जवाहर सर्किल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर बाइक चोर राजू गुर्जर और सोनू महावर गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइकें बरामद

जवाहर सर्किल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर बाइक चोर राजू गुर्जर और सोनू महावर गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइकें बरामद
जयपुर (विशेष संवाददाता)।
जयपुर ईस्ट जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जवाहर सर्किल पुलिस थाना टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी की 06 वारदातों का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर बदमाशों—राजू गुर्जर और सोनू महावर—को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 06 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।  
नशा पूर्ति के लिए करते थे चोरी
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा (IPS) ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नशे के आदी हैं और अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।  
CCTV फुटेज खंगाल कर आरोपियों को पकड़ा
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन के निर्देशन, सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर शिवदयाल के सुपरविजन तथा थानाधिकारी महेश चन्द्र (पु.नि.) के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने जवाहर सर्किल पार्किंग स्थल, डिफाइन फिटनेस स्टूडियो जिम और कैनबिल शोरूम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से विश्लेषण किया।  
फुटेज के आधार पर संदिग्ध राजू गुर्जर और सोनू महावर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदातें कबूल कीं।  
गिरफ्तार आरोपी:
राजू गुर्जर (28) पुत्र शिवजीलाल, निवासी नटवाड़ा, थाना बरौनी, जिला टोंक।  
सोनू महावर (21) पुत्र रूपनारायण, निवासी झालाना ग्राम, राजपूत कॉलोनी, थाना मालवीय नगर, जयपुर।  
आरोपी राजू गुर्जर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड:
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजू गुर्जर पहले से ही आदतन अपराधी है। उस पर जयपुर के बजाज नगर, गांधी नगर, विधायकपुरी, वैशाली नगर, चित्रकूट, झोटवाड़ा, अशोक नगर तथा टोंक के बरौनी व महिला थाने में चोरी और अन्य धाराओं के तहत 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।  
बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण:
स्प्लेंडर प्लस (RJ 14 KU 5456) – प्रकरण संख्या 393/26  
टीवीएस अपाचे (RJ 26 SC 3434) – प्रकरण संख्या 403/26  
हीरो एचएफ डीलक्स (RJ 14 HN 6692) – प्रकरण संख्या 474/26  
स्प्लेंडर प्लस (RJ 14 KR 3223) – प्रकरण संख्या 407/26  
स्प्लेंडर प्लस (RJ 02 BJ 8972) – प्रकरण संख्या 449/26  
हीरो एचएफ डीलक्स (RJ 09 SP 9504) – प्रकरण संख्या 466/26  
पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे वाहन चोरी की अन्य वारदातों के खुलने की भी संभावना जताई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।