एक्सीडेंट नहीं हत्या! भाई ने 1 करोड़ बीमा क्लेम के लिए करवाई साजिश? | राजसमंद बग्गड़ केस |

Desh ka Darpan news Rajasthan

क्या वाकई बीमा क्लेम के लालच में रिश्तों का खून

Darpan News  Rajasthan

राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्गड़ (बड़ावास) गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने इसे सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या करार दिया है और इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।

 
https://deshkadarpannews.live/flash-news/49840/







https://youtu.be/2brb92zcFro?si=oJ368z1gL9y6xgjj

मामला 7 मार्च 2026 का है, जब देवी सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत का शव कुंडेली रोड पर मिला था। परिजनों का आरोप है कि शव पर घुटनों, हाथों की उंगलियों पर चोट के निशान थे, शरीर घसीटे जाने के संकेत मिले, बाल खींचकर निकाले गए लगते थे। मौके पर एक चप्पल शव के पास और दूसरी 200-300 मीटर दूर पड़ी थी, साथ ही खून के छींटे भी थे।

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि मृतक के सगे भाई दिनेश सिंह उर्फ दूद सिंह ने अपनी पत्नी इंद्रा और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर देवी सिंह की हत्या की। इसके बाद इसे सड़क हादसा दिखाकर देवगढ़ थाने में एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई। आरोप है कि हाल ही में देवी सिंह के नाम पर कई बीमा पॉलिसियां करवाई गई थीं और बैंक खातों में भी बीमा जुड़ा था, जिसमें दिनेश सिंह को नामिनी बनाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि यह हत्या बीमा क्लेम के लिए रची गई साजिश थी, ताकि एक करोड़ तक की राशि हासिल की जा सके।

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में शामिल बताई गई मोटरसाइकिल के चालक ने टक्कर से इनकार कर दिया है। कथित चश्मदीदों ने भी घटना देखने से मुकर लिया है। परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की जांच, सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक जांच की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी की और कहा कि पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। कुछ जगहों पर धमकी देने के आरोप भी लगे हैं।

यह मामला अब राजसमंद जिले में सुर्खियों में है, जहां लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस जल्द से जल्द हत्या का केस दर्ज कर दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाए, ताकि देवी सिंह को सच्चा इंसाफ मिल सके।

सवाल अभी भी अनुत्तरित हैं: क्या वाकई बीमा क्लेम के लालच में रिश्तों का खून बहाया गया? पुलिस जांच में क्या खुलासा होगा?

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*