जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद जयपुर (विशेष संवाददाता)। जयपुर शहर में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर नकेल कसते हुए जयपुर ईस्ट की रामनगरिया थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले दो शातिर आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से जयपुर शहर और दौसा जिले के विभिन्न इलाकों से चुराई गई कुल 06 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। मौज-मस्ती के लिए करते थे चोरी पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) आईपीएस रंजीता शर्मा ने बताया कि जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देशों पर शहर में वाहन चोरी की वारदातों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन व सहायक पुलिस आयुक्त (सांगानेर) दीपक खण्डेवाल के सुपरविजन तथा रामनगरिया थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी आदतन चोर हैं, जो मौज-मस्ती व ...