पंचायत चुनाव 2026: जयपुर दक्षिण पुलिस ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

पंचायत चुनाव 2026: जयपुर दक्षिण पुलिस ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद  
जयपुर। आगामी पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जयपुर दक्षिण पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन में सुरक्षा तैयारियों को पुख्ता किया जा रहा है।  
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) ललित शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त (चाकसू) भवानी सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने चाकसू एवं कोटखावदा थाना क्षेत्र के संवेदनशील पोलिंग बूथों का भौतिक सत्यापन और सुरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान चाकसू व कोटखावदा के थानाधिकारी और भारी पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।  
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा घेरे का बारीकी से मुआयना किया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। पूर्व की घटनाओं के मद्देनजर चिन्हित संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा निरंतर गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मतदाताओं व तैनात सुरक्षाकर्मियों की सुविधा के लिए केंद्रों पर बिजली, पानी, छाया और शौचालय जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।  
संबंधित थानाधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, अवैध गतिविधियों के खिलाफ तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई करने तथा बलों को लगातार अलर्ट मोड पर रखने के सख्त आदेश दिए गए हैं। जयपुर दक्षिण पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner