कथित फर्जी पुलिस चौकी को लेकर टोंक में आज से अनिश्चितकालीन अनशन*


*कथित फर्जी पुलिस चौकी को लेकर टोंक में आज से  अनिश्चितकालीन अनशन* 

  कथित फर्जी पुलिस चौकी खोलने के मामले में क़ृषि उपज मंडी समिति  निवाई सचिव को जांच कर निलंबित नहीं करने के कारण किसान महापंचायत द्वारा ज़िला कलेक्टर टोंक के खिलाफ रामेश्वर प्रसाद चौधरी युवा प्रदेशाध्यक्ष किसान महापंचायत अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे।

कथित फर्जी पुलिस चौकी एक वर्ष से भी अधिक समय से संचालित हो रहीं हैं जब किसान महापंचायत युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने मिडिया के माध्यम से जानकारी सार्वजनिक की तों सचिव द्वारा पुलिस चौकी को मिटाकर कर अस्थाई पुलिस केम्प लिखा है।
जिससे स्पष्ट हो गया है कि अपराध करने के उपरांत स्वयं को बचाने के लिए जांच कार्यवाही के मध्य में ही सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर रहा है।
अनिश्चितकालीन अनशन के लिए स्थान घंटाघर के सामने स्थान की मांग की गई है। क्योंकि टोंक जिला मुख्यालय पर अनशन, धरना- प्रदर्शन के लिए स्थान भी चिन्हित नहीं कर रखा है। जिस के कारण घंटाघर पर ही *अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दिनांक 25 मार्च 2026 को सुबह 11.00 बजे से शुरू किया जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*