जयपुर में पुलिस पर हमला! ब्रह्मपुरी में देर रात महिला समेत 4 लोगों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मी घायल




https://youtu.be/f4JuqgdAZ2Y?si=uv4eCb3nIX9yOOQahttps://youtu.be/f4JuqgdAZ2Y?si=uv4eCb3nIX9yOOQa

जयपुर में पुलिस पर हमला! ब्रह्मपुरी में देर रात महिला समेत 4 लोगों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मी घायल
राजस्थान की राजधानी Jaipur के Brahmpuri Police जयपुर Station क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना 16 मई 2026 की रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी थाना पुलिस अपने क्षेत्र में नियमित गश्त और निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को 2-B गुप्ता गार्डन, गोविंद नगर में कुछ लोग देर रात बैठे दिखाई दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनसे पूछा कि इतनी रात को यहां क्यों बैठे हैं और उन्हें घर जाने के लिए कहा।
आरोप है कि पुलिस की समझाइश के बाद वहां मौजूद लोगों ने अचानक आक्रामक रवैया अपनाया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मियों पर लाठी से हमला करती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि महिला समेत सभी लोग शराब के नशे में थे।
पुलिस का कहना है कि महिला होने के कारण पुलिसकर्मियों ने संयम बरता और किसी प्रकार की बदतमीजी या दुर्व्यवहार नहीं किया, बल्कि खुद को बचाने की कोशिश करते रहे। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं।
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगदीश सिंह तलवार, उनकी पत्नी निशा तलवार, रिची तलवार और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं।
जयपुर जैसे शांत शहर में पुलिस पर इस तरह का हमला कई सवाल खड़े करता है। आमतौर पर ऐसी घटनाएं कम देखने को मिलती हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या सख्त कदम उठाती है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

[video width="720" height="1280" mp4="https://deshkadarpannews.live/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260519-WA0089.mp4"][/video]

 

 

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19