Posts

Showing posts from 2026

डीडवाना , अवैध पानी कनेक्शन और बूस्टर पर सख्त कार्रवाई, पानी की बर्बादी रोकने की अपील

Image
https://youtu.be/KBn182ATrz8?si=tLO6cQjN1qVfX9Eo Desh ka Darpan News Rajasthan *डीडवाना से खबर* अवैध पानी कनेक्शन और बूस्टर पर सख्त कार्रवाई, पानी की बर्बादी रोकने की अपील डीडवाना शहर में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल अधिशासी अभियंता गिरिराज चौधरी और सहायक अभियंता सुरेन्द्र कुमार के निर्देशन में अवैध पानी कनेक्शन और अवैध बूस्टर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अवैध कनेक्शन और बूस्टर जब्त किए गए, जिससे पानी की अनियमित सप्लाई पर नियंत्रण पाया जा सके।अभियान के दौरान कनिष्ठ अभियंता महिपाल बुड़ानिया ने शहरवासियों को पानी की महत्ता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नहर बंदी के कारण जल संकट की स्थिति बनी हुई है, इसलिए सभी नागरिकों को पानी का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।टीम ने उन लोगों को भी चेतावनी दी जो पानी को व्यर्थ बहा रहे थे और समझाइश दी कि भविष्य में ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जलदाय विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे पानी का सदुपयोग करें और किसी भी प्रकार के अवैध कनेक्शन या बूस्टर का उपयोग न करें, ताकि सभी को सम...

राजस्थान | राजसमंद राजसमंद जिले में आज शिक्षा को लेकर उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

Image
https://youtu.be/qt3atFrvrGs?si=mHss_DF2BBC2n_96 राजस्थान | राजसमंद राजसमंद जिले में आज शिक्षा को लेकर उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने जिला दौरे पर राजसमंद पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की मेहनत और लगन ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी सफलता हासिल कर रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यार्थी, उनके अभिभावक तथा भाजपा के स्थानीय नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने पर भी चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री के इस दौरे से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला।

राजस्थान | राजसमंद राजसमंद जिले में आज शिक्षा को लेकर उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

Image
राजस्थान | राजसमंद राजसमंद जिले में आज शिक्षा को लेकर उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने जिला दौरे पर राजसमंद पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की मेहनत और लगन ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी सफलता हासिल कर रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यार्थी, उनके अभिभावक तथा भाजपा के स्थानीय नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने पर भी चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री के इस दौरे से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला।

डीडवाना , नव पदस्थापित जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने ग्रहण किया कार्यभार जनहित के कार्य और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन रहेगी प्राथमिकता

Image
https://youtu.be/uUI6OMTIhRs?si=eY67FCmQ6Eia7TEd *डीडवाना , नव पदस्थापित जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने ग्रहण किया कार्यभार जनहित के कार्य और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन रहेगी प्राथमिकता डीडवाना।भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी श्री अवधेश मीणा ने गुरुवार को डीडवाना-कुचामन के जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में अपना पदभार ग्रहण  किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिले का सर्वांगीण विकास और आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और फ्लैगशिप कार्यक्रमों को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यभार संभालने के पश्चात जिला कलक्टर श्री अवधेश मीणा ने जिला कलक्टर कार्यालय के विभिन्न अनुभागों व शाखाओं का अवलोकन कर आवश्यक कार्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया https://youtu.be/uUI6OMTIhRs?si=sAAKxy-prNkfK8st (*बाइट 01 जिला कलक्टर  अवधेश मीणा* )

राजसमंद गुमशुदाओं की दस्तयाबी' के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजसमंद पुलिस की बड़ी सफलता।

Image
https://youtu.be/1xbQXS8rkvQ?si=lND1N6InN2ccE58m https://youtu.be/1xbQXS8rkvQ?si=lND1N6InN2ccE58m राजस्थान राजसमंद  https://youtu.be/1xbQXS8rkvQ?si=lND1N6InN2ccE58m गुमशुदाओं की दस्तयाबी' के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजसमंद पुलिस की बड़ी सफलता। श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देशन में जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीमों ने मात्र 14 दिनों के भीतर 114 गुमशुदा व्यक्तियों को खोज निकाला है।  इस अभियान ने न केवल कानून की मुस्तैदी दिखाई है, बल्कि कई परिवारों को सालों बाद उनके अपनों से मिलाकर मानवीय संवेदनाओं का परिचय भी दिया है। अभियान की मुख्य विशेषताएं: 15 विशेष टीमें: जिले के विभिन्न थानों से 15 विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर तकनीकी और पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए गुमशुदा लोगों को ट्रैक किया। सफलता का आंकड़ा: दस्तयाब किए गए 114 लोगों में 10 पुरुष, 103 महिलाएं और 1 नाबालिग बालिका शामिल हैं। 8 साल पुराने मामले सुलझे: इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि उन मामलों का निपटारा रहा जो पिछले 8 साल, 7 साल और 6 साल से लंबित थे। सालों से अपनों की ...

राजस्थान राजसमंद नाथद्वारा : शिक्षा मंत्री ने श्रीनाथजी के किए दर्शन, हालिया परीक्षा परिणामों पर जताई संतुष्टि ।

Image
राजस्थान राजसमंद  नाथद्वारा : शिक्षा मंत्री ने श्रीनाथजी के किए दर्शन, हालिया परीक्षा परिणामों पर जताई संतुष्टि ।  प्रदेश के स्कूल शिक्षा व पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर गुरुवार सुबह नाथद्वारा पहुंचे व प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए ।  प्रभु के दर्शनों के उपरांत मंदिर परंपरा अनुसार मदन दिलावर का समाधान मंदिर मंडल के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय द्वारा उपरना रजाई ओढ़ाकर व श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट कर किया गया।  इस दौरान मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित,  मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र पांडय सहित अन्य अधिकारी व सेवादार उपस्थित रहे । मोतीमहल में पत्रकारों से बात करते हुए  मदन दिलावर ने बताया कि वे मेवाड़ के दौरे पर आए थे और यही से बारवीं के परिणामों को जारी किया गया, परिणाम आशा जनक है ओर आगे ओर भी सुधार करने के निर्देश दिए गए है।   निजी विद्यालयों द्वारा किताबों व यूनिफॉर्म के नाम पर वसूली जा रही मोटी राशि अवैध है ओर इसे मामलों के संज्ञान में आने पर कार्यवाही की जाएगी।   उन्होंने बाल भिक्षावृत्ति पर जबाव देते हुए कहा कि इसे रोकना व बच्चों को पढ़ना सब...

बेहाला में हनुमान जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया, गरीबों में सामग्री वितरण

Image
बेहाला में हनुमान जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया, गरीबों में सामग्री वितरण रमेश राय  कोलकाता दक्षिण कोलकाता के बेहाला पाठक पाड़ा क्षेत्र में पंचमुखी हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा हनुमान जयंती उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन ट्रस्ट के चौथे वर्ष में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। इस अवसर पर समाजसेवा के तहत करीब 2000 जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। आयोजन में ट्रस्ट के प्रमुख कार्यकर्ताओं में अरुण चौहान, राधे श्याम, विनोद राहान, शंकर यादव, जयप्रकाश दुबे, सतीश सिंह और डॉ. मुकेश जैन ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि हनुमान जयंती के इस उत्सव का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना भी है। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी कीमती सामान गायब

Image
उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी कीमती सामान गायब  देश का दर्पण ..दैनिक अखबार पत्रकार..राकेश कोठेनिया  भरतपुर ......लखनपुर क्षेत्र के परसवार गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर स्कूल की कक्षा का ताला तोड़कर वहां लगी कीमती स्मार्ट टीवी और उससे जुड़ी अन्य डिवाइस चोरी कर ले गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब अवकाश के बाद स्कूल दोबारा खुला और शिक्षकों ने कक्षा का दरवाजा खुला पाया। अंदर का नजारा देख स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के प्रिंसिपल नीरज गुप्ता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चोरों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए शैक्षणिक उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने विद्यालय पहुंचकर मौका मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 'माय भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म' की महत्वपूर्ण बैठक* *विकसित भारत के विजन को साकार करने में युवा शक्ति की भूमिका अहम*

*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 'माय भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म' की महत्वपूर्ण बैठक*   *विकसित भारत के विजन को साकार करने में युवा शक्ति की भूमिका अहम* *डबल इंजन की सरकार द्वारा युवाओं के लिए ऐतिहासिक निर्णय* *माय भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म बन रहा युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम* *प्रदेश के 17 लाख से अधिक युवाओं ने कराया प्लेटफॉर्म पर पंजीयन* *- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा*  जयपुर, 02 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम है। प्रधानमंत्री की मंशा है कि युवाओं की ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग किया जाए। माय भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म देश की इसी युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर राजस्थान में 17 लाख से अधिक पंजीकरण हुए हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और उनकी प्रतिभा को अवसर देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।  श्री शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर माय भा...

_मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बीआईएसएजी (एन) के सहयोग से प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग में डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा देने के लिए अहम बैठक_

_मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बीआईएसएजी (एन) के सहयोग से प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग में डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा देने के लिए अहम बैठक_ *विकसित ग्राम-विकसित वार्ड अभियान गांव और शहरों के सुनियोजित विकास का रोडमैप* *अभियान में डिजिटल मैपिंग का करें अधिकाधिक उपयोग* *पीएम गतिशक्ति के माध्यम से विकास परियोजनाओं की हो सकेगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग*  *योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी, संसाधनों का होगा अधिकतम उपयोग*  - मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा   जयपुर, 02 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित ग्राम-विकसित वार्ड अभियान के अंतर्गत स्थानीय लोगों से सुझाव लेते हुए वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 तक की आवश्यकताओं के अनुरूप गांव एवं शहरों के विकास का मास्टर प्लान एवं रोडमैप तैयार किया जा रहा है। मैपिंग इस अभियान का अत्यंत महत्वपूर्ण स्तभ है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान की डिजिटल मैपिंग के लिए भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बीआईएसएजी-एन) से सहयोग प्राप्त करते हुए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए।   श्री शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर बी...

_मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बीआईएसएजी (एन) के सहयोग से प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग में डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा देने के लिए अहम बैठक_

_मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बीआईएसएजी (एन) के सहयोग से प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग में डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा देने के लिए अहम बैठक_ *विकसित ग्राम-विकसित वार्ड अभियान गांव और शहरों के सुनियोजित विकास का रोडमैप* *अभियान में डिजिटल मैपिंग का करें अधिकाधिक उपयोग* *पीएम गतिशक्ति के माध्यम से विकास परियोजनाओं की हो सकेगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग*  *योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी, संसाधनों का होगा अधिकतम उपयोग*  - मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा   जयपुर, 02 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित ग्राम-विकसित वार्ड अभियान के अंतर्गत स्थानीय लोगों से सुझाव लेते हुए वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 तक की आवश्यकताओं के अनुरूप गांव एवं शहरों के विकास का मास्टर प्लान एवं रोडमैप तैयार किया जा रहा है। मैपिंग इस अभियान का अत्यंत महत्वपूर्ण स्तभ है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान की डिजिटल मैपिंग के लिए भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बीआईएसएजी-एन) से सहयोग प्राप्त करते हुए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए।   श्री शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर बी...

मोदी सरकार ‘भारतमाला परियोजना’ , राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के माध्यम से देशभर में आधारभूत ढांचे को कर रही है सुदृढ़:— मदन राठौड़ ................

Desh ka Darpan News jaipur Rajasthan  मोदी सरकार ‘भारतमाला परियोजना’ , राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के माध्यम से देशभर में आधारभूत ढांचे को कर रही है सुदृढ़: — मदन राठौड़ ................ राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार एवं आधुनिकीकरण से लॉजिस्टिक्स लागत में कमी,निवेश को बढ़ावा, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित:— मदन राठौड़ .............................   जयपुर, 02 अप्रेल 2026। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘भारतमाला परियोजना’ एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के माध्यम से देशभर में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिसका सीधा लाभ राजस्थान को भी मिल रहा है। राठौड़ ने कहा कि केंद्र की दूरदर्शी नीतियों के कारण देश में राष्ट्रीय राजमार्गों का तेजी से विकास हो रहा है। वर्तमान में देशभर में लगभग 27,300 किलोमीटर लंबाई की 1,244 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिन पर लगभग 7.60 लाख करोड़ रुपए की लागत आ रही है। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के सवाल के जवाब में सड़क परिवहन...

मोदी सरकार ‘भारतमाला परियोजना’ , राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के माध्यम से देशभर में आधारभूत ढांचे को कर रही है सुदृढ़:— मदन राठौड़

Desh ka Darpan News jaipur Rajasthan  मोदी सरकार ‘भारतमाला परियोजना’ , राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के माध्यम से देशभर में आधारभूत ढांचे को कर रही है सुदृढ़: — मदन राठौड़ ................ राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार एवं आधुनिकीकरण से लॉजिस्टिक्स लागत में कमी,निवेश को बढ़ावा, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित:— मदन राठौड़ .............................   जयपुर, 02 अप्रेल 2026। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘भारतमाला परियोजना’ एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के माध्यम से देशभर में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिसका सीधा लाभ राजस्थान को भी मिल रहा है। राठौड़ ने कहा कि केंद्र की दूरदर्शी नीतियों के कारण देश में राष्ट्रीय राजमार्गों का तेजी से विकास हो रहा है। वर्तमान में देशभर में लगभग 27,300 किलोमीटर लंबाई की 1,244 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिन पर लगभग 7.60 लाख करोड़ रुपए की लागत आ रही है। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के सवाल के जवाब में सड़क परिवहन...

कथित फर्जी पुलिस चौकी को लेकर टोंक में आज से अनिश्चितकालीन अनशन*

Image
*कथित फर्जी पुलिस चौकी को लेकर टोंक में आज से  अनिश्चितकालीन अनशन*    कथित फर्जी पुलिस चौकी खोलने के मामले में क़ृषि उपज मंडी समिति  निवाई सचिव को जांच कर निलंबित नहीं करने के कारण किसान महापंचायत द्वारा ज़िला कलेक्टर टोंक के खिलाफ रामेश्वर प्रसाद चौधरी युवा प्रदेशाध्यक्ष किसान महापंचायत अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। कथित फर्जी पुलिस चौकी एक वर्ष से भी अधिक समय से संचालित हो रहीं हैं जब किसान महापंचायत युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने मिडिया के माध्यम से जानकारी सार्वजनिक की तों सचिव द्वारा पुलिस चौकी को मिटाकर कर अस्थाई पुलिस केम्प लिखा है। जिससे स्पष्ट हो गया है कि अपराध करने के उपरांत स्वयं को बचाने के लिए जांच कार्यवाही के मध्य में ही सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। अनिश्चितकालीन अनशन के लिए स्थान घंटाघर के सामने स्थान की मांग की गई है। क्योंकि टोंक जिला मुख्यालय पर अनशन, धरना- प्रदर्शन के लिए स्थान भी चिन्हित नहीं कर रखा है। जिस के कारण घंटाघर पर ही *अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दिनांक 25 मार्च 2026 को सुबह 11.00 बजे से शुरू किया जाएगा

जयपुर में **लुटेरी दुल्हन गैंग** का बड़ा भंडाफोड़! पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को किया गिरफ्तार

Image
Desh ka Darpan News https://deshkadarpannews.live/flash-news/49977/ जयपुर में **लुटेरी दुल्हन गैंग** का बड़ा भंडाफोड़! पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को किया गिरफ्तार जयपुर, 22 मार्च 2026: जयपुर पुलिस ने एक संगठित "लुटेरी दुल्हन" गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो शादी का झांसा देकर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। पुलिस थाना बिन्दायका ने विशेष अभियान चलाकर दो महिलाओं सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) श्री प्रशांत किरण के अनुसार, यह गिरोह शादी के बहाने लोगों को फंसाता था। पहले दलालों के जरिए संपर्क बनाया जाता, फिर शादी का प्रस्ताव रखकर पैसे लिए जाते। शादी के बाद दुल्हन रात के समय घर में मौजूद नकदी, गहने और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी। ठगी की राशि को गिरोह के सदस्यों (जैसे सन्नी, प्रवीण, विक्रम आदि) में बांट लिया जाता था। **मामले की शुरुआत** एक पीड़ित अखिलेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी विक्रम वैष्णव और उसके साथियों ने शादी करवाने के नाम पर उनसे 2 लाख 10 हजार रुपये लिए थे। 30 जून ...

बहरोड़: NH-48 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 ट्रक जब्त बहरोड़। बेहतर यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरोड़ पुलिस ने नेशनल हाईवे-48 पर सख्त कार्रवाई की।

Image
https://youtu.be/H--51hhhIWY?si=VO5sdNeXBdIGG0LR Desh ka Darpan News बहरोड़: NH-48 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 ट्रक जब्त बहरोड़। बेहतर यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरोड़ पुलिस ने नेशनल हाईवे-48 पर सख्त कार्रवाई की। IGP जयपुर रेंज राहुल प्रकाश के निर्देश पर कोटपुतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना सुरेश खींची और वृताधिकारी बहरोड़ सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में थानाधिकारी अंकित सामरिया के नेतृत्व में यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उन वाहनों को निशाना बनाया गया, जिनकी नम्बर प्लेट स्पष्ट नहीं थी या जिन पर जानबूझकर ग्रीस लगाकर नम्बर छिपाए गए थे। पुलिस ने ऐसे 11 डम्पर और ट्रकों को मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत जब्त किया, जबकि कई अन्य वाहनों के चालान भी काटे गए। पुलिस ने मौके पर ही कुछ वाहन चालकों को समझाइश देकर उनकी नम्बर प्लेट से ग्रीस साफ करवाया और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त का...

भीलवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज: उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों का इंतजार, फिर बहिष्कार!

Image
https://youtu.be/z5-0Jc6URss?si=oxv44-qUfic4QZ3A Desh ka Darpan news भीलवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज: उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों का इंतजार, फिर बहिष्कार! भीलवाड़ा जिले में आज बड़ा विवाद खड़ा हो गया। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पत्रकारों को समय से पहले बुलाया गया था, लेकिन वे लंबे समय तक इंतजार करते रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस का निर्धारित समय सुबह 11:30 बजे रखा गया था, मगर उपमुख्यमंत्री अधिकारियों की मीटिंग में व्यस्त रहे और पत्रकारों को एक घंटे से अधिक इंतजार करवाया गया। प्रशासन की ओर से पत्रकारों को समय पर बुलाने के बावजूद, कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही समय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई। इससे नाराज पत्रकारों ने आखिरकार उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया। पत्रकारों का कहना है कि बार-बार ऐसी लापरवाही से मीडिया का सम्मान प्रभावित हो रहा है और वे इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह घटना भीलवाड़ा में प्रशासनिक स्तर पर समय प्रबंधन और मीडिया के साथ समन्वय की कमी को उजागर करती है। उपमुख्यमंत्री ...

भीलवाड़ा जिले से बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। शाहपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मेवदा गांव में एक परिवार पर रात के समय अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया।

Image
https://youtu.be/8hxQlWUPHrs?si=3PLcx-yQ9wcxpd-W Desh ka Darpan news  भीलवाड़ा जिले से बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। शाहपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मेवदा गांव में एक परिवार पर रात के समय अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, यह दूसरी बार है जब उनके साथ ऐसी मारपीट की गई है। उन्होंने पहले भी शाहपुरा थाने में बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत (रिपोर्ट) दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि मुजरिम अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं, जिसके चलते बदमाशों ने दोबारा हमला बोल दिया। घटना बीती रात हुई, जब कुछ अज्ञात लोग घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर लाठियों-डंडों से हमला किया। परिवार का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण उनकी जान को खतरा बना हुआ है और वे अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर निष्क्रियता का गंभीर आरोप लगाया है। जांच में यह साम...

राजस्थान दिवस समारोह 2026- राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय आयोजन सरदार स्कूल में हुआ संपन्न*

Image
https://youtu.be/jyF6TTShho8?si=gBhO3Nbht8RHAyiX https://deshkadarpannews.live/flash-news/49936/ *मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में युवाओं को सशक्त कर रही राज्य सरकार* *राजस्थान दिवस समारोह 2026- राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय आयोजन सरदार स्कूल में हुआ संपन्न* *जिले के नव नियुक्त कार्मिकों ने वर्चुअल माध्यम से सुना माननीय मुख्यमंत्री का संबोधन* कोटपूतली-बहरोड़, 17 मार्च। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के विजन पर कार्य करते हुए राज्य सरकार युवाओं को सशक्त कर प्रदेश के भविष्य को सुदृढ़ करने एवं ‘विकसित राजस्थान-2047‘ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में राजस्थान दिवस समारोह-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय आयोजन राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपुतली के सभागार में जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम रामवतार मीणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी व जिले के विभिन्न विभा...

डीडवाना , महिला पर गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमले के मामले में मकराना पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, SP को सौंपा ज्ञापन

Image
Desh ka Darpan news Rajasthan डीडवाना , महिला पर गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमले के मामले में मकराना पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, SP को सौंपा ज्ञापन https://deshkadarpannews.live/flash-news/49929/ https://youtu.be/7ad91BqzxGU?si=wE67BFtDxG1HTlZB ​ डीडवाना जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे मनाना (मकराना) के एक पीड़ित परिवार ने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने आरोप लगाया कि 13 मार्च को हुई जानलेवा हमले की घटना के बावजूद पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। भाजपा जिला मंत्री आत्मप्रकाश नाई के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई है। *​घटना का खौफनाक विवरण: हत्या की नीयत से चढ़ाई गाड़ी* ​दर्ज FIR संख्या 0075/2026 के अनुसार, घटना 13 मार्च 2026 की सुबह करीब 10:00 बजे की है। परिवादी मनोज कुमार सेन निवासी मनाना ने बताया कि उसकी पत्नी ललिता घर के बाहर बैठी थी, तभी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी रतनलाल, उसकी पत्नी बाऊ देवी, पुत्र लोकेन्द्र उर्फ राहुल, योगेश उर्फ गुड्डू और पुत्...

डीडवाना , घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग, 4 होटलों से 9 सिलेंडर जब्त रसद विभाग और होटल संचालक में कहासुनी, मौके पर जुटी भीड़; पुलिस ने संभाला मामला

Image
https://youtu.be/-xJEzb_2rxE?si=9tu9Wx8Mj6nTLvQi *डीडवाना , घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग, 4 होटलों से 9 सिलेंडर जब्त रसद विभाग और होटल संचालक में कहासुनी, मौके पर जुटी भीड़; पुलिस ने संभाला मामला एंकर:- मकराना में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने के मामले में मंगलवार दोपहर जिला रसद विभाग की टीम ने मकराना में कार्रवाई की। टीम ने बायपास बस स्टैंड और गौड़ाबास क्षेत्र के होटल-रेस्टोरेंट्स पर जांच करते हुए चार प्रतिष्ठानों से कुल 9 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान बायपास तिराहे स्थित दिल्ली जायका बिरयानी कॉर्नर पर टीम और होटल संचालक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान नगर परिषद की टीम भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन काफी देर तक मौजूद रहने के बाद बिना कार्रवाई के वापस लौट गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस और होटल संचालक के बीच मारपीट की अफवाह भी फैल गई। सूचना पर एसडीएम अंशुल सिंह बेनीवाल, एएसबी नेमीचंद खारिया, वृताधिकारी विक्की नागपाल, थानाधिकारी गरिमा चौधरी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर ...

भीलवाड़ा से बड़ी खबर! पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर कारोबार पर की सख्त कार्रवाई

Image
https://youtu.be/-xJEzb_2rxE?si=wT12V_dLkvJUMg4r Desh ka Darpan News भीलवाड़ा से बड़ी खबर! पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर कारोबार पर की सख्त कार्रवाई https://deshkadarpannews.live/flash-news/49904/ भीलवाड़ा, 18 मार्च 2026: शहर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस एवं प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। आरके कॉलोनी स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर पुलिस ने अवैध रूप से बेचे जा रहे गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरके कॉलोनी में स्थित एक दुकान (बजरंग गैस चूल्हा सर्विस सेंटर सहित अन्य जगहों पर) घरेलू गैस सिलेंडरों को ब्लैक में महंगे दामों पर बेचा जा रहा है और अवैध रिफिलिंग का भी खेल चल रहा है। इस सूचना पर सीओ सिटी सज्जन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी सज्जन सिंह खुद मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर जांच की। https://youtu.be/QnlI7bd3shY?si=Q9khRHlK1bdScRK_ छापेमारी में मौके से कई घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, साथ ही रिफिलिंग मशीन और अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद...

एक्सीडेंट नहीं हत्या! भाई ने 1 करोड़ बीमा क्लेम के लिए करवाई साजिश? | राजसमंद बग्गड़ केस |

Image
Desh ka Darpan news Rajasthan क्या वाकई बीमा क्लेम के लालच में रिश्तों का खून Darpan News  Rajasthan राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्गड़ (बड़ावास) गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने इसे सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या करार दिया है और इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।   https://deshkadarpannews.live/flash-news/49840/ https://youtu.be/2brb92zcFro?si=oJ368z1gL9y6xgjj मामला 7 मार्च 2026 का है, जब देवी सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत का शव कुंडेली रोड पर मिला था। परिजनों का आरोप है कि शव पर घुटनों, हाथों की उंगलियों पर चोट के निशान थे, शरीर घसीटे जाने के संकेत मिले, बाल खींचकर निकाले गए लगते थे। मौके पर एक चप्पल शव के पास और दूसरी 200-300 मीटर दूर पड़ी थी, साथ ही खून के छींटे भी थे। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि मृतक के सगे भाई दिनेश सिंह उर्फ दूद सिंह ने अपनी पत्नी इंद्रा और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर देवी सिंह की हत्या की। इसके बाद इसे सड़क हादसा दिखाकर देवगढ़ थाने में एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज क...