नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 98 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार गोविंदगढ़ (जयपुर ग्रामीण):



नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 98 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार  
गोविंदगढ़ (जयपुर ग्रामीण):
राजस्थान पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे एक दिवसीय विशेष "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 98 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।  
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (आईपीएस) ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नीरज पाठक एवं पुलिस उप अधीक्षक (वृत्त गोविंदगढ़) शिवा शर्मा के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी विनोद सांखला (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।  
नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देख भागने का किया प्रयास
कार्रवाई के विवरण के अनुसार, उप निरीक्षक पवन कुमार मय जाब्ता गश्त व संदिग्धों की निगरानी करते हुए मण्डा तिराहा (मण्डा भिण्डा) पहुंचे थे। वहां चौकी मण्डा से जाब्ते को तलब कर नाकाबंदी शुरू की गई। इसी दौरान मुख्य सड़क की ओर से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी और वर्दीधारी जवानों को देखकर वापस मुड़कर तेज कदमों से छिपने का प्रयास करने लगा।  
संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे घेरा और पूछताछ की। व्यक्ति घबराने लगा और अपनी पैंट संभालने लगा। तलाशी लेने पर उसके पास से 98 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गांजे के संबंध में वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।  
आरोपी की पहचान व मामला दर्ज
पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू सांसी उर्फ भीमा (40) पुत्र बणिया उर्फ जगदीश सांसी, निवासी अनोपपुरा (थाना कालाडेरा), हाल निवासी मण्डा भिण्डा (थाना गोविंदगढ़, जयपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा संख्या 322/2026 दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।  
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विनोद सांखला, उप निरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल दिनेश कुमार (725), कांस्टेबल गौरी शंकर (1839), कांस्टेबल देशराज (1028), कांस्टेबल संजय कुमार (2207) तथा महिला कांस्टेबल प्रसन्ना (254) शामिल रहे।  


Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner