तीन साल से फरार अपहरण व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दो दिन पीछा कर किशनगढ़ से दबोचा



तीन साल से फरार अपहरण व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दो दिन पीछा कर किशनगढ़ से दबोचा
जयपुर। पुलिस थाना जवाहर सर्किल ने अपहरण, मारपीट और लूट के मामले में पिछले तीन साल से फरार चल रहे आरोपी मोहित कुमार शर्मा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना पुराना मकान बेचकर दूसरी जगह रह रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने लगातार दो दिन तक पीछा कर उसे किशनगढ़, अजमेर से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व  ने बताया कि पुराने लंबित मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त  के सुपरविजन में थाना प्रभारी  के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2023 को परिवादी गौरव गौड़ ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह रात करीब 1 बजे फोर्टिस हॉस्पिटल के पास चाय पीकर लौट रहा था। इसी दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसे टक्कर मारी। गाड़ी से उतरे 2-3 युवकों ने जबरन उसे गाड़ी में डाल लिया और मारपीट शुरू कर दी।
आरोपियों ने उससे 50 हजार रुपये मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर बीयर की बोतल मार दी। इसके बाद आरोपी उसे उसके फ्लैट पर ले गए, जहां से लैपटॉप, टीवी, होम थिएटर, मोबाइल फोन, नकदी और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। बाद में आरोपियों ने उसे पत्रिका गेट के सामने फेंक दिया और फरार हो गए।
मामले में पुलिस थाना जवाहर सर्किल में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस प्रकरण में पहले ही संदीप, विजय नायक, तुषार शर्मा उर्फ अजय शर्मा और राहुल गुर्जर को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि सह आरोपी मोहित शर्मा फरार चल रहा था।
तकनीकी सहायता से मिला सुराग
पुलिस टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से आरोपी के सक्रिय मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की। लगातार दो दिन तक निगरानी और पीछा करने के बाद आरोपी मोहित कुमार शर्मा को किशनगढ़, अजमेर से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट के मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
मोहित कुमार शर्मा पुत्र मुकेश कुमार शर्मा, निवासी लक्ष्मी नगर, कृष्णापुरी, मदनगंज किशनगढ़, जिला अजमेर।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19