भीलवाड़ा से बड़ी खबर! पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर कारोबार पर की सख्त कार्रवाई







https://youtu.be/-xJEzb_2rxE?si=wT12V_dLkvJUMg4r

Desh ka Darpan News

भीलवाड़ा से बड़ी खबर! पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर कारोबार पर की सख्त कार्रवाई

https://deshkadarpannews.live/flash-news/49904/

भीलवाड़ा, 18 मार्च 2026: शहर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस एवं प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। आरके कॉलोनी स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर पुलिस ने अवैध रूप से बेचे जा रहे गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरके कॉलोनी में स्थित एक दुकान (बजरंग गैस चूल्हा सर्विस सेंटर सहित अन्य जगहों पर) घरेलू गैस सिलेंडरों को ब्लैक में महंगे दामों पर बेचा जा रहा है और अवैध रिफिलिंग का भी खेल चल रहा है। इस सूचना पर सीओ सिटी सज्जन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी सज्जन सिंह खुद मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर जांच की।




छापेमारी में मौके से कई घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, साथ ही रिफिलिंग मशीन और अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद हुई। हाल के दिनों में भीलवाड़ा में इसी तरह की कार्रवाइयों में कुल मिलाकर दर्जनों सिलेंडर जब्त हो चुके हैं, जैसे एक मामले में 17 घरेलू सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन जप्त की गई थी, जबकि शहर के विभिन्न इलाकों में 16 सिलेंडर, 3 चूल्हे और रिफिलिंग उपकरण जब्त हुए थे।
यह कार्रवाई जिला प्रशासन और रसद विभाग के निर्देश पर हो रही है, जहां घरेलू गैस के दुरुपयोग, होर्डिंग और ब्लैक मार्केटिंग पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिला कलेक्टर ने भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक भंडारण से बचने की अपील की है, क्योंकि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।
पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें। प्रशासन का यह कदम आम लोगों को राहत देने और कालाबाजारियों पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।



*डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान* 


*डीडवाना से खबर*


घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग, 4 होटलों से 9 सिलेंडर जब्त

रसद विभाग और होटल संचालक में कहासुनी, मौके पर जुटी भीड़; पुलिस ने संभाला मामला


एंकर:- मकराना में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने के मामले में मंगलवार दोपहर जिला रसद विभाग की टीम ने मकराना में कार्रवाई की। टीम ने बायपास बस स्टैंड और गौड़ाबास क्षेत्र के होटल-रेस्टोरेंट्स पर जांच करते हुए चार प्रतिष्ठानों से कुल 9 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।


कार्रवाई के दौरान बायपास तिराहे स्थित दिल्ली जायका बिरयानी कॉर्नर पर टीम और होटल संचालक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान नगर परिषद की टीम भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन काफी देर तक मौजूद रहने के बाद बिना कार्रवाई के वापस लौट गई।


घटना के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस और होटल संचालक के बीच मारपीट की अफवाह भी फैल गई। सूचना पर एसडीएम अंशुल सिंह बेनीवाल, एएसबी नेमीचंद खारिया, वृताधिकारी विक्की नागपाल, थानाधिकारी गरिमा चौधरी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को शांत कराया।


जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान चार प्रतिष्ठानों से 9 सिलेंडर जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोग किसी तरह की घबराहट न फैलाएं।


(*बाइट 01 अंशुल सिंह बेनीवाल उपखण्ड अधिकारी मकराना*)


(*बाइट 02 उपेन्द्र ढाका डीएसओ*)

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*