मोदी सरकार की भारत गौरव योजना से पर्यटन, संपर्कता और स्थानीय रोजगार को मिली नई गति मिली:— मदन राठौड़
Desh ka Darpan News Jaipur Rajasthan
भारत गौरव ट्रेनें भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम:— मदन राठौड़
……………………
मोदी सरकार की भारत गौरव योजना से पर्यटन, संपर्कता और स्थानीय रोजगार को मिली नई गति मिली:— मदन राठौड़
………………………
निजी भागीदारी के साथ भारत गौरव ट्रेनें ‘विरासत भी, विकास भी’ की सोच को साकार कर रही हैं:— मदन राठौड़
................
जयपुर, 16 दिसंबर 2025। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ द्वारा भारत गौरव ट्रेनों के संचालन को लेकर उठाए गए प्रश्नों के उत्तर में केंद्र सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना की व्यापक सफलता और दूरदर्शी सोच को स्पष्ट किया है। राठौड़ के सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सदन को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल ने नवंबर 2021 में ‘भारत गौरव ट्रेन’ नीति लागू की, जिसका उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है। इस नीति के तहत थीम-आधारित पर्यटन सर्किट ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें सेवा प्रदाताओं को पूरी स्वतंत्रता दी गई है कि वे बाजार की मांग और व्यावसायिक व्यवहार्यता के अनुसार पर्यटन कार्यक्रम तय कर सकें। इसमें राजस्थान जैसे पर्यटन-समृद्ध राज्य के सर्किट भी प्रमुखता से शामिल किए जा रहे हैं।
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि भारत गौरव ट्रेन योजना से देश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्कता मजबूत हुई है और पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिला है। अब तक भारतीय रेल के 11 जोनों में 22 सेवा प्रदाता पंजीकृत किए जा चुके हैं, जो वर्तमान में 12 रेकों का संचालन कर रहे हैं। इन ट्रेनों के माध्यम से 30 नवंबर 2025 तक 3,62,880 पर्यटकों को लेकर 590 यात्राएँ संचालित की जा चुकी हैं, जो भारत के 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रमुख पर्यटन स्थलों को कवर करती हैं। यह आंकड़े इस योजना की लोकप्रियता और सफलता को स्वयं प्रमाणित करते हैं।
राठौड़ ने भारत गौरव ट्रेनों को मोदी सरकार की “विरासत भी, विकास भी” की सोच का सशक्त उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि निजी भागीदारी को प्रोत्साहन देकर सरकार ने न केवल रेलवे सेवाओं को आधुनिक बनाया है, बल्कि पर्यटन, स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति दी है। कुल मिलाकर, भारत गौरव ट्रेन योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत और सकारात्मक कदम के रूप में उभर कर सामने आई है।
Comments
Post a Comment