जयपुर: 'ऑपरेशन म्यूल हन्टर' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर: 'ऑपरेशन म्यूल हन्टर' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार • आरोपियों के पास मिले खातों से 12.59 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, देशभर में दर्ज हैं 34 शिकायतें • खुद और दोस्तों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराधियों को किराए पर देते थे आरोपी जयपुर (विशेष संवाददाता): राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर अपराधियों और ठगों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन म्यूल हन्टर' के तहत जयपुर दक्षिण की मानसरोवर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर ठगी की राशि के लेन-देन के लिए बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास मिले बैंक खातों पर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (1930) पर देश के विभिन्न राज्यों से कुल 34 शिकायतें और लगभग 12,59,20,628 रुपये (12.59 करोड़ रुपये) की ठगी रजिस्टर्ड पाई गई है। कैसा हुआ मामले का खुलासा? पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ने बताया कि समन्वय पोर्टल और एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर संदिग...