Posts

होटल सफारी प्राइम में पुलिस की दबिश, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 1.87 लाख रुपये बरामद

Image
https://youtu.be/2xi3QoSqHdw?si=cmcgaUFMxU37eCkT *होटल सफारी प्राइम में पुलिस की दबिश, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 1.87 लाख रुपये बरामद* जयपुर,31 मई। जयपुर पुलिस के श्याम नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 फिट लिंक रोड स्थित होटल सफारी प्राइम में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी। कार्रवाई में पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल *1 लाख 87 हजार रुपये* नकद बरामद किए हैं। *कार्यवाही का विवरण:*   थानाधिकारी श्याम नगर *पुलिस निरीक्षक श्री दलबीर सिंह* को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि होटल सफारी प्राइम के रूम नंबर 110 में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी मय पुलिस जाप्ता के होटल पहुंचे। पुलिस ने रूम नंबर 110 में दबिश दी तो वहां 9 व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस द्वारा मौके पर यथा स्थिति रखते हुए सम्पूर्ण कार्यवाही की *वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी* करवाई गई। मौके से जुआ की राशि की गिनती की गई तो कुल *एक लाख सत्तासी हजार रुपये* नकद मिले। साथ ही जुआ खेलने में प...

जयपुर। पुलिस थाना कोतवाली जयपुर उत्तर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 माह पुरानी करीब 12 लाख रुपये की नकबजनी की वारदात का खुलासा किया है।

Image
10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, शातिर नकबजन गिरफ्तार जयपुर। पुलिस थाना कोतवाली जयपुर उत्तर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 माह पुरानी करीब 12 लाख रुपये की नकबजनी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने एक अभ्यस्त शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 लाख रुपये का चोरी का माल और वारदात में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देशानुसार रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान राकेश चौहान के रूप में हुई। राजस्थान पुलिस के राजकॉप ऐप से जांच करने पर उसके खिलाफ चोरी और नकबजनी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज पाए गए। पूछताछ में आरोपी ने करीब 10 माह पूर्व गणगौरी बाजार स्थित एक दुकान में हुई 12 लाख रुपये की नकबजनी की वारदात कबूल कर ली। यह वारदात चीनी की बुर्ज, छोटी चौपड़ क्षेत्र की एक दुकान में हुई थी, जहां से नकदी और तेल के पीपे चोरी किए गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी छह माह पहले ही जेल से जमानत...

जयपुर दक्षिण पुलिस ने फर्जी पट्टा तैयार कर जमीन बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भारत संधू को गिरफ्तार

Image
जयपुर दक्षिण पुलिस ने फर्जी पट्टा तैयार कर जमीन बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भारत संधू को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त दक्षिण के निर्देशन में पुलिस थाना नारायण विहार द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार परिवादी बृजेश यादव की शिकायत पर नारायण विहार थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि वर्ष 2023 में प्लॉट संख्या ए-70 हनुमंत विहार का वर्ष 2007 का फर्जी पट्टा तैयार किया गया। आरोप है कि इस पट्टे पर भारत संधू की फोटो लगाकर कूटरचित दस्तावेज बनाए गए और बाद में उसी प्लॉट का सौदा अशोक कुमावत के नाम कर दिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्लॉट के स्वामित्व और बेचान से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात तैयार किए गए। सौदे के एवज में आरोपी भारत संधू को राशि भी दी गई थी। पुलिस ने आरोपी भारत संधू पुत्र जोगेंद्र, निवासी माधोराजपुरा जयपुर ग्रामीण हाल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी जनपथ लालकोठी जयपुर को 17 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अन्य मामले दर्ज होने की जानकारी भी मिली है, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड...

जयपुर। पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम में नकबजनी कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार

Image
https://youtu.be/B1HTJbepBpU?si=xMFzHsfyTaF85B-b गोदाम में नकबजनी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद जयपुर। पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम में नकबजनी कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ने बताया कि पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर के निर्देश पर चोरी, लूट और डकैती के मामलों में वांछित एवं चालानशुदा अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त के सुपरविजन में थाना अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। ऐसे हुई वारदात परिवादी अमन दीप निवासी राजापार्क जयपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी फर्म “प्रिन्स इन्फ्रा” का गोदाम सांगासेतु पुलिया के पास शिकारपुरा रोड पर स्थित है। नगर निगम द्वारा यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने के कारण गोदाम सील कर दिया गया था। गोदाम में एल्युमिनियम, कॉपर, पीतल, लोहे का स्क्रैप, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन एवं अन्य सामान ...

तीन साल से फरार अपहरण व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दो दिन पीछा कर किशनगढ़ से दबोचा

Image
https://youtu.be/B_vf-KShIvc?si=adTep6vqJ6dGwbwC तीन साल से फरार अपहरण व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दो दिन पीछा कर किशनगढ़ से दबोचा जयपुर। पुलिस थाना जवाहर सर्किल ने अपहरण, मारपीट और लूट के मामले में पिछले तीन साल से फरार चल रहे आरोपी मोहित कुमार शर्मा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना पुराना मकान बेचकर दूसरी जगह रह रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने लगातार दो दिन तक पीछा कर उसे किशनगढ़, अजमेर से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व  ने बताया कि पुराने लंबित मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त  के सुपरविजन में थाना प्रभारी  के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। ऐसे दिया वारदात को अंजाम पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2023 को परिवादी गौरव गौड़ ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह रात करीब 1 बजे फोर्टिस हॉस्पिटल के पास चाय पीकर लौट रहा था। इसी दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसे टक्कर मारी। गाड़ी से उतरे 2-3 युवकों ने जबरन उसे गाड़ी में डाल लिया और...

जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, ₹15 हजार नकद बरामद

Image
https://youtu.be/K5PrVw723nw?si=F795l3xf-hycNBHO जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, ₹15 हजार नकद बरामद जयपुर। जयपुर पश्चिम पुलिस ने नकबजनी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किशोरपुरा रोड स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹15 हजार नकद बरामद किए हैं, जबकि शेष माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए सभी थाना अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा के सुपरविजन में थाना करधनी पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवीन सिधारिया (25 वर्ष) निवासी पिलानी, जिला झुंझुनूं हाल निवासी कालवाड़ रोड, जयपुर के रूप में हुई है। घटना का विवरण परिवादी ने 15 मई 2026 को रिपो...

जयपुर में पुलिस पर हमला! ब्रह्मपुरी में देर रात महिला समेत 4 लोगों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मी घायल

Image
https://youtu.be/f4JuqgdAZ2Y?si=uv4eCb3nIX9yOOQa https://youtu.be/f4JuqgdAZ2Y?si=uv4eCb3nIX9yOOQa जयपुर में पुलिस पर हमला! ब्रह्मपुरी में देर रात महिला समेत 4 लोगों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मी घायल राजस्थान की राजधानी Jaipur के Brahmpuri Police जयपुर Station क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना 16 मई 2026 की रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी थाना पुलिस अपने क्षेत्र में नियमित गश्त और निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को 2-B गुप्ता गार्डन, गोविंद नगर में कुछ लोग देर रात बैठे दिखाई दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनसे पूछा कि इतनी रात को यहां क्यों बैठे हैं और उन्हें घर जाने के लिए कहा। आरोप है कि पुलिस की समझाइश के बाद वहां मौजूद लोगों ने अचानक आक्रामक रवैया अपनाया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मियों पर लाठी से हमला करती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि महिला समेत सभी लोग शराब के नशे में थे। पुलिस का कहन...