम किया। बाद में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के दौरान उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक विक्की नागपाल, थानाधिकारी जगदीश मीणा, तहसीलदार कृष्णा शर्मा, खनि अभियंता ललित मंगल, नगर परिषद आयुक्त श्रवणराम, स्वास्थ्य निरीक्षक देवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक श्रीराम भींचर सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

(*बाइट 01अंशुल सिंह उपखंड अधिकारी मकराना*)

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़