तीन साल से फरार अपहरण व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दो दिन पीछा कर किशनगढ़ से दबोचा
https://youtu.be/B_vf-KShIvc?si=adTep6vqJ6dGwbwC तीन साल से फरार अपहरण व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दो दिन पीछा कर किशनगढ़ से दबोचा जयपुर। पुलिस थाना जवाहर सर्किल ने अपहरण, मारपीट और लूट के मामले में पिछले तीन साल से फरार चल रहे आरोपी मोहित कुमार शर्मा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना पुराना मकान बेचकर दूसरी जगह रह रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने लगातार दो दिन तक पीछा कर उसे किशनगढ़, अजमेर से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ने बताया कि पुराने लंबित मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त के सुपरविजन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। ऐसे दिया वारदात को अंजाम पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2023 को परिवादी गौरव गौड़ ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह रात करीब 1 बजे फोर्टिस हॉस्पिटल के पास चाय पीकर लौट रहा था। इसी दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसे टक्कर मारी। गाड़ी से उतरे 2-3 युवकों ने जबरन उसे गाड़ी में डाल लिया और...