होटल सफारी प्राइम में पुलिस की दबिश, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 1.87 लाख रुपये बरामद
जयपुर,31 मई। जयपुर पुलिस के श्याम नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 फिट लिंक रोड स्थित होटल सफारी प्राइम में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी। कार्रवाई में पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल *1 लाख 87 हजार रुपये* नकद बरामद किए हैं।
*कार्यवाही का विवरण:*
थानाधिकारी श्याम नगर *पुलिस निरीक्षक श्री दलबीर सिंह* को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि होटल सफारी प्राइम के रूम नंबर 110 में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी मय पुलिस जाप्ता के होटल पहुंचे। पुलिस ने रूम नंबर 110 में दबिश दी तो वहां 9 व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए मिले।
पुलिस द्वारा मौके पर यथा स्थिति रखते हुए सम्पूर्ण कार्यवाही की *वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी* करवाई गई। मौके से जुआ की राशि की गिनती की गई तो कुल *एक लाख सत्तासी हजार रुपये* नकद मिले। साथ ही जुआ खेलने में प्रयुक्त *ताश के पत्तों के दो पैकेट* भी जब्त किए गए। सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही जारी है।
होटल संचालक/मालिक की संलिप्तता के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है। यदि संलिप्तता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
*गिरफ्तार आरोपीगण के नाम-पते:*
1. केशव हिरानी पुत्र हरिश्चंद्र हिरानी, उम्र 45 साल, निवासी प्लॉट नं. 36, शंकर वाटिका, गोल्यावास, थाना नारायण विहार, जयपुर
2. अतुल श्रीवास्तव पुत्र अशोक कुमार श्रीवास्तव, उम्र 35 साल, निवासी मकान नं. बी-11, हरी मार्ग, सुभाष नगर सेकंड, टोंक रोड, थाना बजाज नगर, जयपुर
3. हेमंत पारीक पुत्र सौंदर्य पारीक, उम्र 39 साल, निवासी 11, शिवनगर, थाना मुरलीपुरा, जयपुर
4. गौरव जैन पुत्र कुंती कुमार जैन, उम्र 34 साल, निवासी भी-1217, वैशाली उत्सव, गांधी पथ, थाना करणी विहार, जयपुर
5. हर्ष पाटोदिया पुत्र रमाकांत पाटोदिया, जाति महाजन, उम्र 40 साल, निवासी 80, महावीर कॉलोनी, करतारपुरा, थाना महेश नगर, जयपुर
6. अशोक कुमार भाटिया पुत्र कृष्ण चंद्र, जाति सिंधी, उम्र 50 साल, निवासी मकान नं. 9, शिव शंकर नगर, थाना प्रताप नगर, जयपुर
7. अजय शर्मा पुत्र नीलकंठ शर्मा, उम्र 40 साल, निवासी मकान नं. 40, आदर्श कृष्ण नगर, करतारपुरा, थाना महेश नगर, जयपुर
8. सविनय पुत्र सुरेश चंद्र पारीक, उम्र 35 साल, निवासी डी-34, विधानसभा नगर, धोलाई, थाना पत्रकार कॉलोनी, जयपुर
9. केशव गुप्ता पुत्र रामबाबू गुप्ता, उम्र 38 साल, निवासी ए-105, श्रीनिवास नगर, विश्वकर्मा, थाना मुरलीपुरा, जयपुर
*पुलिस टीम:* इस कार्रवाई को थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में थाना श्याम नगर की टीम द्वारा अंजाम दिया गया।
*अपील:* जयपुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देवे।

Comments
Post a Comment