बहरोड़: NH-48 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 ट्रक जब्त बहरोड़। बेहतर यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरोड़ पुलिस ने नेशनल हाईवे-48 पर सख्त कार्रवाई की।

https://youtu.be/H--51hhhIWY?si=VO5sdNeXBdIGG0LRDesh ka Darpan News

बहरोड़: NH-48 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 ट्रक जब्त
बहरोड़। बेहतर यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरोड़ पुलिस ने नेशनल हाईवे-48 पर सख्त कार्रवाई की।
IGP जयपुर रेंज राहुल प्रकाश के निर्देश पर कोटपुतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना सुरेश खींची और वृताधिकारी बहरोड़ सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में थानाधिकारी अंकित सामरिया के नेतृत्व में यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान उन वाहनों को निशाना बनाया गया, जिनकी नम्बर प्लेट स्पष्ट नहीं थी या जिन पर जानबूझकर ग्रीस लगाकर नम्बर छिपाए गए थे। पुलिस ने ऐसे 11 डम्पर और ट्रकों को मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत जब्त किया, जबकि कई अन्य वाहनों के चालान भी काटे गए।
पुलिस ने मौके पर ही कुछ वाहन चालकों को समझाइश देकर उनकी नम्बर प्लेट से ग्रीस साफ करवाया और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 https://deshkadarpannews.live/flash-news/49961/



Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19