Posts

Showing posts from November, 2026

कार्रवाई करने वाला थाना: पुलिस थाना सुभाष चौक, जयपुर (उत्तर) घटना का विवरण:

कार्रवाई करने वाला थाना: पुलिस थाना सुभाष चौक, जयपुर (उत्तर)   घटना का विवरण: 31.10.2026 की शाम लगभग 8 बजे परिवादी सुभाष हलदर की पत्नी सोविता दुकान पर खड़ी थीं।   एक युवक उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया था।   परिवादी की रिपोर्ट पर थाना सुभाष चौक में मामला दर्ज किया गया।   कार्रवाई व खुलासा: पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल व सहायक पुलिस आयुक्त (माणकचौक) पीयूष कविया के सुपरविजन तथा थानाधिकारी भरत महर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।   घटनास्थल और भागने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण व हुलिये के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।   गिरफ्तार आरोपी का विवरण नाम: मोहमीन खान पुत्र जुबान खान (उम्र 26 वर्ष)   मूल निवासी: गांव उडला जागीर, बड़ी मस्जिद के पास, थाना बिथरी चैनपुर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश)   वर्तमान पता: घोड़ा निकास रोड, शिकारियों की मोरी, नमकीन वाली गली, थाना रामगंज, जयपुर (हाल किरायेदार बाबू कॉलोनी)   पुलिस टीम नेतृत्व: भरत महर (पुलिस निरीक्षक / थानाधिकारी)   टीम सदस्य: गोविन्द सिंह (स.उ.नि.), महेन्द्...

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पेट्रोल भरवाकर भागने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 20 से अधिक वारदातें कबूलीं

Image
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पेट्रोल भरवाकर भागने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 20 से अधिक वारदातें कबूलीं जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की वेस्ट जिले की डीएसटी और बिन्दायका थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलकर पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाकर बिना भुगतान किए भागने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण के अनुसार, आरोपियों ने जयपुर शहर में 20 से अधिक पेट्रोल पंपों पर ऐसी वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।   मौज-मस्ती और घूमने के लिए करते थे वारदात पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रात के समय घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों की नंबर प्लेट चुरा लेते थे। इसके बाद वे इन नंबर प्लेटों को अलग-अलग गाड़ियों पर लगाकर मानसरोवर, सोडाला, रोड नंबर 14 सीकर रोड, निवारू, करधनी, बिन्दायका, वैशाली नगर, करणी विहार और हरमाड़ा समेत कई इलाकों के पेट्रोल पंपों पर जाते थे। वहां गाड़ी की टंकी फुल करवाकर बिना पैसे दिए फरार हो जाते थे। आरोपियों ने बताया कि वे मौज-मस्ती और घूमने-फिरने के शौक को पूरा करने के लिए ये वारदातें करते थे।   बिन्दायका में दर्ज हुई थी...

मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार: 10 माह से था फरार, त्योहार पर घर लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ा

Image
मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार: 10 माह से था फरार, त्योहार पर घर लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ा जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की खोराबीसल थाना पुलिस ने मंदिरों में नकबजनी और चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य व फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश पवन मीणा को दबोचा है, जो पिछले 10 महीने से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ चोरी, लूट और नकबजनी के करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं।   दिन में रेकी कर रात में तोड़ते थे मंदिरों के ताले पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण के अनुसार, गिरोह दिन के समय मंदिरों की रेकी करता था और रात के सन्नाटे में वारदात को अंजाम देता था। आरोपियों ने खोराबीसल, हरमाड़ा, बिंदायका, कालाडेरा, गोविंदगढ़ और सामोद क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक मंदिरों को निशाना बनाया था। वारदात के लिए आरोपी अपने परिचित से बोलेरो गाड़ी मांगकर लाते थे।   8 फरवरी को श्री ग्वाला बाबा मंदिर में हुई थी बड़ी चोरी यह कार्रवाई 8 फरवरी 2026 को खोराबीसल स्थित श्री ग्वाला बाबा मंदिर में हुई चोरी की रिपोर्ट...

घर में चल रहा था जुए का बड़ा अड्डा, गलतागेट पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा; ₹1.04 लाख नकद बरामद

Image
घर में चल रहा था जुए का बड़ा अड्डा, गलतागेट पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा; ₹1.04 लाख नकद बरामद जयपुर। राजधानी में दीपावली पर्व के मद्देनज़र चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गलतागेट थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संगठित गिरोह बनाकर घर के भीतर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1,04,400 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।   पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा (IPS) ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर असामाजिक गतिविधियों और अवैध जुआ-सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए सभी थानाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार सिंघल और एसीपी रामगंज शिवरतन गोदारा के सुपरविजन में थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।   गैस गोदाम के पास घर को बना रखा था अड्डा पुलिस टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैस गोदाम, लुहार बस्ती (गलतागेट) स्थित एक मकान पर दबिश दी। मौके पर चार लोग दांव लगाकर ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर चारों को धर दबोचा।   ग...

नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत शाहपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण):

'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत शाहपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार   शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण): पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत शाहपुरा थाना पुलिस और डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) ने संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01.11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है।   जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (आईपीएस) ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजस्थान के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नीरज पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा लाखन सिंह एवं वृत्ताधिकारी शाहपुरा लक्ष्मीनारायण सैनी के सुपरविजन में विशेष टीमों का गठन किया गया था।   सब्जी मंडी में हुई धरपकड़ कार्रवाई के दौरान डीएसटी प्रभारी उपनिरीक्षक सुहैल खान की विशेष आसूचना पर शाहपुरा थानाधिकारी रिया चौधरी (पुलिस निरीक्षक) मय जाप्ता शाहपुरा कस्बे की सब्जी मंडी पहुँचीं। वहाँ संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। ...

आंधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 74.68 ग्राम गांजे के साथ तस्कर जगदीश गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

Image
आंधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 74.68 ग्राम गांजे के साथ तस्कर जगदीश गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज आंधी (जयपुर ग्रामीण)। राजस्थान पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे एक दिवसीय विशेष "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत आंधी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक नशा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 74.68 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।   जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (आईपीएस) ने बताया कि जिले में नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शाहपुरा) लाखन सिंह एवं वृत्ताधिकारी (जमवारामगढ़) रामकिशन विश्नोई के सुपरविजन में आंधी थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।   रामतलाई रोड पर दबिश देकर पकड़ा अभियान के दौरान 26 अक्टूबर को गठित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कस्बा आंधी में रामतलाई की ओर जाने वाली सड़क पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 74.68 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोप...

नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 98 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार गोविंदगढ़ (जयपुर ग्रामीण):

Image
नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 98 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार   गोविंदगढ़ (जयपुर ग्रामीण): राजस्थान पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे एक दिवसीय विशेष "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 98 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।   जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (आईपीएस) ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नीरज पाठक एवं पुलिस उप अधीक्षक (वृत्त गोविंदगढ़) शिवा शर्मा के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी विनोद सांखला (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।   नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देख भागने का किया प्रयास कार्रवाई के विवरण के अनुसार, उप निरीक्षक पवन कुमार मय जाब्ता गश्त व संदिग्धों की निगरानी करते हुए मण्डा तिराहा (मण्डा भिण्डा) पहुंचे थे। वहां चौकी मण्डा से जाब्ते को तलब कर नाकाबंदी शुरू की गई। इसी दौरान मुख्य सड़क की ओर से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी और वर्दीधारी जव...

मौरिजा पंचायत चुनाव हिंसा: वोट चोरी की अफवाह फैलाकर उपद्रव करने वाला मुख्य आरोपी भगतसिंह गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव और मतपेटी लूटने की हुई थी कोशिश चौमूं/सामोद:

Image
मौरिजा पंचायत चुनाव हिंसा: वोट चोरी की अफवाह फैलाकर उपद्रव करने वाला मुख्य आरोपी भगतसिंह गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव और मतपेटी लूटने की हुई थी कोशिश चौमूं/सामोद: पंचायत समिति चौमूं के ग्राम मौरिजा में सरपंच व पंच चुनाव के दौरान वोट चोरी की झूठी अफवाह फैलाकर मतदान केंद्र पर हमला कराने और पुलिसकर्मियों पर पथराव करने के मामले में सामोद थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण श्री हनुमान प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान भगतसिंह लखेरा (20) पुत्र रामलाल लखेरा निवासी लखेरों का मोहल्ला, मौरिजा के रूप में हुई है।   हार की आशंका में भीड़ को उकसाया, मतपेटियां लूटने का था प्रयास पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर की शाम बूथ संख्या 54 (राजकीय कन्या पाठशाला मौरिजा) पर मतदान संपन्न होने के बाद एजेंटों की मौजूदगी में मतपेटियां सील की जा रही थीं। इसी दौरान एजेंट भगतसिंह लखेरा ने बाहर जाकर वोट चोरी की अफवाह फैला दी। आरोप है कि चुनाव में अपनी संभावित हार देखकर सरपंच पद प्रत्याशी प्रतिभा सैनी के पति सुरेश सैनी तथा प्रत्याशी ममता देवी के ससुर व पूर्व सरपंच मंगलचंद ...

नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का बड़ा प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार*

Image
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का बड़ा प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार ° डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई ° एक दिवसीय विशेष अभियान में 262 प्रकरण दर्ज, 278 आरोपी गिरफ्तार; 2.91 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त ° प्रदेश में अब तक 1,244.20 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद, 30.25 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कार्रवाई जयपुर, 27 अक्टूबर। राजस्थान को नशा मुक्त बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में संचालित नशामुक्त भारत अभियान के तहत 26 अक्टूबर 2026 तक मादक पदार्थों से संबंधित 7,695 प्रकरण दर्ज कर 8,842 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस अवधि में 220 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ 335 हॉटस्पॉट पर छापेमारी की गई। पुलिस ने मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ-साथ तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की है।    इसी क्रम में 26 अक्टूबर को प्रदेशभर में एक दिवसीय...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर चित्रकूट थाने में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में एकता परेड का हुआ सीधा प्रसारण

Image
राष्ट्रीय एकता दिवस पर चित्रकूट थाने में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में एकता परेड का हुआ सीधा प्रसारण *लौह-पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और राष्ट्र की एकता-अखंडता के संदेश को सीधे प्रसारण से पहुंचाया आमजन तक* जयपुर, 31 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जयपुर पुलिस आयुक्तालय की ओर से जयपुर पश्चिम के चित्रकूट पुलिस थाने में शनिवार शाम 5:30 बजे से एकता परेड-2026 का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने लौह-पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। श्री शर्मा ने कहा कि भविष्य में भी राष्ट्र की एकता और सुरक्षा बनाए रखने और उसे और अधिक सुदृढ़ करने के साथ ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी ने प्रतिबद्ध ह...

सॉफ्टवेयर में हेरफेर कर करीब 2 करोड़ के जीपीएस उपकरण चुराने वाले दो कर्मचारी गिरफ्तार, लाखों का सामान व नकदी बरामद

Image
सॉफ्टवेयर में हेरफेर कर करीब 2 करोड़ के जीपीएस उपकरण चुराने वाले दो कर्मचारी गिरफ्तार, लाखों का सामान व नकदी बरामद   जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की सांगानेर सदर थाना पुलिस ने सीतापुरा रीको स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस निर्माता कंपनी के सॉफ्टवेयर में हेरफेर कर करोड़ों रुपये के जीपीएस उपकरण चोरी करने के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त समेत कंपनी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 162 जीपीएस उपकरण, 103 एंटीना, 3.50 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, प्रिंटर, सिलाई मशीनें और कुर्सियां बरामद की हैं।   फर्जी ऑनलाइन ऑर्डर बनाकर चुराते थे डिवाइस पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) श्री राजर्षि राज के अनुसार, सीतापुरा रीको एरिया स्थित ‘रेवेन्स टेक्नोलॉजी प्रा. लि.’ के निदेशक सार्थक जैन ने 29 अक्टूबर को मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि कंपनी के सॉफ्टवेयर में हेर-फेर कर फर्जी ऑनलाइन ऑर्डर जनरेट किए जा रहे हैं और बैंकिंग क्षेत्र में मनी ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल होने वाले करीब 2 करोड़ रुपये कीमत के जीपीएस उपकरणों की बड़े पैमाने पर चोरी की गई है।   ग्राहक सेवा के पद पर थे दोनों आरोपी माम...

जामडोली में सर्राफा कारोबारी से लूट व फायरिंग का 48 घंटे में पर्दाफाश: 2 शातिर बदमाश बापर्दा गिरफ्तार, भागते वक्त टूटे पैर

Image
जामडोली में सर्राफा कारोबारी से लूट व फायरिंग का 48 घंटे में पर्दाफाश: 2 शातिर बदमाश बापर्दा गिरफ्तार, भागते वक्त टूटे पैर   जयपुर। जामडोली थाना इलाके में सर्राफा व्यापारी और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर नकदी व चांदी के जेवरात लूटने की सनसनीखेज वारदात का जयपुर (पूर्व) पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो शातिर बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। भागने के दौरान दोनों बदमाशों के पैर टूट गए, जिनका उपचार करवाया जा रहा है।   दुकान बंद कर घर लौटते समय की थी घेराबंदी पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि 29 अक्टूबर को परिवादी सोनू कुमार स्वर्णकार निवासी भरत विहार-ए, जामडोली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात करीब सवा आठ बजे वह अपने भाई के साथ दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहा था। दुकान से करीब 100 मीटर दूर दो बाइकों पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।   बचाव में आई महिला पर चलाई थी गोली शोर सुनकर जब पास से एक...

पंचायत चुनाव 2026: जयपुर दक्षिण पुलिस ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Image
पंचायत चुनाव 2026: जयपुर दक्षिण पुलिस ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद   जयपुर। आगामी पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जयपुर दक्षिण पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन में सुरक्षा तैयारियों को पुख्ता किया जा रहा है।   इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) ललित शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त (चाकसू) भवानी सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने चाकसू एवं कोटखावदा थाना क्षेत्र के संवेदनशील पोलिंग बूथों का भौतिक सत्यापन और सुरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान चाकसू व कोटखावदा के थानाधिकारी और भारी पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।   निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा घेरे का बारीकी से मुआयना किया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। पूर्व की घटनाओं के मद्देनजर चिन्हित संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा निरंतर गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मतदाताओं व...