जयपुर। पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम में नकबजनी कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार

https://youtu.be/B1HTJbepBpU?si=xMFzHsfyTaF85B-bगोदाम में नकबजनी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

जयपुर। पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम में नकबजनी कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ने बताया कि पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर के निर्देश पर चोरी, लूट और डकैती के मामलों में वांछित एवं चालानशुदा अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त के सुपरविजन में थाना अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

ऐसे हुई वारदात

परिवादी अमन दीप निवासी राजापार्क जयपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी फर्म “प्रिन्स इन्फ्रा” का गोदाम सांगासेतु पुलिया के पास शिकारपुरा रोड पर स्थित है। नगर निगम द्वारा यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने के कारण गोदाम सील कर दिया गया था। गोदाम में एल्युमिनियम, कॉपर, पीतल, लोहे का स्क्रैप, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन एवं अन्य सामान रखा हुआ था जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई गई।

परिवादी ने बताया कि चौकीदार शादी के कारण कई दिनों से अनुपस्थित था। इसी दौरान 14 मई 2026 की रात अज्ञात चोर गोदाम का सामान चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस थाना मालपुरा गेट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग

गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और पूर्व में चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की। तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. 
2. 
3. 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया है।

टीम में शामिल पुलिसकर्मी

कार्रवाई में थाना अधिकारी उदयभान, उप निरीक्षक रामकिशोर, कांस्टेबल योगराज, कर्ण एवं अम्बालाल की अहम भूमिका रही। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल कर्णसिंह और योगराज की विशेष भूमिका रही।


Comments