जयपुर दक्षिण पुलिस ने फर्जी पट्टा तैयार कर जमीन बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भारत संधू को गिरफ्तार

जयपुर दक्षिण पुलिस ने फर्जी पट्टा तैयार कर जमीन बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भारत संधू को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त दक्षिण के निर्देशन में पुलिस थाना नारायण विहार द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार परिवादी बृजेश यादव की शिकायत पर नारायण विहार थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि वर्ष 2023 में प्लॉट संख्या ए-70 हनुमंत विहार का वर्ष 2007 का फर्जी पट्टा तैयार किया गया। आरोप है कि इस पट्टे पर भारत संधू की फोटो लगाकर कूटरचित दस्तावेज बनाए गए और बाद में उसी प्लॉट का सौदा अशोक कुमावत के नाम कर दिया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्लॉट के स्वामित्व और बेचान से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात तैयार किए गए। सौदे के एवज में आरोपी भारत संधू को राशि भी दी गई थी।

पुलिस ने आरोपी भारत संधू पुत्र जोगेंद्र, निवासी माधोराजपुरा जयपुर ग्रामीण हाल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी जनपथ लालकोठी जयपुर को 17 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अन्य मामले दर्ज होने की जानकारी भी मिली है, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।


Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19