सांगानेर सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर नकबजन राजू उर्फ अर्जुन गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बरामद
सांगानेर सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर नकबजन राजू उर्फ अर्जुन गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बरामद
जयपुर (राजस्थान)। जयपुर पुलिस आयुक्त (दक्षिण) के निर्देशानुसार चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सांगानेर सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से भी दो दर्जन से अधिक चोरी और नकबजनी के मामले दर्ज हैं।
शादी में गया था परिवार, पीछे से उड़ा दिए जेवरात
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) श्री राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि परिवादी श्री देवकीनन्दन ने 28 सितंबर 2026 को थाने में उपस्थित होकर मामला दर्ज कराया था। पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 27 सितंबर को वह और उनका परिवार एक शादी समारोह में गए हुए थे। जब वे वापस लौटे, तो मकान के मुख्य द्वार और कमरे के ताले टूटे मिले तथा अलमारी से चांदी की पायजेब, सिक्के, बच्चों की चांदी की चेन, लक्ष्मी पूजन के चांदी के कटोरी-चम्मच आदि गायब थे। पुलिस ने मामला (मुकदमा संख्या 752/26, धारा 331(4), 305(A) BNS) दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से खुला राज
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री ललित किशोर शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त (चाकसू) श्री भवानी सिंह के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा (पु०नि०) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास की दुकानों व मकानों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले। तकनीकी संसाधनों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध की पहचान राजू उर्फ अर्जुन (27 वर्ष) पुत्र लड्डूलाल शर्मा, निवासी नसिया जी कॉलोनी, देही (बूंदी), हाल निवासी सांगानेर पुलिया के नीचे, जयपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार कर चोरी गए जेवरात बरामद किए। आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
Comments
Post a Comment