जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, ₹15 हजार नकद बरामद

https://youtu.be/K5PrVw723nw?si=F795l3xf-hycNBHO
जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, ₹15 हजार नकद बरामद
जयपुर। जयपुर पश्चिम पुलिस ने नकबजनी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किशोरपुरा रोड स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹15 हजार नकद बरामद किए हैं, जबकि शेष माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए सभी थाना अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा के सुपरविजन में थाना करधनी पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया।
टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवीन सिधारिया (25 वर्ष) निवासी पिलानी, जिला झुंझुनूं हाल निवासी कालवाड़ रोड, जयपुर के रूप में हुई है।
घटना का विवरण
परिवादी ने 15 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपने पिता के स्वर्गवास के कारण गांव गया हुआ था। इसी दौरान किशोरपुरा रोड स्थित उसके मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी एवं सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पड़ोसी की सूचना पर वापस लौटने पर चोरी का पता चला।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गठित टीम
पुलिस निरीक्षक सवाई सिंह
कांस्टेबल सुलतान सिंह
कांस्टेबल गजानंद
कांस्टेबल दिनेश कुमार
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और चोरी गए बाकी सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19