होटल सफारी प्राइम में पुलिस की दबिश, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 1.87 लाख रुपये बरामद
https://youtu.be/2xi3QoSqHdw?si=cmcgaUFMxU37eCkT *होटल सफारी प्राइम में पुलिस की दबिश, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 1.87 लाख रुपये बरामद* जयपुर,31 मई। जयपुर पुलिस के श्याम नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 फिट लिंक रोड स्थित होटल सफारी प्राइम में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी। कार्रवाई में पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल *1 लाख 87 हजार रुपये* नकद बरामद किए हैं। *कार्यवाही का विवरण:* थानाधिकारी श्याम नगर *पुलिस निरीक्षक श्री दलबीर सिंह* को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि होटल सफारी प्राइम के रूम नंबर 110 में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी मय पुलिस जाप्ता के होटल पहुंचे। पुलिस ने रूम नंबर 110 में दबिश दी तो वहां 9 व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस द्वारा मौके पर यथा स्थिति रखते हुए सम्पूर्ण कार्यवाही की *वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी* करवाई गई। मौके से जुआ की राशि की गिनती की गई तो कुल *एक लाख सत्तासी हजार रुपये* नकद मिले। साथ ही जुआ खेलने में प...